logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतकबीरनगर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, गांजा तस्करी का हुआ खुलासा टीशू पेपर की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी मेंहदावल, संतकबीरनगर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संतकबीरनगर की पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे, एसओजी प्रभारी उ0नि0 रजनीश राय व सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज गुरुवार को अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तो को एन0एच0 27 मगहर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 746/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है । इस बाबत गिरफ्तार आरोपी चंचल सिंह पुत्र टरसेम सिंह निवासी गली नम्बर 2140 आदर्श नगर थाना- 07 न0 डिविजन जनपद लुधियाना (पंजाब) एवं राहुल पुत्र उमेश कुमार निवासी मकान न0 163 गली न0 03 बाबा जिवन सिंह नगर, बस्ती जोधेवाल थाना वर्धमान न0- 07 जनपद लुधियाना (पंजाब) रहे है। उपरोक्त अभियुक्तगण का प्राथमिक स्तर पर अभी कोई आपराधिक इतिहास प्राप्त नही हुआ है, सम्बन्धित जनपदों से समन्वय स्थापित कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिनके पास से 167.710 किलोग्राम अवैध गांजा,, घटना मे प्रयुक्त 01 अदद अशोका लिलैंड डीसीएम, 03 अदद मोबाइल, 01 अदद पर्स, 05 अदद डीएल, 01 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद पैन कार्ड एवं 500 रु0 नकद बरामद हुआ। घटना एवं पूछताछ का विवरण- दिनांक 12.08.2026 की रात्रि को पुलिस चौकी मगहर के पास एनएच-27 पर गोरखपुर की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एक अशोका लीलैण्ड डीसीएम वाहन को टॉर्च की रोशनी का संकेत देकर हमराही पुलिस बल की सहायता से रोककर चेक किया गया । वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति सवार मिले । पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंचल सिंह तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया । प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों ने वाहन में टीशू पेपर लदा होना बताया । कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि टीशू पेपर के बंडलों के बीच 07 बोरियों में गांजा छिपाकर उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे है । बताए कि वे काफी समय से अवैध गांजा के व्यापार में संलिप्त हैं । उड़ीसा में कुछ व्यक्तियों के संपर्क में रहकर गांजा प्राप्त करते हैं तथा उसे डीसीएम वाहन में टीशू पेपर के बंडलों के बीच छिपाकर पंजाब ले जाते हैं । वहां ग्राहकों की तलाश कर गांजा अच्छे दामों पर बेचते हैं, जिससे प्राप्त धनराशि से अपना जीवन-यापन करते हैं । अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजा भी उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे थे । श्रावण माह में प्रयागराज की ओर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही तथा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं चेकिंग किए जाने के कारण उन्होंने प्रयागराज वाले मार्ग से न जाकर बनारस से गोरखपुर होते हुए पंजाब जाने का रास्ता चुना था । बरामद डीसीएम वाहन के आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया इस संबंध में गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 धर्मनाथ यादव, उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, का0 कृष्णानन्द शाह, का0 समशेर अली आदि पुलिस संग एसओजी व सर्विलांस टीम शामिल रही। एसपी संदीप कुमार मीणा ने पुलिस की सभी टीम को 25000 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

8 hrs ago
user_आलोक कुमार बर्नवाल
आलोक कुमार बर्नवाल
मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

