logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद खोड़ा में मारपीट का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस, कृष्णा और ऋषि हिरासत में, पूछताछ जारी। गाजियाबाद :- खोड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि खोड़ा क्षेत्र का रहने वाला कृष्णा ठाकुर एक अन्य युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। ​वीडियो के इंटरनेट पर सामने आते ही गाजियाबाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी कृष्णा और दूसरे युवक ऋषि को अपनी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि विवाद की असली वजह और पूरी घटना की सत्यता सामने आ सके। बाइट :- ​सहायक पुलिस आयुक्त ACP सूर्यबली मौर्य

25 min ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
25 min ago

गाजियाबाद खोड़ा में मारपीट का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस, कृष्णा और ऋषि हिरासत में, पूछताछ जारी। गाजियाबाद :- खोड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि खोड़ा क्षेत्र का रहने वाला कृष्णा ठाकुर एक अन्य युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। ​वीडियो के इंटरनेट पर सामने आते ही गाजियाबाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी कृष्णा और दूसरे युवक ऋषि को अपनी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि विवाद की असली वजह और पूरी घटना की सत्यता सामने आ सके। बाइट :- ​सहायक पुलिस आयुक्त ACP सूर्यबली मौर्य

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • viral video:- चंबा, हिमाचल प्रदेश के उफनते नाले में फंसा था बाइक सवार, फरिश्ता बनकर पहुंचे परिवार ने यूं बचाई जान, देखिए वीडियो... चंबा, हिमाचल प्रदेश के उफनते नाले में फंसा था बाइक सवार, फरिश्ता बनकर पहुंचे परिवार ने यूं बचाई जान, देखिए वीडियो...
    1
    viral video:- चंबा, हिमाचल प्रदेश के उफनते नाले में फंसा था बाइक सवार, फरिश्ता बनकर पहुंचे परिवार ने यूं बचाई जान, देखिए वीडियो...
चंबा, हिमाचल प्रदेश के उफनते नाले में फंसा था बाइक सवार, फरिश्ता बनकर पहुंचे परिवार ने यूं बचाई जान, देखिए वीडियो...
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • मोदीनगर तहसील में जेबकतरों का आतंक, वकील के क्लर्क की जेब से, 50 हजार रुपये पार। वकीलों ने पुलिस में शिकायत की। गाजियाबाद :- मोदीनगर तहसील में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार को तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में, भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात जेबकतरे ने, एक अधिवक्ता के क्लर्क की जेब से, 50 हजार रुपये पार कर दिए। घटना दोपहर करीब 11 बजे की है। पीड़ित क्लर्क रजिस्ट्री से जुड़े काम के लिए चैंबर से रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा था। दफ्तर में भारी भीड़ थी, जिसका फायदा उठाकर चोर ने जेब में रखे 50 हजार रुपये उड़ा दिए। क्लर्क को घटना का अहसास तब हुआ जब वह चैंबर वापस लौटा और जेब खाली पाई। पैसे गायब होने से तहसील में हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं ने घटना पर गहरा रोष जताया है। वकीलों का कहना है कि तहसील में रोज सैकड़ों लोग आते हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम न के बराबर हैं। पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और परिसर में सीसीटीवी निगरानी पुख्ता करने की मांग की गई है। तकरीबन 2 साल पहले, तहसील में ही, दो चोरों ने रजिस्ट्री आफिस में चोरी की थी, जिसका वीडियो भी हाथ लगा था। लेकिन पुलिस के साथ, चोर आज तक नहीं लगे। अब इस घटना के बाद, जेब कतरे तक पुलिस पहुंच पाती है या नहीं देखना होगा।
    1
