Shuru
Apke Nagar Ki App…
हजारीबाग: रामनवमी जैसे पावन पर्व के सफल, शांतिपूर्ण और गरिमामय आयोजन हेतु आज विभिन्न अखाड़ा समितियों के साथ सार्थक बैठक हुई। सभी आयोजनकर्ताओं से अनुशासन, जिम्मेदारी और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग एवं अफवाहों से बचाव पर विशेष बल दिया गया। जुलूस को नशामुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। हजारीबाग की समृद्ध परंपरा को और ऊंचाई देने के लिए हम सभी मिलकर प्रयास करें। @JharkhandCMO @prdjharkhand
BaरKaट्ठा Ki आwaज
हजारीबाग: रामनवमी जैसे पावन पर्व के सफल, शांतिपूर्ण और गरिमामय आयोजन हेतु आज विभिन्न अखाड़ा समितियों के साथ सार्थक बैठक हुई। सभी आयोजनकर्ताओं से अनुशासन, जिम्मेदारी और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग एवं अफवाहों से बचाव पर विशेष बल दिया गया। जुलूस को नशामुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। हजारीबाग की समृद्ध परंपरा को और ऊंचाई देने के लिए हम सभी मिलकर प्रयास करें। @JharkhandCMO @prdjharkhand
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Hasnain raza1
- Post by Update news 241
- जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसके सिर में लगभग 30 टांके लगाने पड़े। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना में लिखित रूप में दी गई, केस भी दर्ज हुआ — लेकिन दुख की बात यह है कि 3 महीने बीत जाने के बावजूद आज तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। सवाल यह है कि क्या आम नागरिक को न्याय मिलना इतना मुश्किल हो गया है? क्या कानून सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है? आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा इंसाफ? पीड़ित की ओर से प्रशासन से मांग है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए, ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो।1
- बगोदर: बेको स्थित सुमित्रा पेट्रोल पंप के पास NH19 पर सोमवार को ब्रेक फेल टैंकर ने पहले दो बाइक और एक कार को चपेट में लिया, फिर करीब 2 किमी तक बेकाबू दौड़ने के बाद खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर में टैंकर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार व झामुमो नेता शत्रुघ्न मंडल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला, चालक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस जांच में जुटी है।1
- रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक* ================ रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज 22 मार्च को बड़ा अखाड़ा परिसर में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस श्री शुभम नागरगोजे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री आदित्य पांडेय, बैठक में पर्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी आयोजनकर्ता पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के उत्तेजक गानों का उपयोग न किया जाए जिससे,सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। साथ ही उन्होंने अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें तथा व्हाट्सएप समूहों को ‘एडमिन ओनली’ मोड पर संचालित करें, ताकि अफवाहों पर नियंत्रण रखा जा सके। बैठक के दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने जुलूस के लिए बैरिकेटिंग, रूट निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपयोग में लाए जा रहे अस्त्र-शस्त्र धारदार न हों, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या चोट की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि जुलूस में शामिल प्रत्येक सदस्य को नशा मुक्त जुलूस, अनुशासन, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं आपसी सहयोग के संबंध में पूर्व में ही ब्रीफिंग दी जाए। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इसे और अधिक गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से आयोजित कर इसे विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक व्यवहार का सदैव स्वागत करता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।2
- आर्ष कन्या गुरूकुल विद्यालय के 15वें वर्षगांठ पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में बतौर अतिथि बीजेपी नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वीर सपूतों को नमन किया गया, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और कविताओं के माध्यम से शहीदों के बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।1
- Post by Update news 241