logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_राजू काँकोरिया खण्डार
राजू काँकोरिया खण्डार
Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 hr ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    53 min ago
  • सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन के तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह कलश यात्रा बड़ के बालाजी हनुमान नगर चौराहा हाउसिंग बोर्ड से प्रारंभ होकर स्काउट मैदान तक निकाली गई। यात्रा में 501 कलश शामिल रहे, जिन्हें महिलाओं ने सिर पर धारण कर पूरे भक्तिभाव से शोभायात्रा के रूप में आगे बढ़ाया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और भजनों की गूंज ने पूरे मार्ग को धार्मिक माहौल से सराबोर कर दिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और पुरुषों ने भाग लिया। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए अनुशासित ढंग से यात्रा में शामिल रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। कलश यात्रा के समापन के पश्चात स्काउट मैदान में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें गीता पाठ, महामंत्र की माला, जय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, संतों के प्रवचन एवं उद्बोधन हुए। संतों ने अपने प्रवचनों में धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
    1
    सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन के तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह कलश यात्रा बड़ के बालाजी हनुमान नगर चौराहा हाउसिंग बोर्ड से प्रारंभ होकर स्काउट मैदान तक निकाली गई। यात्रा में 501 कलश शामिल रहे, जिन्हें महिलाओं ने सिर पर धारण कर पूरे भक्तिभाव से शोभायात्रा के रूप में आगे बढ़ाया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और भजनों की गूंज ने पूरे मार्ग को धार्मिक माहौल से सराबोर कर दिया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और पुरुषों ने भाग लिया। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए अनुशासित ढंग से यात्रा में शामिल रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।
कलश यात्रा के समापन के पश्चात स्काउट मैदान में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें गीता पाठ, महामंत्र की माला, जय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, संतों के प्रवचन एवं उद्बोधन हुए। संतों ने अपने प्रवचनों में धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला।
आयोजकों ने बताया कि इस विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • हिंडौन सिटी करसोली मे विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी ग्रामीण जन जागरण अभियान मे हुआ संपन्न Part 9
    1
    हिंडौन सिटी करसोली मे विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी ग्रामीण जन जागरण अभियान मे हुआ संपन्न Part 9
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    11 hrs ago
  • गोली मारने वाले 3 जनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 29 जनवरी को ओडेला रोड त्यागी छात्रावास पर हुई थी फायरिंग की घटना धौलपुर। धौलपुर शहर के ओंडेला रोड स्थित त्यागी छात्रावास के सामने हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध कट्टे 315 बोर भी बरामद किए हैं। घटना 29 जनवरी 2026 की है। इस संबंध में विनोद कुमार पुत्र भागीरथ सिंह निवासी पहाड़ी थाना दिहोली हाल लक्ष्मी नारायण बिहार कॉलोनी धौलपुर ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि वह त्यागी छात्रावास के पास बैठा था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पहले थाप-थप्पड़ों और ईंट-पत्थरों से हमला किया और बाद में जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया। फायरिंग में एक गोली उसके दाहिने पैर के घुटने के ऊपर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए हरेन्द्र उर्फ नरेन्द्र, राजकुमार और कमलेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो अवैध कट्टे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
    1
    गोली मारने वाले 3 जनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
29 जनवरी को ओडेला रोड त्यागी छात्रावास पर हुई थी फायरिंग की घटना
धौलपुर। धौलपुर शहर के ओंडेला रोड स्थित त्यागी छात्रावास के सामने हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध कट्टे 315 बोर भी बरामद किए हैं।
घटना 29 जनवरी 2026 की है। इस संबंध में विनोद कुमार पुत्र भागीरथ सिंह निवासी पहाड़ी थाना दिहोली हाल लक्ष्मी नारायण बिहार कॉलोनी धौलपुर ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि वह त्यागी छात्रावास के पास बैठा था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पहले थाप-थप्पड़ों और ईंट-पत्थरों से हमला किया और बाद में जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया। फायरिंग में एक गोली उसके दाहिने पैर के घुटने के ऊपर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए हरेन्द्र उर्फ नरेन्द्र, राजकुमार और कमलेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो अवैध कट्टे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री के गंगापुर सिटी पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निवास पर पुष्पमालाओं से लादकर दुपट्टा ओढ़ाकर गुंजायमान नारों के साथ आतिशबाजी कर भावनात्मक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ! भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त स्वागत,अभिनंदन के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण द्वारा देश को समर्पित किया गया केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री के आगामी 2047 विकसित भारत के विजन के साथ दिया गया है जिसका राजस्थान प्रदेश को भरपूर लाभ मिलेगा साथ ही राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में किये जा रहे कार्य ऐतिहासिक हैं जो कांग्रेस सरकार के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल की तुलना में 2 वर्ष के कार्य प्रदेश के विकास की दृष्टि से सर्वोत्तम है प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को गर्व से प्रदेश सरकार एवं केंद्रीय सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने का कार्य निश्चित रूप से करना चाहिए जिससे आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा को विजयश्री मिले! भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला महामंत्री विनोद अटल,जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल,उदय सिंह गुर्जर,शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पुखराज सलेमपुर,जमनालाल वैष्णव,मनोज बंसल,रामभरोसी वैष्णव,नवल दनगस ,गोविंद गुप्ता,ओमी कटारिया,नारायण महावर,गोपाल धामोनिया,सारांश जैन,ओमी पटेल,नितेश मोदी,करण लोधा,गोपाल गर्ग,रामभरोसी जांगिड़,मोहन ठेकेदार,सीताराम गुर्जर,आकाश श्रीवास्तव,जीतू कटारिया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
    1
    राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री के गंगापुर सिटी पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निवास पर पुष्पमालाओं से लादकर दुपट्टा  ओढ़ाकर गुंजायमान नारों के साथ आतिशबाजी कर भावनात्मक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया !
