Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आगमन को लेकर बरी तयारी
NEW NEWS BHARAT 365
मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आगमन को लेकर बरी तयारी
More news from Bihar and nearby areas
- ललाइ, सिंह जी के, जन्म दिवस पर cl रवि जी का पैगाम,,स्वर्ग नर्क के, फेरा में 60%बहुजन समाज का जीवन अंधेरा में, देखिए ITS ASHOK SAMRAT के साथ,1
- Goldan Venom Short Movie - Dipawali market .............1
- बिहार / पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विभाग की उपलब्धिया और भावी लोकेशन :पटना... रिपोर्ट : तरुण कुमार बिहार न्यूज़.. ***************** बिहार / पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विभाग की उपलब्धिया और भावी कार्य योजना को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया । मंत्री ने कहा बिहार में NSD का कैंपस खुलेगा , कलाकार लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे थे ….. राज्य के 38 जिलों में आश्रमशाला प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बच्चों और युवा कलाकारों को नृत्य, संगीत और वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक करीब 3,000 बच्चों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। मधुबनी के मिथिला चित्रकला संस्थान ने 108 मीटर लंबी मिथिला पेंटिंग तैयार की, इस पेंटिंग को वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा मिला है। राज्य में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 240 उत्सव एवं महोत्सव शामिल किए गए हैं। इनमें दशहरा, भास्कर महोत्सव, वीर कुंवर सिंह महोत्सव और कौमुदी महोत्सव जैसे आयोजन शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को सम्मान और सामाजिक सुरक्षा देने के लिए योजना शुरू की गई है।पात्र कलाकारों को ₹3,000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। अब तक 411 कलाकारों का चयन किया जा चुका है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर बिहार से करीब 1,100 श्रद्धालुओं के लिए दो दिवसीय सोमनाथ यात्रा आयोजित की गई। कलाकारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लॉन्च किया गया।अब तक 7,000 से अधिक कलाकारों ने पंजीकरण कराया है। बिहार को फिल्म-फ्रेंडली राज्य बनाने की दिशा में समर्पित फिल्म पोर्टल विकसित किया गया अब तक 862 कलाकार, 148 निर्माता और 29 सेवा प्रदाता पंजीकृत किए गए हैं। बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति, 2024 का प्रभावी क्रियान्वयन। अब तक 59 से अधिक फिल्म, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री परियोजनाओं को शूटिंग की अनुमति।फिल्म और नाट्य क्षेत्र के 47 मेधावी युवाओं को ₹30.46 लाख की छात्रवृत्ति दी गई। जिलों में कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 620 दर्शक क्षमता वाले अटल कला भवन बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना , विलुप्तप्राय कलाओं को संरक्षित करने के लिए योजना की शुरुआत।अनुभवी कलाकार युवाओं को लोक कला, संगीत, नृत्य और वादन का प्रशिक्षण देंगे। पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, संरक्षण और डिजिटलीकरण की पहल।बिहार के सभी 38 जिलों में व्यापक सर्वेक्षण किया गया। अब तक 8 लाख से अधिक पांडुलिपियां चिन्हित की गई हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में वाचनालय का निर्माण पूरा किया गया। बिहार के ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और बिहार सरकार के बीच समझौते की पहल। प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री , बिहार सरकार4
- NEET प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, FIR रद्द होने के बाद 5 सितंबर का मार्च रद्द NEET प्रदर्शन से जुड़े छात्रों के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। CJP प्रवक्ता सौरव दास और संगठन के समर्थक सुप्रीम कोर्ट के बाहर जुटे, जहां अदालत के फैसले के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक, 20 से 25 जुलाई के बीच देशभर में हुए NEET प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद प्रदर्शन से जुड़े छात्रों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए समूह ने दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित मार्च को रद्द करने का ऐलान किया है। समर्थकों का कहना है कि अदालत के फैसले से छात्रों को बड़ी राहत मिली है। अब सभी की नजरें इस मामले में आगे की प्रक्रिया और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर बनी हुई हैं।1
