Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rahul Gandhi ji ka kahana hai ki pm Narendra Modi ji ko raat mein nind nahin aati hai aur unko bahut pareshaniyan Ho Rahi Hai iski vajah kya hai aap log video mein dekhen aur aage jarur share Karen video ko like Karen channel ko follow Karen follow
MOLANA Azizullah Qasmi
Rahul Gandhi ji ka kahana hai ki pm Narendra Modi ji ko raat mein nind nahin aati hai aur unko bahut pareshaniyan Ho Rahi Hai iski vajah kya hai aap log video mein dekhen aur aage jarur share Karen video ko like Karen channel ko follow Karen follow
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी।फायर स्टेशन लखीमपुर खीरी में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर परेड एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर अग्निशमन विभाग द्वारा लोगों को आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को अग्नि सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।1
- पीलीभीत जिला के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम बबरौआ निवासी सुधीर ने सेहरामऊ पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दो सगे भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र में सुधीर ने बताया कि अवधेश कुमार और शोभित नामक दोनों भाई लंबे समय से कसाइयों को गौवंशीय पशुओं की सप्लाई करते आ रहे हैं। आरोप है कि बीती 12 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे गांव के लोगों ने दोनों भाइयों को एक बछड़ा ले जाते हुए देखा। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो दोनों भाई नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। सुधीर के अनुसार, गौवंशीय पशु को मारते हुए ले जाने का एक वीडियो भी ग्रामीणों के पास साक्ष्य के तौर पर मौजूद है। उन्होंने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।1
- लखीमपुर- पहचानिये कल मंगलवार की शाम को बांकेगंज में अशांति फैलाने वाले इन उपद्रवियों को..... किस तरह से इन्होंने सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी करके उन्हें भारी क्षति पहुंचाई अब पुलिस ने कहा है कि घटना के जिम्मेदार "एक-एक उपद्रवी को इन्हीं वीडियो माध्यम से चिन्हित करके उनकी गिरफ्तारी करके हुए पूरे नुकसान की इन्हीं लोगों से पूरी भरपाई की जाएगी"1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- अनुरोध है कि पूरी पोस्ट पढ़े जरूर 4 फरवरी को ऋतिक अपने घर से चाय पीकर स्कूल के लिये निकला था उसके बाद न तो ऋतिक स्कूल पहुंचा और न ही वापस घर आया घर वालों ने बहुत तलाश की कहीं पता नहीं चला लखीमपुर खीरी की पलिया विधानसभा के गांव मक्का गंज का मामला है थाना मैलानी पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर ली और कार्यवाही के नाम पर अपना पल्ला झाड़ लिया उधर पूरा परिवार परेशान है माँ रात को उसको याद करके चौंक जाती है मुहल्ले में सबसे कहती है कि क्या किसी ने मेरे बेटे को देखा है पिता बदहवास है लोग कहते हैं कि पिता आसमान से भी ऊंचा होता है लेकिन पिता क्या होता है उसका दर्द क्या होता है ये कोई ऋतिक के पापा से पूंछे वो बात करते हुये दहाड़ मारकर रोने लगे लेकिन उनके इन आंसुओ का असर मैलानी पुलिस पर नहीं पड़ता संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को पार कर चुकी मैलानी पुलिस क्या तब भी ऐसे ही खामोश रहती जब ये बेटा किसी विधायक या धन्नासेठ का होता या किसी अधिकारी का होता शायद तब नज़ारा कुछ और होता इस मामले में जब हमने ऋतिक के पिता से मालूम किया क्या आप विधायक रोमी साहनी जी से नहीं मिले तो उन्होंने बताया कि भैया हम दो बार गये लेकिन साहब मिल नहीं पाये वो लखनऊ गये थे 4 अप्रेल को पलिया आना था फिर हम जा नहीं पाये हम यादव हैं उनको लगता होगा कि हम विपक्ष के हैं शायद वो हमारी मदद न करें ये सुनकर मेरा कलेजा बैठ गया मैं सुन्न रह गया कि पलिया विधायक जहां रोमी साहनी हो वहां भी अगर कोई इस तरह से सोंचे तो बहुत अटपटा लगा खैर मैं उम्मीद करता हूँ कि इस खबर को जब आप शेयर करेंगे और बात रोमी साहनी तक पहुंचेगी तो वो जरूर इस परिवार से मिलेंगे और परिवार को विश्वास दिलायेंगे कि हम भाजपा के बाद में पहले पलिया के इस पीड़ित परिवार के विधायक हैं और हर सम्भव मदद भी करेँगे अगर आपने इस पोस्ट को पूरा पढा है तो आपसे भी निवेदन है कि एक कमेंट करके पोस्ट को शेयर जरूर करें1