    मोदीनगर तहसील में जेबकतरों का आतंक, वकील के क्लर्क की जेब से, 50 हजार रुपये पार।
वकीलों ने पुलिस में शिकायत की। 
गाजियाबाद :- मोदीनगर तहसील में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार को तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में, भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात जेबकतरे ने, एक अधिवक्ता के क्लर्क की जेब से, 50 हजार रुपये पार कर दिए।
घटना दोपहर करीब 11 बजे की है। पीड़ित क्लर्क रजिस्ट्री से जुड़े काम के लिए चैंबर से रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा था। दफ्तर में भारी भीड़ थी, जिसका फायदा उठाकर चोर ने जेब में रखे 50 हजार रुपये उड़ा दिए। क्लर्क को घटना का अहसास तब हुआ जब वह चैंबर वापस लौटा और जेब खाली पाई।
पैसे गायब होने से तहसील में हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं ने घटना पर गहरा रोष जताया है। वकीलों का कहना है कि तहसील में रोज सैकड़ों लोग आते हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम न के बराबर हैं। पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और परिसर में सीसीटीवी निगरानी पुख्ता करने की मांग की गई है।
तकरीबन 2 साल पहले, तहसील में ही, दो चोरों ने रजिस्ट्री आफिस में चोरी की थी, जिसका वीडियो भी हाथ लगा था। लेकिन पुलिस के साथ, चोर आज तक नहीं लगे। अब इस घटना के बाद, जेब कतरे तक पुलिस पहुंच पाती है या नहीं देखना होगा।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामो में बड़ी बढ़ोत्तरी, मंहगाई की चौतरफा मार जनता बेहाल
    1
    कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामो में बड़ी बढ़ोत्तरी, मंहगाई की चौतरफा मार जनता बेहाल
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वीडियो भयावह है! जमशेदपुर के गोलमुरी में CNG भरवाते वक्त पाइप अचानक निकला और नोजल पास खड़े व्यक्ति के सिर पर जा लगा। हादसे में उनकी मौत हो गई। सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक आखिर क्यों?
    1
    वीडियो भयावह है!

जमशेदपुर के गोलमुरी में CNG भरवाते वक्त पाइप अचानक निकला और नोजल पास खड़े व्यक्ति के सिर पर जा लगा। हादसे में उनकी मौत हो गई।

सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक आखिर क्यों?
    user_फरमान इदरीसी
    फरमान इदरीसी
    लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खबर चली, फिर भी नहीं बदले हालात! बाबरपुर से गोकलपुरी तक सड़क घिरी | Rtn.1 TV बाबरपुर मेट्रो स्टेशन से गोकलपुरी कांवड़ मंदिर के पास तक यमुना विहार की तरफ सड़क किनारे बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी लगी हुई हैं। फल बेचने वाली इन रेहड़ियों से सड़क का काफी हिस्सा घिरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। RTN1 TV पहले भी इस समस्या को लेकर खबर दिखा चुका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हालात अब भी जस के तस हैं। अब सवाल नगर निगम से है—सड़क को व्यवस्थित कराने के लिए कार्रवाई कब होगी? RTN1 TV | स्थानीय खबर, आपकी आवाज़
    1
    खबर चली, फिर भी नहीं बदले हालात! बाबरपुर से गोकलपुरी तक सड़क घिरी | Rtn.1 TV
बाबरपुर मेट्रो स्टेशन से गोकलपुरी कांवड़ मंदिर के पास तक यमुना विहार की तरफ सड़क किनारे बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी लगी हुई हैं। 
फल बेचने वाली इन रेहड़ियों से सड़क का काफी हिस्सा घिरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
RTN1 TV पहले भी इस समस्या को लेकर खबर दिखा चुका है। 
स्थानीय लोगों के मुताबिक हालात अब भी जस के तस हैं। 
अब सवाल नगर निगम से है—सड़क को व्यवस्थित कराने के लिए कार्रवाई कब होगी?
