मां विंध्यवासिनी मोक्ष धाम सेवा ट्रस्ट की शुरुआत, लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का लिया संकल्प मिर्जापुर के अष्टभुजा पीतांबरी मंदिर में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई। स्वयं सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर मां विंध्यवासिनी मोक्ष धाम सेवा ट्रस्ट की नींव रखी। कार्यक्रम की शुरुआत पीतांबरी देवी के विधिवत श्रृंगार और मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इस मौके पर सुब्रत बजरंगी ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करना है। इसके साथ ही समाज के पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों की मदद भी ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में गौ रक्षा प्रमुख प्रखंड विंध्याचल अनिल गुप्ता, अशोक सिंह (बजरंग दल), धीरज विश्वकर्मा, लालू यादव, करण, विकास, कुश कुमार यादव, दीनानाथ विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष प्रखंड विंध्याचल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मां विंध्यवासिनी मोक्ष धाम सेवा ट्रस्ट की शुरुआत, लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का लिया संकल्प मिर्जापुर के अष्टभुजा पीतांबरी मंदिर में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई। स्वयं सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर मां विंध्यवासिनी मोक्ष धाम सेवा ट्रस्ट की नींव रखी। कार्यक्रम की शुरुआत पीतांबरी देवी के विधिवत श्रृंगार और मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इस मौके पर सुब्रत बजरंगी ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करना है। इसके साथ ही समाज के पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों की मदद भी ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में गौ रक्षा प्रमुख प्रखंड विंध्याचल अनिल गुप्ता, अशोक सिंह (बजरंग दल), धीरज विश्वकर्मा, लालू यादव, करण, विकास, कुश कुमार यादव, दीनानाथ विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष प्रखंड विंध्याचल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- मिर्जापुर, 10 अप्रैल 2026: मिर्जापुर में चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बरौधा स्थित PAC गेट के पास पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे अधिवक्ता राजीव सिंह को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर का दबाव बना हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आजाद अधिकार सेना ने हत्या काण्ड की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।3
- गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी—महिला व बच्चों पर हमला, मुकदमा दर्ज गोपीगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम मेवाड़पुर (सोनिया तालाब के पीछे) में किराए के मकान में रहने वाली रुविना बेगम पत्नी मो. चुन्नू के परिवार पर दबंगों द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10 बजे गांव के ही नटटे नामक व्यक्ति ने उनके घर के बाहर पहुंचकर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उनकी पुत्री बेबो को पकड़कर थप्पड़ मारे, बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया तथा लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर जब रुविना बेगम अपनी बेटी को बचाने पहुंचीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और बाल पकड़कर गिरा दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर यहां से नहीं गए तो जान से मार देंगे और पुलिस भी कुछ नहीं कर सकेगी। इसी दिन एक अन्य घटना में पीड़िता के बेटे फैसल हुसैन को जाहिद नामक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर से चेहरे और छाती पर हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- अम्बेडकर जयन्ती #अम्बेडकर वादि#बाबासहेब अम्बेडकर #stetus#jbj# muick#up#jay#bhim#snvidhan Andolan1