संतकबीरनगर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, गांजा तस्करी का हुआ खुलासा टीशू पेपर की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी मेंहदावल, संतकबीरनगर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संतकबीरनगर की पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे, एसओजी प्रभारी उ0नि0 रजनीश राय व सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज गुरुवार को अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तो को एन0एच0 27 मगहर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 746/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है । इस बाबत गिरफ्तार आरोपी चंचल सिंह पुत्र टरसेम सिंह निवासी गली नम्बर 2140 आदर्श नगर थाना- 07 न0 डिविजन जनपद लुधियाना (पंजाब) एवं राहुल पुत्र उमेश कुमार निवासी मकान न0 163 गली न0 03 बाबा जिवन सिंह नगर, बस्ती जोधेवाल थाना वर्धमान न0- 07 जनपद लुधियाना (पंजाब) रहे है। उपरोक्त अभियुक्तगण का प्राथमिक स्तर पर अभी कोई आपराधिक इतिहास प्राप्त नही हुआ है, सम्बन्धित जनपदों से समन्वय स्थापित कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिनके पास से 167.710 किलोग्राम अवैध गांजा,, घटना मे प्रयुक्त 01 अदद अशोका लिलैंड डीसीएम, 03 अदद मोबाइल, 01 अदद पर्स, 05 अदद डीएल, 01 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद पैन कार्ड एवं 500 रु0 नकद बरामद हुआ। घटना एवं पूछताछ का विवरण- दिनांक 12.08.2026 की रात्रि को पुलिस चौकी मगहर के पास एनएच-27 पर गोरखपुर की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एक अशोका लीलैण्ड डीसीएम वाहन को टॉर्च की रोशनी

का संकेत देकर हमराही पुलिस बल की सहायता से रोककर चेक किया गया । वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति सवार मिले । पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंचल सिंह तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया । प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों ने वाहन में टीशू पेपर लदा होना बताया । कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि टीशू पेपर के बंडलों के बीच 07 बोरियों में गांजा छिपाकर उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे है । बताए कि वे काफी समय से अवैध गांजा के व्यापार में संलिप्त हैं । उड़ीसा में कुछ व्यक्तियों के संपर्क में रहकर गांजा प्राप्त करते हैं तथा उसे डीसीएम वाहन में टीशू पेपर के बंडलों के बीच छिपाकर पंजाब ले जाते हैं । वहां ग्राहकों की तलाश कर गांजा अच्छे दामों पर बेचते हैं, जिससे प्राप्त धनराशि से अपना जीवन-यापन करते हैं । अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजा भी उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे थे । श्रावण माह में प्रयागराज की ओर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही तथा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं चेकिंग किए जाने के कारण उन्होंने प्रयागराज वाले मार्ग से न जाकर बनारस से गोरखपुर होते हुए पंजाब जाने का रास्ता चुना था । बरामद डीसीएम वाहन के आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया इस संबंध में गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 धर्मनाथ यादव, उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, का0 कृष्णानन्द शाह, का0 समशेर अली आदि पुलिस संग एसओजी व सर्विलांस टीम शामिल रही। एसपी संदीप कुमार मीणा ने पुलिस की सभी टीम को 25000 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद सिद्धार्थनगर जिले के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना भवानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भवानीगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 13 अगस्त को कार्रवाई की। थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह और एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना भवानीगंज क्षेत्र के बिथरिया तिराहे के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौजूद मोहम्मद आरिफ पुत्र जुम्मन अहमद निवासी भरवटिया मुस्तकहम, थाना डुमरियागंज को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद आरिफ थाना डुमरियागंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 की धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने बरामद अवैध असलहे के संबंध में भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह, एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस सेल हरेंद्र चौहान, मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, मुख्य आरक्षी मनिंद्र प्रताप चंद, आरक्षी दिलीप कुमार, आशुतोष धर द्विवेदी, वीरेन्द्र त्रिपाठी, रोहित चौहान, छविराज यादव, सत्येंद्र यादव, सर्विलांस सेल के आरक्षी पुष्पेंद्र गौतम तथा थाना भवानीगंज के कांस्टेबल सिद्धार्थ, अनिल यादव, रोशन राय और रिजर्व कांस्टेबल अशोक वर्मा शामिल रहे।
    1
    25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