- हरिजन महिला के साथ मारपीट पुलिस पर दबाव का आरोप लोकेंद्र कुमार मौर्य पत्रकार भारतीय जनशक्ति मंच जिला संयोजक तहसील निघासन जिला खीरी के निघासन क्षेत्र के लुधौरी गांव में एक हरिजन महिला अन्नु के साथ रमजान नाम के व्यक्ति द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने 10 रुपये के स्टांप पर नोटरी सहित बयान दिया है कि रमजान ने उसे लात-गुस्से से मारा-पीटा है और जातिसूचक गालियां भी दी हैं।लेकिन पुलिस ने महिला पर दबाव बनाकर 151 में चालान कर दिया है, जिससे लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने महिला को न्याय दिलाने के बजाय दबाव बनाकर मामला दबाने की कोशिश की है। क्या है 151 में चालान 151 भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत पुलिस किसी भी व्यक्ति को शांति भंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकती है। लेकिन इस मामले में पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, बल्कि महिला को ही दबा दिया गया है क्या है महिला का बयान महिला ने अपने बयान में कहा है कि रमजान ने उसे लात-गुस्से से मारा-पीटा है और जाति सूचक गालियां क दी हैं। उसने यह भी कहा है कि पुलिस ने उसे दबाव बनाकर 151 में चालान कर दिया है और एफआईआर भी दर्ज नहीं की है क्या है पुलिस का जवाब पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन लोगों का कहना है कि पुलिस ने महिला को न्याय दिलाने के बजाय दबाव बनाकर मामला दबाने की कोशिश की है क्या होगा आगे इस मामले में आगे क्या होगा, यह देखना होगा। लेकिन लोगों का कहना है कि वे इस मामले में न्याय के लिए लड़ेंगे और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।1
- लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने पहुंचकर बाबा साहब को नमन किया।उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। रेहान खान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रमों के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने राहगीरों और क्षेत्रवासियों के लिए शरबत वितरण की व्यवस्था भी कराई। इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की।क्षेत्र के लोगों ने रेहान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वे हर समय जनता के बीच रहते हैं और सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही क्षेत्र की सच्ची सेवा करते हैं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।1
- पलिया नगर पालिका परिषद की बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वार्ड संख्या 14 के सभासद गौरव गुप्ता ने नगरवासियों की समस्याओं को रखते हुए हाउस टैक्स में अनियंत्रित वृद्धि पर रोक लगाने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही हाउस टैक्स दरों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, इसलिए इसे पूर्व दरों पर स्थिर किया जाना चाहिए। साथ ही खाली प्लॉटों पर हाउस टैक्स लगाए जाने को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे समाप्त करने का प्रस्ताव भी रखा है। बैठक में जल कनेक्शन शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर भी नाराजगी जताई। सभासद ने इसे कम कर पारदर्शी और न्यायसंगत दर तय करने की मांग की। वहीं सेप्टिक टैंक सफाई शुल्क को भी पहले की तरह ₹2000 से ₹2500 के बीच रखने का सुझाव दिया गया। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी को गंभीर समस्या बताते हुए सभासद ने समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि बच्चों के प्रवेश समेत अन्य जरूरी कार्य प्रभावित न हों। इसके अलावा वार्ड में लंबित पड़े सड़क और नाली निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी उठाई गई। प्रमुख कार्यों में तौले के मकान से राजीव गुप्ता के मकान तक सीसी रोड व नाला, सतीश गुप्ता के मकान से रमेश मिश्रा (ठेकेदार) के मकान तक सड़क व नाली एवं काली माता मंदिर के पास सड़क व नाली निर्माण शामिल हैं। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर में नियमित रूप से कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने का भी प्रस्ताव रखा गया। अंत में सभासद ने सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, जिससे नगरवासियों को राहत मिल सके।1
- यूपी में फंसी बंगाली लड़कियां- पश्चिम बंगाल की 6 लड़कियां बैंगलूरू से सिलीगुड़ी के लिए चली, ट्रेवल ऐजेंसी की बस ने उन्हें अधूरे सफर में गोरखपुर छोड़ दिया और किराया रिफन्ड किये बिना भाग गयी पुलिस से शिकायत के बाद लड़कियों को रिफन्ड मिला और थानेदार ने उन्हें दूसरी बस भी बुक कराई1