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त स्वागत,अभिनंदन के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण द्वारा देश को समर्पित किया गया केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री के आगामी 2047 विकसित भारत के विजन के साथ दिया गया है जिसका राजस्थान प्रदेश को भरपूर लाभ मिलेगा साथ ही राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में किये जा रहे कार्य ऐतिहासिक हैं जो कांग्रेस सरकार के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल की तुलना में 2 वर्ष के कार्य प्रदेश के विकास की दृष्टि से सर्वोत्तम है प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को गर्व से प्रदेश सरकार एवं केंद्रीय सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने का कार्य निश्चित रूप से करना चाहिए जिससे आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा को विजयश्री मिले!
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला महामंत्री विनोद अटल,जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल,उदय सिंह गुर्जर,शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पुखराज सलेमपुर,जमनालाल वैष्णव,मनोज बंसल,रामभरोसी वैष्णव,नवल दनगस ,गोविंद गुप्ता,ओमी कटारिया,नारायण महावर,गोपाल धामोनिया,सारांश जैन,ओमी पटेल,नितेश मोदी,करण लोधा,गोपाल गर्ग,रामभरोसी जांगिड़,मोहन ठेकेदार,सीताराम गुर्जर,आकाश श्रीवास्तव,जीतू कटारिया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • इटावा कोटा, मजदूर फैडरेशन CWFI के तीन दिवसीय 11 वे राष्ट्रीय सम्मेलन में कोटा सीटू निर्माण मजदूर यूनियन तहसील कमेटी इटावा पीपल्दा महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बतौर राज्य कमेटी सदस्य के रूप में भाग लिया। इस दौरान राजस्थान से निर्माण मजदूर यूनियन सीटू 10 डेलिकेट कामरेड विजय सिंह तंवर, कामरेड हरेंद्र सिंह, कामरेड भगवान सिंह बगडिया, कामरेड शेरसिंह शाक्य, कामरेड ब्रजसुंदर जांगिड़, हरकेवलदीपसिंह, मगाराम प्रजापति, बाड़मेर अलवर से दो महिला डेलीकेट शामिल हुए। सीकर सांसद कामरेड अमराराम जी ने देशभर से CWFI के 11 वे राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल डेलिकेट साथियों का स्वागत किया। और सम्मेलन से पूर्व सभा को संबोधित करते हुए सभी को 11वे सम्मेलन के सफल होने की बधाई देते हुए कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12फरवरी 2026को होने वाली मजदूरों की राष्ट्रीय हड़ताल में प्रदेश और देश का किसान मजदूरों के साथ हड़ताल में शामिल रहेगा। सम्मेलन का उद्घाटन आयोजक स्थल पर सीटू और सी डब्ल्यू एफ आई का झंडारोहण करके किया गया सीटू का झंडा राज्य महामंत्री कामरेड वी एस राणा और सी डब्ल्यू एफ आई का झंडारोहण राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड हेमलता ने किया इस दौरान CPIM केपोलित ब्यूरो सदस्य सीकर सांसद कामरेड अमराराम उपस्थित रहे। तीन दिन चले cwfi के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के 404डेलिकेट साथियों ने सीकर में भाग लिया। राष्ट्रीय फैडरेशन CWFI मजदूर संगठन के तीन सालों में मजदूरों के हित मे किए कार्यों पर विस्तार से मंथन किया गया और 8फरवरी 2026 को सम्मेलन के समापन से पहले नई राष्ट्रीय कमेटी का सर्वसहमति से चुनाव किया गया जिसमें CWFI के 11 राष्ट्रीय सम्मेलन में कामरेड एम . साईं बाबू अध्यक्ष, कामरेड मोहम्मद जोसेफ महासचिव, कामरेड वी सरकरिया कोषाध्यक्ष चुने गए 39सदस्यों की राष्ट्रीय कमेटी का सर्वसहमति से गठन किया गया। सफल राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए राजस्थान के निर्माण मजदूरों और सीकर सीटू जिला कमेटी पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद।
    4
    इटावा कोटा, मजदूर फैडरेशन CWFI के तीन दिवसीय 11 वे राष्ट्रीय सम्मेलन में कोटा सीटू निर्माण मजदूर यूनियन तहसील कमेटी इटावा पीपल्दा महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बतौर राज्य कमेटी सदस्य के रूप में भाग लिया। इस दौरान राजस्थान से निर्माण मजदूर यूनियन सीटू 10 डेलिकेट कामरेड विजय सिंह तंवर, कामरेड हरेंद्र सिंह, कामरेड भगवान सिंह बगडिया, कामरेड शेरसिंह शाक्य, कामरेड ब्रजसुंदर जांगिड़, हरकेवलदीपसिंह, मगाराम प्रजापति, बाड़मेर अलवर से दो महिला डेलीकेट शामिल हुए।