सिद्धार्थनगर जिले के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना भवानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भवानीगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 13 अगस्त को कार्रवाई की। थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह और एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना भवानीगंज क्षेत्र के बिथरिया तिराहे के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौजूद मोहम्मद आरिफ पुत्र जुम्मन अहमद निवासी भरवटिया मुस्तकहम, थाना डुमरियागंज को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद आरिफ थाना डुमरियागंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 की धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने बरामद अवैध असलहे के संबंध में भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह, एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस सेल हरेंद्र चौहान, मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, मुख्य आरक्षी मनिंद्र प्रताप चंद, आरक्षी दिलीप कुमार, आशुतोष धर द्विवेदी, वीरेन्द्र त्रिपाठी, रोहित चौहान, छविराज यादव, सत्येंद्र यादव, सर्विलांस सेल के आरक्षी पुष्पेंद्र गौतम तथा थाना भवानीगंज के कांस्टेबल सिद्धार्थ, अनिल यादव, रोशन राय और रिजर्व कांस्टेबल अशोक वर्मा शामिल रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पाली।हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में हनुमंत नगर वार्ड से निकाली गई पाली।हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में हनुमंत नगर वार्ड से निकाली गई ।जिसमें कई विद्यालयों के सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं सहित स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक राष्ट्र भक्ति के भावना के साथ हाथों में तिरंगा लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन लिए हुए यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि भारत के आन बान शान का प्रतीक तिरंगा हमारे सेनानियों की अमिट गाथा है। जो हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति व एकता का प्रतीक है। यात्रा मे उत्साह पूर्वक सभी भारत माता की जय।जय हिंद जय भारत का जयघोष गूंजता रहा।जहा तिरंगा यात्रा पूरा होने पर चेयरमैन द्वारा सभी बच्चों को भोजन कराया गया। इस यात्रा में मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,दिलीप सैनी, विनोद कुमार, सुरेन्द्र बर्मा,दीनानाथ यादव ,सहित आदि लोग रहे।
    4
    पाली।हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में हनुमंत नगर वार्ड से निकाली गई
पाली।हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में हनुमंत नगर वार्ड से निकाली गई ।जिसमें कई विद्यालयों के सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं सहित स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक राष्ट्र भक्ति के भावना के साथ हाथों में तिरंगा लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन लिए हुए यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर सम्पन्न हुई।
तिरंगा यात्रा के दौरान चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि भारत के आन बान शान का प्रतीक तिरंगा हमारे सेनानियों की अमिट गाथा है।
जो हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति व एकता का प्रतीक है।
यात्रा मे उत्साह पूर्वक सभी भारत माता की जय।जय हिंद जय भारत का जयघोष गूंजता रहा।जहा तिरंगा यात्रा पूरा होने पर चेयरमैन द्वारा सभी बच्चों को भोजन कराया गया।
इस यात्रा में मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,दिलीप सैनी, विनोद कुमार, सुरेन्द्र बर्मा,दीनानाथ यादव ,सहित आदि लोग रहे।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *टीशू पेपर की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, उड़ीसा से पंजाब जा रही करीब 168 किग्रा अवैध गांजे की बरामदी (अनुमानित कीमत करीब रू 50 लाख) व 02 अंतरराज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*
    1
    *टीशू पेपर की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, उड़ीसा से पंजाब जा रही करीब 168 किग्रा अवैध गांजे की बरामदी (अनुमानित कीमत करीब रू 50 लाख) व 02 अंतरराज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • #महराजगंज : कोल्हुई में मोबाइल #चो*री का वीडियो CCTV में कैद, मुख्य कस्बे से शातिर चो*रों ने उड़ाया मोबाइल कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे में मोबाइल चो*री की घटना सामने आई है। चो*री की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें शातिर चो*र मोबाइल लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी कोल्हुई और बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक-एक मोबाइल चो*री की घटनाएं सामने आई थीं। दोनों मामलों में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। आरोप है कि कोल्हुई पुलिस ने मोबाइल चो*र को पकड़ने के बाद चो*री के मोबाइल उनके स्वामियों को वापस करा दिए, लेकिन चो*र को छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, जिन दुकानदारों के यहां चो*री के मोबाइल बेचे जाने की बात सामने आई थी, उन्हें भी थाने बुलाकर केवल मोबाइल बरामद किए गए और बाद में छोड़ दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब एक बार फिर मुख्य कस्बे में मोबाइल चो*री का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हैं। देखना होगा कि इस बार कोल्हुई पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरो*पियों तक पहुंचकर क्या कार्रवाई करती है। #Maharajganj #police #coluai #mobile #robbery
    1
    #महराजगंज : कोल्हुई में मोबाइल #चो*री का वीडियो CCTV में कैद, मुख्य कस्बे से शातिर चो*रों ने उड़ाया मोबाइल

कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे में मोबाइल चो*री की घटना सामने आई है। चो*री की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें शातिर चो*र मोबाइल लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी कोल्हुई और बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक-एक मोबाइल चो*री की घटनाएं सामने आई थीं। दोनों मामलों में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। आरोप है कि कोल्हुई पुलिस ने मोबाइल चो*र को पकड़ने के बाद चो*री के मोबाइल उनके स्वामियों को वापस करा दिए, लेकिन चो*र को छोड़ दिया गया।

इतना ही नहीं, जिन दुकानदारों के यहां चो*री के मोबाइल बेचे जाने की बात सामने आई थी, उन्हें भी थाने बुलाकर केवल मोबाइल बरामद किए गए और बाद में छोड़ दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अब एक बार फिर मुख्य कस्बे में मोबाइल चो*री का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हैं। देखना होगा कि इस बार कोल्हुई पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरो*पियों तक पहुंचकर क्या कार्रवाई करती है।


#Maharajganj 
#police 
#coluai
#mobile 
#robbery
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद माननीय अखिलेश सिंह जिंदाबाद जिंदाबाद
    1
    राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद माननीय अखिलेश सिंह जिंदाबाद जिंदाबाद
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महुली थाने का क्षेत्राधिकारी धनघटा ने किया आकस्मिक निरीक्षण लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, साफ-सफाई व्यवस्था पर जताई संतुष्टि संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बुधवार को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र ने थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों तथा विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं त्वरित ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग तथा थाना क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने पर जोर दिया। संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था मिलने पर क्षेत्राधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने परिसर को इसी प्रकार स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आगामी पर्वों, धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को टीम भावना, अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी महुली सहित थाना पुलिस का समस्त बल मौजूद रहा। क्षेत्राधिकारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
    1
    महुली थाने का क्षेत्राधिकारी धनघटा ने किया आकस्मिक निरीक्षण

लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, साफ-सफाई व्यवस्था पर जताई संतुष्टि
संतकबीरनगर। 
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बुधवार को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र ने थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों तथा विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं त्वरित ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग तथा थाना क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने पर जोर दिया। संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था मिलने पर क्षेत्राधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने परिसर को इसी प्रकार स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आगामी पर्वों, धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की।
उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को टीम भावना, अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी महुली सहित थाना पुलिस का समस्त बल मौजूद रहा। क्षेत्राधिकारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गोरखपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली 🇮🇳 | CRD College की छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे | Har Ghar Tiranga
    1
    गोरखपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली 🇮🇳 | CRD College की छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे | Har Ghar Tiranga
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रूप नगर रुदौली जिला बस्ती का यह हालत है मैं यह कहना चाहता हूं यहां पर एक कूड़ा दान रख देना चाहिए उसके बाद इस नहर का साफ सफाई कर देना चाहिए क्योंकि यहां पर साफ सफाई होता है पानी रुका हुआ है सर गंदगी गंधार एकदम से बदबू दे रहा है और यहां पर मच्छर पैदा हो रहे हैं काट लेंगे तो मलेरिया हो जाएगा तो आप लोग का क्या रहा है शेयर करें इस वीडियो को
    1
    रूप नगर रुदौली जिला बस्ती का यह हालत है मैं यह कहना चाहता हूं यहां पर एक कूड़ा दान रख देना चाहिए उसके बाद इस नहर का साफ सफाई कर देना चाहिए क्योंकि यहां पर साफ सफाई होता है पानी रुका हुआ है सर गंदगी गंधार एकदम से बदबू दे रहा है और यहां पर मच्छर पैदा हो रहे हैं काट लेंगे तो मलेरिया हो जाएगा तो आप लोग का क्या रहा है शेयर करें इस वीडियो को
    user_Usman Qureshi
    Usman Qureshi
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.