Shuru
Apke Nagar Ki App…
11 हजार केवी की तार टूटने से, खेत में मजदूर किसान हो गई दर्दनाक मौत। उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत में कृषि कार्य कर रहे एक आदिवासी मजदूर की 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों ने विद्युत लाइन की जर्जर स्थिति और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।मौत का ये खौफनाक मंजर चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम रोझिन में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे का है।ग्राम बरबसपुर निवासी करीब 47 वर्षीय आदिवासी मजदूर शम्भू पिता टनटू बैगा खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूट गया और मजदूर करंट की चपेट में आ गए।
NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
11 हजार केवी की तार टूटने से, खेत में मजदूर किसान हो गई दर्दनाक मौत। उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत में कृषि कार्य कर रहे एक आदिवासी मजदूर की 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों ने विद्युत लाइन की जर्जर स्थिति और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।मौत का ये खौफनाक मंजर चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम रोझिन में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे का है।ग्राम बरबसपुर निवासी करीब 47 वर्षीय आदिवासी मजदूर शम्भू पिता टनटू बैगा खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूट गया और मजदूर करंट की चपेट में आ गए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बांधवगढ़ किले में 12 किलोमीटर पैदल चल कर पहुंचे श्रद्धालु: जन्माष्टमी पर राम दरबार में दिव्यराज सिंह ने की पूजा, जंगल में हाथियों से गस्त बांधवगढ़ किले में 12 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु: जन्माष्टमी पर राम दरबार में दिव्यराज सिंह ने की पूजा, जंगल में हाथियों से गस्त मध्य प्रदेश 4 सितंबर 2026 उमरिया में जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के किले में आस्था का संगम दिखा। साल में एक दिन खुलने वाले राम दरबार के दर्शन के लिए करीब 8 हजार श्रद्धालु जंगल के रास्ते 12 किमी पैदल चलकर किले तक पहुंचे। उन्होंने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के दर्शन कर पूजा की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मध्य प्रदेश पुलिस और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के करीब 400 कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर तैनात थे। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जंगल में हाथियों की मदद से लगातार गश्त भी की गई। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रीवा राजघराने के वंशज और सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह भी बांधवगढ़ किले पहुंचे। उन्होंने राम दरबार में भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की विधि-विधान से पूजा की। दिव्यराज सिंह ने बताया कि बघेल परिवार का बांधवगढ़ से करीब 13वीं सदी से रिश्ता रहा है। बांधवाधीश मंदिर सदियों से आस्था का केंद्र है और यहां पूजा की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले जन्माष्टमी का मेला कई दिनों तक लगता था, लेकिन जंगल की स्थिति को देखते हुए अब इसे सीमित कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग की व्यवस्थाओं की तारीफ की। साथ ही, मंदिर की पुरानी परंपरा के हिसाब से हर साल पुताई और सजावट कराने की मांग भी की। रीवा से करीब 200 किलोमीटर दूर बांधवगढ़ आने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'यह मेरा घर है, घर कभी दूर नहीं लगता।' बांधवगढ़ के घने जंगल और पहाड़ियों के बीच बना यह राम दरबार श्रद्धालुओं के लिए खास आस्था का केंद्र है। साल के 364 दिन यहां आम लोगों के आने पर रोक रहती है। यही वजह है कि श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार रहता है और देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग भगवान के दर्शन करने आते हैं। मंदिर के पुजारी संजय गौतम ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। इस दौरान भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान के दर्शन होते हैं। मंदिर काफी प्राचीन है और हर वर्ष हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस, राजस्व और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीमें सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। सभी प्रमुख प्वाइंटों पर जवान लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं ने अनुशासन और आस्था के साथ दर्शन किए। दिनभर बांधवगढ़ किले का वातावरण भक्तिमय बना रहा।2
