जनता दरबार में 45 से अधिक फरियादी पहुंचे, बुजुर्ग महिला की गुहार पर एसडीओ को कार्रवाई का निर्देश डीसी ने एक सप्ताह में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से 45 से अधिक आमजनों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ, आवास, भू-अर्जन मुआवजा, पारिवारिक पेंशन, अत्यधिक बिजली बिल, राशन कार्ड से नाम हटाने, वैवाहिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम व जन्मतिथि सुधार, आपसी बंटवारा और बरसात में गिरे मकान के मुआवजे से संबंधित आवेदन आए। खुले में सोने को मजबूर बुजुर्ग महिला की गुहार एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि परिजन उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने देते और प्रताड़ित करते हैं। मजबूरी में उन्हें दुकान के खुले हिस्से में रात गुजारनी पड़ती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं एक बुजुर्ग महिला ने अपनी जमीन पर लगाए गए दूरसंचार टावर के नाम पर कागजात पर हस्ताक्षर कराने और बाद में जमीन हड़पने की आशंका जताई। उपायुक्त ने मामले की जांच कर टावर की अनुमति समेत पूरी स्थिति पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सरकारी नौकरी मिलने के बाद राशन कार्ड सरेंडर करने पहुंचे दिव्यांग युवक को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने पात्रता नहीं रखने वाले लोगों से भी राशन कार्ड नियमानुसार सरेंडर करने की अपील की। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक जनता दरबार में आमजन अपनी शिकायतें रख सकते हैं।

- दूसरे दिन जामताड़ा गांधी मैदान में दिखा आस्था और उत्साह का संगम। गणेश महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समिति व पुलिस रही मुस्तैद।1
- राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर समाहरणालय में परिचर्चा, हिंदी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प जामताड़ा। राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने की। परिचर्चा को संबोधित करते हुए डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय पहचान भी है। हिंदी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाली भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्धन को बढ़ावा देना सभी का नैतिक दायित्व है। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रचार और प्रसार को बढ़ाने तथा इसके संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार भी रखे। गौरतलब है कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष समेत अन्य पदाधिकारी और समाहरणालय संवर्ग के कर्मी मौजूद रहे।2
- झामुमो का खान खनिज संशोधन अधिनियम के खिलाफ 19 सितंबर को करमाटांड प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन, आर.के. प्लेस में हुई अहम बैठक1
- आज मैथन संजय चौक, बालाजी धाम मंदिर के पास जनता सेवा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी रंजीत महतो ने कहा कि इस कार्यालय को खोलने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छोटी-बड़ी जनसमस्याओं का समाधान कराने में हर संभव सहयोग करना है। इस कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को जल सेवा, एम्बुलेंस सेवा, ब्लड डोनर की सहायता, पेंशन संबंधी सुविधा, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य आवश्यक जनसेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग किया जाएगा। यह कार्यालय किसी एक पार्टी या राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं है। यहां सभी वर्ग, सभी समाज, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत है। सभी लोग यहां बैठकर क्षेत्र और समाज के हित में विचार-विमर्श कर सकते हैं। यह कार्यालय किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा के लिए समर्पित है। रंजीत महतो समाजसेवी | जनता की सेवा में सदैव तत्पर5
- गोविंदपुर के फकीरडीह मोड़ के पास विगत दिन सोमवार की शाम 5 बजे जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड की बदहाली, ऊंची नाली और संकीर्ण सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दस दिनों के भीतर जीटी रोड पर यह तीसरी जानलेवा दुर्घटना बताई जा रही है। मृतक की पहचान आसनबनी-2 ग्राम पंचायत के तिलाबनी गांव निवासी विदेशी मल्लिक के बड़े पुत्र दीपक मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को दीपक अपने तीन वर्षीय बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ससुराल सिंदरी जा रहे थे। इसी दौरान फकीरडीह मोड़ के पास टर्न लेने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका मासूम पुत्र बाल-बाल बच गया।1
- कतरास में कथित मारपीट का मामला, CCTV फुटेज पर टिकी पुलिस जांच1
- Slug:- इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने मोतिहारी से आरोपी को दबोचा नेपाल बॉर्डर के समीप से हुई गिरफ्तारी.............. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी भेजा गया जेल................ Anchor:- धनबाद के धनसार थाना पुलिस ने युवती को अश्लील और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती करने और उसके निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नेपाल बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार किया। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर मोतिहारी के रहने वाले युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिया। आरोप है कि बाद में वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। शिकायत मिलने के बाद धनसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया और धनबाद लेकर आई। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। Byte:- मनोहर करमाली — थाना प्रभारी, धनसार थाना।2
- गणेश महोत्सव के दूसरे दिन गांधी मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पूजा कमेटी व पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद। जामताड़ा न्यूज। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 23वें दस दिवसीय गणेश पूजा सह महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांधी मैदान पहुंचे। शाम होते-होते मेला परिसर में भीड़ और बढ़ गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के सक्रिय सदस्य लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं, जामताड़ा पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस जवानों ने मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के साधन और खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आनंद लिया। पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।2