RTN1 TV | स्थानीय खबर, आपकी आवाज़
    user_Rtn.1 News
    Rtn.1 News
    Local News Reporter यमुना विहार, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • 🚨 Porter की पोल खोल (Part 3): किलोमीटर, भाड़ा और टोल का असली सच! 😱 | Aerial Distance Exposed क्या ऐप में बुकिंग 10 KM की होती है, लेकिन असल में आपको 15 KM चलना पड़ता है? और एक्स्ट्रा किलोमीटर का पैसा भी आपको नहीं मिलता? 😡 भाइयों, यह कोई मैप का एरर नहीं है! सारा खेल सिस्टम की कोडिंग का है। बैकएंड में 'हवाई दूरी' (Aerial Distance API) सेट कर दी गई है। किराया तय करते समय सिस्टम हवा में एक सीधी लाइन नापता है, जिससे कस्टमर को दूरी कम दिखे और भाड़ा सस्ता बने। और सबसे बड़ी चालाकी... क्योंकि हवा में कोई टोल प्लाजा नहीं होता, इसलिए आपका टोल टैक्स भी बिल में 'ज़ीरो' (00) हो जाता है! 💸 लेकिन हमारी गाड़ी हवा में तो नहीं उड़ती! हमें तो उसी रास्ते पर असली सड़क, जाम और यू-टर्न से होकर जाना पड़ता है। एक्स्ट्रा किलोमीटर का तेल हमारी जेब से जाता है और सिस्टम अपना कमीशन लेकर साइड हो जाता है। 👇 आपके साथ कितनी बार ऐप में किलोमीटर कम और असल में ज्यादा निकले हैं? कमेंट में अपनी आवाज़ उठाएं! कल आ रहा है पार्ट 4: वेटिंग चार्ज का झोल! सच्चाई जानने और ड्राइवर भाइयों की इस मुहिम से जुड़ने के लिए चैनल को अभी सब्सक्राइब करें: अपना कार्गो पार्टनर 🚚 ⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह वीडियो केवल कमर्शियल ड्राइवर भाइयों की जागरूकता, शिक्षा (Education) और उनके हकों की जानकारी देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसका मकसद किसी भी कंपनी, ऐप या ब्रांड की छवि खराब करना या उन्हें नुकसान पहुँचाना नहीं है। वीडियो में दी गई जानकारी ड्राइवरों के ग्राउंड लेवल के अनुभवों और तकनीकी विश्लेषण पर आधारित है।
    1
    🚨 Porter की पोल खोल (Part 3): किलोमीटर, भाड़ा और टोल का असली सच! 😱 | Aerial Distance Exposed
क्या ऐप में बुकिंग 10 KM की होती है, लेकिन असल में आपको 15 KM चलना पड़ता है? और एक्स्ट्रा किलोमीटर का पैसा भी आपको नहीं मिलता? 😡
भाइयों, यह कोई मैप का एरर नहीं है! सारा खेल सिस्टम की कोडिंग का है। बैकएंड में 'हवाई दूरी' (Aerial Distance API) सेट कर दी गई है। किराया तय करते समय सिस्टम हवा में एक सीधी लाइन नापता है, जिससे कस्टमर को दूरी कम दिखे और भाड़ा सस्ता बने। और सबसे बड़ी चालाकी... क्योंकि हवा में कोई टोल प्लाजा नहीं होता, इसलिए आपका टोल टैक्स भी बिल में 'ज़ीरो' (00) हो जाता है! 💸
लेकिन हमारी गाड़ी हवा में तो नहीं उड़ती! हमें तो उसी रास्ते पर असली सड़क, जाम और यू-टर्न से होकर जाना पड़ता है। एक्स्ट्रा किलोमीटर का तेल हमारी जेब से जाता है और सिस्टम अपना कमीशन लेकर साइड हो जाता है।
👇 आपके साथ कितनी बार ऐप में किलोमीटर कम और असल में ज्यादा निकले हैं? कमेंट में अपनी आवाज़ उठाएं!
कल आ रहा है पार्ट 4: वेटिंग चार्ज का झोल!