- चाईना से बनके भारत आ रहा सफेद ज़हर....देखिये प्लास्टिक से बने नकली मायो सफेद चटनी *चाईना से बनके भारत आ रहा सफेद ज़हर....देखिये प्लास्टिक से बने नकली मायो सफेद चटनी का असर, आपके दिल ,गुर्दे और लीवर पे कैसे अटैक कर रहा है, जो आप अपने बच्चों को बड़े चाव से बर्गर,पिज़्ज़ा और मोमोज़ में खिला रहे हो...पूरा वीडियो देखना*1
- कटनी में जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़: माई नदी सत्यनारायण मंदिर में सजा भव्य मेला, उमड़ा आस्था का सैलाब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कटनी के शास्त्री कॉलोनी स्थित सत्यनारायण मंदिर और माई नदी क्षेत्र में आयोजित इस भव्य मेले की विस्तृत और सुंदर रिपोर्ट प्रस्तुत है। आपकी इस जानकारी को समाचार या आलेख के रूप में और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे व्यवस्थित किया गया है: कटनी में जन्माष्टमी की धूम: सत्यनारायण मंदिर में उमड़ी अपार भीड़, सजा भव्य मेला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व कटनी में अत्यंत उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के शास्त्री कॉलोनी स्थित माई नदी तट पर बने सत्यनारायण मंदिर परिसर में इस अवसर पर एक भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब जन्माष्टमी की शाम होते ही शहरभर से श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तों की भीड़ से पट गया। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने कतारबद्ध होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले का मुख्य आकर्षण मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का मन मोह लिया। * बच्चों के लिए: खिलौने, रंग-बिरंगे गुब्बारे और खेल-कौशल की दुकानें बच्चों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। * खान-पान: विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों और चाट-पकौड़ी के स्टॉल पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। * रोशनी की सजावट: पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल और अधिक प्रखर हो उठा। रातभर बना रहा उत्सव का माहौल शाम से लेकर देर रात तक मेले में लोगों की निरंतर आवाजाही बनी रही। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया। भारी भीड़ के कारण मुख्य मार्गों पर भी देर रात तक चहल-पहल बनी रही, जिससे कटनी शहर में जन्माष्टमी की रौनक देखते ही बनती थी। यह आयोजन एक बार फिर कटनीवासियों के मन में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट आस्था और सांस्कृतिक उत्सवों के प्रति उनके प्रेम को भली-भांति प्रदर्शित करता है।1
- बांधा-इमलाज में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भजन-कीर्तन, आकर्षक झांकी और महाआरती ने बांधा समां, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु बांधा-इमलाज में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भजन-कीर्तन, आकर्षक झांकी और महाआरती ने बांधा समां, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु कटनी। जिले की रीठी तहसील के अंतर्गत बांधा-इमलाज स्थित प्रसिद्ध श्री राधा-कृष्ण मंदिर, लघु वृंदावन धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह भगवान श्री राधा-कृष्ण का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। शाम को धार्मिक भजन एवं संगीतमय प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की जन्म झांकी निकाली गई। जैसे ही भगवान का प्राकट्य हुआ, मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद भव्य महाआरती एवं आतिशबाजी का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और धार्मिक आस्था के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। जिला प्रशासन की जानकारी के अनुसार मंदिर को स्थानीय लोग ‘लघु वृंदावन’ के नाम से भी जानते हैं। मंदिर की पुरातन नक्काशी और कृष्ण से जुड़ी लोक मान्यताएं इसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनाती हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति और पूरे परिसर में गूंजते भजन-कीर्तन के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।1