सीकर सांसद कामरेड अमराराम जी ने देशभर से CWFI के 11 वे राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल डेलिकेट साथियों का स्वागत किया। और सम्मेलन से पूर्व सभा को संबोधित करते हुए सभी को 11वे सम्मेलन के सफल होने की बधाई देते हुए कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12फरवरी 2026को होने वाली मजदूरों की राष्ट्रीय हड़ताल में प्रदेश और देश का किसान मजदूरों के साथ हड़ताल में शामिल रहेगा।
सम्मेलन का उद्घाटन आयोजक स्थल पर सीटू और सी डब्ल्यू एफ आई का झंडारोहण करके किया गया सीटू का झंडा राज्य महामंत्री कामरेड वी एस राणा और सी डब्ल्यू एफ आई का झंडारोहण राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड हेमलता ने किया इस दौरान CPIM केपोलित ब्यूरो सदस्य सीकर सांसद कामरेड अमराराम उपस्थित रहे।
तीन दिन चले cwfi के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के 404डेलिकेट साथियों ने सीकर में भाग लिया।
राष्ट्रीय फैडरेशन CWFI मजदूर संगठन के तीन सालों में मजदूरों के हित मे किए कार्यों पर विस्तार से मंथन किया गया और 8फरवरी 2026 को सम्मेलन के समापन से पहले नई राष्ट्रीय कमेटी का सर्वसहमति से चुनाव किया गया जिसमें CWFI के 11 राष्ट्रीय सम्मेलन में कामरेड एम . साईं बाबू अध्यक्ष, कामरेड मोहम्मद जोसेफ महासचिव, कामरेड वी सरकरिया कोषाध्यक्ष चुने गए 39सदस्यों की राष्ट्रीय कमेटी का सर्वसहमति से गठन किया गया। 
सफल राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए राजस्थान के निर्माण मजदूरों और सीकर सीटू जिला कमेटी पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद।
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, रैली निकाली लाखेरी - शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शहर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कस्बे में संचालित कई हिंदू संगठनों द्वारा अलग अलग स्थानों से पैदल रैली निकाली गई। इस रैली में महिलाएं सिर पर कलश लेकर जयघोष करते हुए चल रही थी। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पर स्थित सभा स्थल तक पहुंची जहां पर विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन गोरवाला ने तथा मंच का संचालन श्रवण कुमार शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में आदर्श विद्या मंदिर के भैया बहनों द्वारा देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान मंचासिन गणमान्य लोगों ने हिन्दू समाज की एकता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की समाप्ति के अवसर पर हिंदू समाज द्वारा सामाजिक समरसता भोज का आयोजन भी रखा गया जिसमें सभी समाज के लोगों ने समरसता भोज में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
    4
    विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, रैली निकाली
लाखेरी - शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शहर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कस्बे में संचालित कई हिंदू संगठनों द्वारा अलग अलग स्थानों से पैदल रैली निकाली गई। इस रैली में महिलाएं सिर पर कलश लेकर जयघोष करते हुए चल रही थी। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पर स्थित सभा स्थल तक पहुंची जहां पर विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन गोरवाला ने तथा मंच का संचालन श्रवण कुमार शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में आदर्श विद्या मंदिर के भैया बहनों द्वारा देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान मंचासिन गणमान्य लोगों ने हिन्दू समाज की एकता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की समाप्ति के अवसर पर हिंदू समाज द्वारा सामाजिक समरसता भोज का आयोजन भी रखा गया जिसमें सभी समाज के लोगों ने समरसता भोज में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.