logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद हरदोई के थाना मल्लावां अंतर्गत गांव मटियामऊ में सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस अधीक्षक (हरदोई) श्री अशोक कुमार मीणा जी के निर्देश पर थाना मल्लावां प्रभारी (कोतवाल) श्री विद्यासागर पाल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में गांव की मस्जिद अहिमाहार के ईमाम मौलाना मोहम्मद मोइनुद्दीन कादरी, मदरसा गरीब नवाज़ के प्रिंसिपल हाफिज मोहम्मद रिजवान साहब, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद (पप्पू), क्षेत्र पंचायत सदस्य अकील रहमानिया (समाजसेवी), पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी माधोगंज चतुर्थ एवं समाजसेवी आबिद भाई, डॉक्टर शाहनवाज खान (समाजसेवी), मोहम्मद वज़ीहुल, दुकानदार रहीस भाई, शमशुल हसन मास्टर साहब, मोहम्मद नसीम खां, मुजम्मिल खां, मोहम्मद मुनीम, मोहम्मद हलीम, नत्थू खां, हाजी सारिक खां समेत मुस्लिम समाज के कई संभ्रांत गणमान्यजन उपस्थित रहे। थाना मल्लावां प्रभारी (कोतवाल) श्री विद्यासागर पाल जी ने सभी मुस्लिम धर्म के समाज के लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रखने, तथा शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी प्रेम और सामाजिक एकता स्थापित करते हुए मिलजुल कर बकरीद का पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया। श्री विद्यासागर पाल जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा और उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।

2 hrs ago
user_ShahNavaj Khan
ShahNavaj Khan
Local News Reporter बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जनपद हरदोई के थाना मल्लावां अंतर्गत गांव मटियामऊ में सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस अधीक्षक (हरदोई) श्री अशोक कुमार मीणा जी के निर्देश पर थाना मल्लावां प्रभारी (कोतवाल) श्री विद्यासागर पाल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में गांव की मस्जिद अहिमाहार के ईमाम मौलाना मोहम्मद मोइनुद्दीन कादरी, मदरसा गरीब नवाज़ के प्रिंसिपल हाफिज मोहम्मद रिजवान साहब, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद (पप्पू), क्षेत्र पंचायत सदस्य अकील रहमानिया (समाजसेवी), पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी माधोगंज चतुर्थ एवं समाजसेवी आबिद भाई, डॉक्टर शाहनवाज खान (समाजसेवी), मोहम्मद वज़ीहुल, दुकानदार रहीस भाई, शमशुल हसन मास्टर साहब, मोहम्मद नसीम खां, मुजम्मिल खां, मोहम्मद मुनीम, मोहम्मद हलीम, नत्थू खां, हाजी सारिक खां समेत मुस्लिम समाज के कई संभ्रांत गणमान्यजन उपस्थित रहे। थाना मल्लावां प्रभारी (कोतवाल) श्री विद्यासागर पाल जी ने सभी मुस्लिम धर्म के समाज के लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रखने, तथा शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी प्रेम और सामाजिक एकता स्थापित करते हुए मिलजुल कर बकरीद का पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया। श्री विद्यासागर पाल जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा और उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • shahpur ganga mallawan hardoi
    1
    shahpur ganga mallawan hardoi
    user_Satyam dwivedi
    Satyam dwivedi
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के हरदोई जिला अध्यक्ष द्वारा एक नगर कमेटी का गठन किया गया है।
    1
    राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के हरदोई जिला अध्यक्ष द्वारा एक नगर कमेटी का गठन किया गया है।
    user_राजन त्रिवेदी पत्रकार हरदोई
    राजन त्रिवेदी पत्रकार हरदोई
    Farmer Hardoi, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • Nalikishphai
    1
    Nalikishphai
    user_Anil Kumar Verma
    Anil Kumar Verma
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बघौली थाना पुलिस क्षेत्र के सुन्नी गांव में महिषासुर मर्दिनी देवी मैया के दरबार में भूत भावन भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार दर्शन किया गया। बघौली में हुए इस दिव्य आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह दिखा।
    2
    बघौली थाना पुलिस क्षेत्र के सुन्नी गांव में महिषासुर मर्दिनी देवी मैया के दरबार में भूत भावन भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार दर्शन किया गया। बघौली में हुए इस दिव्य आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह दिखा।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सामने आए दृश्यों के अनुसार, एक सड़क अत्यंत संकरी स्थिति में है, जिसे लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। लोगों ने इस पतले रास्ते पर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है।
    1
    सामने आए दृश्यों के अनुसार, एक सड़क अत्यंत संकरी स्थिति में है, जिसे लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। लोगों ने इस पतले रास्ते पर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है।
    user_Kanhaiya Yadav
    Kanhaiya Yadav
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हरदोई के हरपालपुर में मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के द्वितीय चरण के तहत ब्रह्मदेव बाबा पुलिया मंदिर में एक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सोमवार को हुई इस चौपाल में थाना हरपालपुर पुलिस ने महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। थाना हरपालपुर की उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी प्रतिभा, महिला आरक्षी आसनी राजावत, महिला आरक्षी शिवांगी और महिला आरक्षी खुशबू ने ग्रामीणों को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर किसी भी आपात स्थिति, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध की शिकायत तुरंत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के प्रति विशेष रूप से सतर्क किया गया, जिसमें पुलिस ने बताया कि बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी, सीवीवी या पिन नहीं मांगते। अनजान लिंक और केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाली कॉल से सावधान रहने की सलाह दी गई, साथ ही किसी भी ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करने को कहा गया। उपनिरीक्षक अंजना सचान ने इस दौरान यह भी बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, जहाँ शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से कस्बे में शांति-सुरक्षा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
    4
    हरदोई के हरपालपुर में मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के द्वितीय चरण के तहत ब्रह्मदेव बाबा पुलिया मंदिर में एक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सोमवार को हुई इस चौपाल में थाना हरपालपुर पुलिस ने महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