सच्चाई जानने और ड्राइवर भाइयों की इस मुहिम से जुड़ने के लिए चैनल को अभी सब्सक्राइब करें: अपना कार्गो पार्टनर 🚚
⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer):
यह वीडियो केवल कमर्शियल ड्राइवर भाइयों की जागरूकता, शिक्षा (Education) और उनके हकों की जानकारी देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसका मकसद किसी भी कंपनी, ऐप या ब्रांड की छवि खराब करना या उन्हें नुकसान पहुँचाना नहीं है। वीडियो में दी गई जानकारी ड्राइवरों के ग्राउंड लेवल के अनुभवों और तकनीकी विश्लेषण पर आधारित है।
    user_Apna Cargo Partner
    Apna Cargo Partner
    Content Creator (YouTuber) गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, मोदीनगर में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मासूम झुलसा, लोगों में भारी आक्रोश, गाजियाबाद :- मोदीनगर से बिजली विभाग की एक बेहद खौफनाक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोविंदपुरी के मानवतापुरी क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा बुरी तरह झुलस गया। हादसा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत दिल्ली रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे की जान बच गई है, लेकिन उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भारी गुस्सा और आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि रिहाइशी इलाके में झूलते और खुले तारों की शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इस खौफनाक हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारी नींद से जागेंगे और अपनी इस जानलेवा गलती को सुधारेंगे? या फिर विभाग को किसी और बड़े हादसे का इंतजार है?
    1
    बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, मोदीनगर में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मासूम झुलसा, लोगों में भारी आक्रोश, 
गाजियाबाद :- मोदीनगर से बिजली विभाग की एक बेहद खौफनाक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोविंदपुरी के मानवतापुरी क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा बुरी तरह झुलस गया।
हादसा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत दिल्ली रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे की जान बच गई है, लेकिन उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भारी गुस्सा और आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि रिहाइशी इलाके में झूलते और खुले तारों की शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इस खौफनाक हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारी नींद से जागेंगे और अपनी इस जानलेवा गलती को सुधारेंगे? या फिर विभाग को किसी और बड़े हादसे का इंतजार है?
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मन में उम्मीद और विश्वास के साथ नंगे पैर दौड़ी 47 वर्षीय रमाबाई, बच्चों की फीस के लिए जीता मैराथन! बेटियों की फीस भरने के लिए मां नंगे पैर दौड़ पड़ी… ❤️‍🩹 महाराष्ट्र के बीड की 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने बिना ट्रेनिंग नंगे पैर मैराथन जीतकर ₹3,000 का इनाम जीता। पति के निधन के बाद वह खाना बनाकर अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं। “मैं हर दिन बच्चों के भविष्य के लिए दौड़ती हूं… आज अपने लिए दौड़ी।” चप्पल नहीं थी, लेकिन बेटियों के सपने पूरे करने का हौसला था। ❤️🙏
    1
    मन में उम्मीद और विश्वास के साथ नंगे पैर दौड़ी 47 वर्षीय रमाबाई, बच्चों की फीस के लिए जीता मैराथन!
बेटियों की फीस भरने के लिए मां नंगे पैर दौड़ पड़ी… ❤️‍🩹
महाराष्ट्र के बीड की 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने बिना ट्रेनिंग नंगे पैर मैराथन जीतकर ₹3,000 का इनाम जीता।
पति के निधन के बाद वह खाना बनाकर अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।
“मैं हर दिन बच्चों के भविष्य के लिए दौड़ती हूं… आज अपने लिए दौड़ी।”
चप्पल नहीं थी, लेकिन बेटियों के सपने पूरे करने का हौसला था। ❤️🙏
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • #बुलंदशहर #नहर_स्थित_ढाबे पर #खाना_खाने जा रहे #युवक को #दिनदहाड़े_मारी_गोली वारदात से #पुलिस विभाग में हड़कंप #बुलंदशहर #नहर_स्थित_ढाबे पर #खाना_खाने जा रहे #युवक को #दिनदहाड़े_मारी_गोली वारदात से #पुलिस विभाग में हड़कंप
    1
    #बुलंदशहर #नहर_स्थित_ढाबे पर #खाना_खाने जा रहे #युवक को #दिनदहाड़े_मारी_गोली वारदात से #पुलिस विभाग में हड़कंप
#बुलंदशहर #नहर_स्थित_ढाबे पर #खाना_खाने जा रहे #युवक को #दिनदहाड़े_मारी_गोली वारदात से #पुलिस विभाग में हड़कंप
    user_News 22 India
    News 22 India
    TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.