Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार बंद के दौरान पटना का डाकबंगला चौराहा पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच अखाड़ा बन गया। उग्र प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं।
Seemanchal Bytes
बिहार बंद के दौरान पटना का डाकबंगला चौराहा पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच अखाड़ा बन गया। उग्र प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- राज्य सरकार के 100 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पूर्णिया के कस्बा प्रखंड कार्यालय सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पटना से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम लोगों ने भाग लिया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।1
- अररिया में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद स्टूडेंट फ्रंट ने केक काटकर जश्न मनाया और अपनी खुशी व्यक्त की। संगठन की ओर से चलाया जा रहा यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर आते ही बिहार के अररिया कचहरी परिसर में जश्न का माहौल बन गया। स्टूडेंट फ्रंट के सदस्यों ने इसे छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत करार देते हुए कचहरी परिसर में केक काटा और खुशी जताई। इस दौरान कचहरी परिसर में मौजूद छात्रों और कार्यकर्ताओं ने छात्र शक्ति की इस कामयाबी पर जमकर जश्न मनाया।1
- एससी, एसटी और ओबीसी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया गया है कि इनकी अब यही पुकार है कि 2012 वाला दौर फिर से वापस आ जाए। इसके तहत सड़कों पर कचरा आम होने, सुरक्षा का कोई इंतजाम न रहने और जमकर मार-धार होने का माहौल दोबारा बनने की बात कही जा रही है। इन्हीं बातों के चक्कर में लाकर मोदी से इस्तीफे की माँग की जा रही है और उन्हें देश छोड़ने तक के लिए कहा जा रहा है।1
- अररिया के जोकीहाट में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान साइबर ठगों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर एक युवक के बैंक खाते से 97 हजार 284 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित अमित कुमार, जो मूल रूप से भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय ओपी क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में जोकीहाट के रेफरल अस्पताल रोड में रह रहे हैं, उन्होंने घटना की शिकायत दर्ज कराई है। अमित कुमार ने 12 जुलाई 2026 को एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से 340.10 रुपये की मल्टीविटामिन दवा ऑर्डर की थी और अमेजन पे यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया था। इसके बाद 22 जुलाई को एक व्यक्ति ने खुद को संबंधित कंपनी का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते हुए फोन किया। उसने भुगतान अपडेट न होने की बात कहकर राशि वापस करने के नाम पर व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा। झांसे में आकर पीड़ित ने क्यूआर कोड स्कैन कर 340.06 रुपये का भुगतान कर दिया, जिसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 97 हजार 284 रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये कटने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने जोकीहाट थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष इम्तियाज खान ने जोकीहाट थाना कांड संख्या 313/26 दर्ज कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई सोनाली कुमारी को सौंपी गई है।1
- कटिहार में समाहरणालय के समक्ष छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई तकरार के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को सहज बनाने की पहल की है। इसके तहत शुक्रवार को डीएस कॉलेज परिसर में जिला प्रशासन द्वारा 'छात्र संवाद कार्यक्रम' आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बिठाना और जिले में शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखना था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छात्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन का पालन करने, सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से निकालने का आग्रह किया। संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने मैदान पर उतरकर छात्रों के साथ क्रिकेट भी खेला। उनके इस सहज व्यवहार से छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने दोहराया कि प्रशासन छात्रों के हितों के प्रति संवेदनशील है और आपसी विश्वास के साथ जिले में सकारात्मक माहौल और विकास को मजबूती दी जाएगी।2
- पूर्णिया के जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को राज्य सरकार के “सेवा संकल्प, समर्पण” कार्यक्रम के 100 दिन पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित लोगों को दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ विकास कुमार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रखंड क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जीविका दीदियां, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- विद्यार्थी सभा में एसटी और ओबीसी ने अपनी एकता दिखाई, लेकिन इसके बावजूद जो ओबीसी वर्ग का शिक्षा मंत्री था उसी को लात मारकर भगा दिया गया। इस तरह ओबीसी शिक्षा मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाकर एक बार फिर से ब्राह्मणवाद को बैठा दिया गया है, जिसे लेकर अब एससी और एसटी समाज में गहरा आक्रोश है।1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1