थाना हरपालपुर की उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी प्रतिभा, महिला आरक्षी आसनी राजावत, महिला आरक्षी शिवांगी और महिला आरक्षी खुशबू ने ग्रामीणों को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर किसी भी आपात स्थिति, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध की शिकायत तुरंत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के प्रति विशेष रूप से सतर्क किया गया, जिसमें पुलिस ने बताया कि बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी, सीवीवी या पिन नहीं मांगते। अनजान लिंक और केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाली कॉल से सावधान रहने की सलाह दी गई, साथ ही किसी भी ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करने को कहा गया।

उपनिरीक्षक अंजना सचान ने इस दौरान यह भी बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, जहाँ शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से कस्बे में शांति-सुरक्षा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
    user_राजीव यादव पत्रकार  लखनऊ
    राजीव यादव पत्रकार लखनऊ
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एक शिकायतकर्ता ने बताया है कि कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती बारिश और नाली के पानी की निकासी को बंद कर दिया गया है। उनके अनुसार, जब भी इस बात का विरोध किया जाता है, तो ये लोग गुंडागर्दी पर उतर आते हैं और मारपीट करना शुरू कर देते हैं। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से गुजारिश की है कि इस स्थिति को संभाला जाए और इन बाधाओं को हटाया जाए।
    2
    एक शिकायतकर्ता ने बताया है कि कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती बारिश और नाली के पानी की निकासी को बंद कर दिया गया है। उनके अनुसार, जब भी इस बात का विरोध किया जाता है, तो ये लोग गुंडागर्दी पर उतर आते हैं और मारपीट करना शुरू कर देते हैं। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से गुजारिश की है कि इस स्थिति को संभाला जाए और इन बाधाओं को हटाया जाए।
    user_Rishabh kumar
    Rishabh kumar
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के मल्होत्रा गांव में ग्रामीण आवास योजना संचालित है।
    1
    हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के मल्होत्रा गांव में ग्रामीण आवास योजना संचालित है।
    user_Hariom Actor
    Hariom Actor
    सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फर्रुखाबाद के शमशाबाद स्थित नगलानान में चिंतामणि तालाब पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का रविवार, 24 मई 2026 को विधिवत विश्राम हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार, 18 मई 2026 को कलश यात्रा के साथ हुई थी, जिसका नेतृत्व ब्रह्मचारी पाठक जी ने किया। कथा व्यास आचार्य श्री हरिकरन शास्त्री जी ने सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान कराया, जबकि वेदपाठी श्री शिवाकांत पांडे जी ने मंत्रोच्चार के साथ पाठ किया। आचार्य हरिकरन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गीता के उपदेशों और भक्त प्रह्लाद, ध्रुव व अजामिल जैसे प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि कलियुग में भवसागर से पार उतरने के लिए भागवत कथा श्रवण सर्वोत्तम साधन है। कथा विश्राम के अगले दिन, सोमवार, 25 मई 2026 को चिंतामणि तालाब परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह हवन-पूजन के बाद दोपहर से प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। इस भव्य भंडारे में आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया, और इस दौरान सुरक्षा तथा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं ने संभाली।
    2
    फर्रुखाबाद के शमशाबाद स्थित नगलानान में चिंतामणि तालाब पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का रविवार, 24 मई 2026 को विधिवत विश्राम हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार, 18 मई 2026 को कलश यात्रा के साथ हुई थी, जिसका नेतृत्व ब्रह्मचारी पाठक जी ने किया।

कथा व्यास आचार्य श्री हरिकरन शास्त्री जी ने सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान कराया, जबकि वेदपाठी श्री शिवाकांत पांडे जी ने मंत्रोच्चार के साथ पाठ किया। आचार्य हरिकरन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गीता के उपदेशों और भक्त प्रह्लाद, ध्रुव व अजामिल जैसे प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि कलियुग में भवसागर से पार उतरने के लिए भागवत कथा श्रवण सर्वोत्तम साधन है। कथा विश्राम के अगले दिन, सोमवार, 25 मई 2026 को चिंतामणि तालाब परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह हवन-पूजन के बाद दोपहर से प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। इस भव्य भंडारे में आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया, और इस दौरान सुरक्षा तथा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं ने संभाली।
    user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    Local News Reporter Sawayajpur, Hardoi•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.