- जनपद भदोही थाना-चौरी दिनांक- 12.04.2026 _नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: अवैध कोडिंग कफ सिरप क्रय-विक्रय करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा भारी मात्रा में कीमती कुल ₹35743147/- का कुल 244000 bottles कोडिंग कफ सिरप का किया गया था क्रय विक्रय*_ *घटना का संक्षिप्त विवरण:-* औषधि निरीक्षक, आजमगढ़ द्वारा अपने पत्र दिनांक-26.11.2025 के माध्यम से यह अवगत कराया गया कि फर्म मेसर्स-शिव शक्ति इण्टरप्राईजेज, स्थित खरिहानी नहर के सामने आजमगढ़ द्वारा 141000x100ml फेन्सेडील कफ सिरप व मेसर्स-माँ शारदा फार्मा, स्थित मुस्तफाबाद, जहानागंज आजमगढ़ द्वारा 45000x100ml फैन्सेडील कफ सिरप का विक्रय फर्म मेसर्स दिलीप मेडिकल स्टोर, स्थित आजाद नगर, नई बाजार भदोही को किया गया है। कोडीनयुक्त New Phensedyl Syrup-100ml का गैरचिकित्सकीय प्रयोग नशे के रुप में भी किया जाता है। फर्म मेसर्स राजेन्द्र एण्ड संस की प्रोपराईटर अंशिका गुप्ता द्वारा आपराधिक साजिश के तहत सिर्फ कोडीनुयक्त औषधियों का विक्रय भारी मात्रा में दिलीप कुमार उमर के दोनो फर्मो मेसर्स-दिलीप मेडिकल स्टोर व मेसर्स-आयुष इण्टरप्राईजेज को किया गया है। दिलीप कुमार उमर के द्वारा उक्त कोडीनयुक्त सिरप के स्टॉक का सत्यापन नहीं कराया गया। उपरोक्त औषधियों को अधिक मुनाफा कमाने व सदोष लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के वैधानिक औपचारिकताओं को पूर्ण किये बिना खुले बाजार में नशे के प्रयोगार्थ विक्रय किया गया है एवम् आपराधिक षड्यन्त्र के तहत विधि विरुद्ध तरीके से कूटरचित एवम् फर्जी विक्रय बीजकों के माध्यम से क्रय-विक्रय दिखाते हुए क्रय किये कोटिनयुक्त सिरप को नशे के रुप में प्रयोग हेतु उपलब्ध कराया गया। *गिरफ्तारी का विवरण-* श्री अभिनव त्यागी,पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपद में नशे के रूप में प्रयोग हो रहे कोडिंग कफ सिरप/मादक पदार्थों की तस्करी/क्रय विक्रय पर पूर्णतया रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12.04.2026 को श्री शुभम अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में मुखबिरी सूचना पर कोडिंग कफ सिरप/मादक पदार्थों की तस्करी/क्रय विक्रय करने के संबंध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त विजय गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी K-64/1A गोला दीनानाथ थाना कोतवाली जनपद वाराणसी को मानिकपुर तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त द्वारा राजेंद्र एंड संस के माध्यम से भारी मात्रा में कीमती कुल ₹35743147/- का कुल 244000 bottles कोडिंग कफ सिरप का क्रय विक्रय कागजी किया गया है तथा भौतिक रूप से फर्मों को न भेजकर डायवर्जन कर तस्करी करके आर्थिक, भौतिक लाभ लाभ प्राप्त किया गया है। *गिरफ्तार अन्तर्जनपदीय अभियुक्त का नाम व पता-* विजय गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी K-64/1A गोला दीनानाथ थाना कोतवाली जनपद वाराणसी। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास 01. मु0अ0सं0 1191/2025 धारा 318(4),336(3),338,340(2),61(2)(a) बीएनएस व 21(c),27(a),29 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* निरीक्षक श्यामबहादुर यादव,उ0नि0 रामसेवक यादव, हे0का0 प्रेम प्रकाश दूबे का0 कन्हैया कुमार(साईबर सेल) ।3
- अक्षिता प्रजापति लेफ्टिनेंट व रोहित प्रजापति जिला रजिस्ट्रार अल्मोड़ा ने समाज का नाम किया रोशन राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह प्रजापति के नेतृत्व में अपने पदाधिकारी के साथ रोहित प्रजापति के गांव पहुंचकर पटका व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया देखिए पूरी खबर जिला संवाददाता दिनेश प्रजापति के साथ टीवी 100 न्यूज़ चैनलपर1
- पती और ससुर फरार है4
- मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के सद्भावना नगर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजीव उर्फ रिंकू सिंह (उम्र करीब 40 वर्ष) निवासी देवरी विरोही, थाना विंध्याचल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव सिंह को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पाया गया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना को0 कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और गांव के आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई। पुलिस के संज्ञान में यह भी आया है कि नामजद आरोपी पूर्व में प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है, जिससे मामले को लेकर राजनीतिक और व्यक्तिगत रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है और पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- अम्बेडकर जयन्ती #अम्बेडकर वादि#बाबासहेब अम्बेडकर #stetus#jbj# muick#up#jay#bhim#snvidhan Andolan1
- मृतक का नाम राजीव सिंह बताया जा रहा है।2