- एक मिनट के वीडियो में देखिए, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने सबकुछ साफ-साफ बता दिया है; भागलपुर में बाढ़ की स्थिति पर बोल रहे हैं... Mukhiyajee Reporter | Patna उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से कहा कि भागलपुर के खरीक प्रखंड के शंकरपुर में गंगा के तेज कटाव की स्थिति संवेदनशील है। विभाग पूरी तत्परता और युद्धस्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है। वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता मौके पर मौजूद हैं। मैं स्वयं स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा हूं और आवश्यक सभी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैंI2
- राजधानी पटना में जमीन के मामले को लेकर ठोकरे खाता दंपति को इन्साफ कैसे। राजधानी पटना में जमीन के मामले को लेकर दर दर की ठोकरे खाता दंपति को देगा इंसाफ... यह कैसा नियम ये कैसी जाँच जमीन पर है अवैध कब्जा, लेकिन फिर भी चुका रहा नगर निगम टैक्स..???1
- Goldan Venom Short Movie - Ganesh puja ................1
- NEET प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, FIR रद्द होने के बाद 5 सितंबर का मार्च रद्द NEET प्रदर्शन से जुड़े छात्रों के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। CJP प्रवक्ता सौरव दास और संगठन के समर्थक सुप्रीम कोर्ट के बाहर जुटे, जहां अदालत के फैसले के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक, 20 से 25 जुलाई के बीच देशभर में हुए NEET प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद प्रदर्शन से जुड़े छात्रों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए समूह ने दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित मार्च को रद्द करने का ऐलान किया है। समर्थकों का कहना है कि अदालत के फैसले से छात्रों को बड़ी राहत मिली है। अब सभी की नजरें इस मामले में आगे की प्रक्रिया और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर बनी हुई हैं।1
- भोजपुर में बाढ़ के पानी में बाइक समेत बह गए तीन युवक, एक का शव बरामद; दूसरा अब भी लापता भोजपुर में बाढ़ के पानी में बाइक समेत बह गए तीन युवक, एक का शव बरामद; दूसरा अब भी लापता आरा। भोजपुर जिले में बाढ़ के पानी के बीच डायवर्सन पार करने की कोशिश तीन युवकों के लिए जानलेवा साबित हुई। शाहपुर-बनाही रोड पर छेर नदी के डायवर्सन को बाइक से पार करने के दौरान तीन युवक तेज धार की चपेट में आकर बाइक समेत नदी के पानी में बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवक लापता हो गए थे। हादसे के बाद शुरू हुई खोजबीन में लापता युवकों में से सचिन रवानी का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, दूसरे युवक संदीप रवानी की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद से दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाढ़ के पानी में बाइक से डायवर्सन पार करने की कोशिश जानकारी के अनुसार, शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित शोभिटोला निवासी सचिन रवानी (21) और संदीप रवानी (20) मंगलवार दोपहर अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से रुद्रनगर गांव गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान तीनों छेर नदी के डायवर्सन पर पहुंचे। डायवर्सन के ऊपर से उस समय बाढ़ का पानी तेज धार के साथ बह रहा था। इसके बावजूद तीनों युवकों ने बाइक से पानी पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक तेज बहाव ने बाइक समेत तीनों को अपनी चपेट में ले लिया और वे नदी के पानी में बह गए। हादसा होते देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन सचिन और संदीप तेज धार में बह गए और उनका पता नहीं चल सका। तलाश के दौरान सचिन का शव बरामद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों लापता युवकों की तलाश शुरू की गई। नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार चल रही खोजबीन के दौरान सचिन रवानी का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संदीप की तलाश में जुटी एसडीआरएफ वहीं, दूसरे लापता युवक संदीप रवानी की तलाश अभी जारी है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू अभियान तेज करने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। नदी में तेज बहाव और बाढ़ के पानी के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। हादसे के बाद एक बार फिर बाढ़ के दौरान डायवर्सन और तेज बहाव वाले रास्तों से गुजरने के खतरे को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि बाढ़ के पानी में डूबे डायवर्सन या पुलिया को पार करने का जोखिम न उठाएं।4