- आस्था के मंदिर में जुआरियों का जमावड़ा? गणेश मंदिर के अंदर जुए का VIDEO वायरल, उठे सवाल उमरिया तपस गुप्ता भगवान गणेश की पूजा और आस्था के लिए बनाए गए मंदिर में अगर ताश के पत्ते सज जाएं तो सवाल उठना लाजिमी है। उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो को गांव के तालाब के पास स्थित गणेश मंदिर का बताया जा रहा है, जिसमें दिन के समय कुछ लोग मंदिर के अंदर कथित तौर पर जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो ने धार्मिक स्थल की मर्यादा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में मंदिर के अंदर कुछ लोग एक जगह बैठे दिखाई देते हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वहां जुआ खेला जा रहा था। यदि वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा सही है तो यह केवल जुआ खेलने का मामला नहीं, बल्कि आस्था के केंद्र की गरिमा से जुड़ा गंभीर सवाल भी है। जहां श्रद्धालु भगवान गणेश के सामने माथा टेकते हैं, वहां कथित तौर पर जुए की महफिल सजने का दावा लोगों को हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर धार्मिक स्थल के भीतर दिनदहाड़े ऐसी गतिविधियां चलने की बात सामने कैसे आई। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो को अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और वास्तव में वहां जुआ खेला जा रहा था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले को लेकर चंदिया थाना प्रभारी विजय सिंह पतेले से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी। धार्मिक स्थलों को श्रद्धा, शांति और आस्था का केंद्र माना जाता है। ऐसे में मंदिर परिसर से जुड़ा यह कथित वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल जरूर उठ रहा है कि यदि आरोप सही हैं तो मंदिर की पवित्रता और धार्मिक भावनाओं की रक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने कोयलारी गांव के गणेश मंदिर को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच करती है या मामला सोशल मीडिया की चर्चाओं तक ही सीमित रहता है।1
- नेपाल में चमत्कार- 11 दिन बाद मलबे से 60 वर्षीय महिला जिंदा बरामद नेपाल में चमत्कार- 11 दिन बाद मलबे से 60 वर्षीय महिला जिंदा बरामद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला1
- कटनी स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान बवाल! यात्री और टीसी में विवाद, VIDEO वायरल मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या टिकट चेकिंग के दौरान यात्री से इस तरह का व्यवहार उचित है? यदि कर्मचारी और यात्री के बीच विवाद की स्थिति बनती है तो क्या उसे शांतिपूर्ण तरीके से नहीं सुलझाया जा सकता? वायरल वीडियो को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की पूरी सच्चाई क्या है।1
- सीएम योगी ने चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत, बोले- कोई वंचित नहीं रहेगा चित्रकूट। मंदाकिनी की भयावह बाढ़ के बाद रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने रामघाट का हवाई व स्थलीय निरीक्षण किया, रैन बसेरा में पीड़ितों से मिले। रामायण मेला परिसर में 800 परिवारों को 50 किलो की 26 सामान वाली राहत किट बांटी। सीएम ने कहा- जनहानि न होना कामतानाथ का आशीर्वाद है, डबल इंजन सरकार साथ खड़ी है। जिनके घर बहे, उन्हें पीएम/सीएम आवास और जमीन का पट्टा मिलेगा। अतिक्रमण पर समीक्षा होगी। बाक्स की ख़बर सीएम दौरे से पहले सपा नेता हाउस अरेस्ट3
- सागर मध्य प्रदेश में जहरीली शराब की मौत पर डॉक्टर मोहन यादव जी हुए सख्त उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा प्रभारी मंत्री को जहरीली शराब कांड की जांच करने के लिए आदेश दिया गया है जिन लोगों की मृत्यु हुई है उसका मुझे भारी दुख है जहरीली शराब कांड के दोषियों को माफ नहीं किया जाएगाl सीएम डॉक्टर मोहन यादव मुकेश कुमार दुबे संवाददाता रिपोर्टर जिला उमरिया मध्य प्रदेश l सागर मध्य प्रदेश में हुई जहरीली शराब का कांड को लेकर मुख्यमंत्री जी बहुत सख्त हुए है उनके द्वारा कहा गया कि शराब कांड की जांच की जाएगी एवम् दोषियों को छोड़ नहीं जाएगाl कड़ी सजा दी जाएगी l प्रभारी मंत्री को जहरीली शराब कांड की जांच कर उन्हें जल्दी रिपोर्ट देने को कहा है l1