कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों के सवार तीन लोग हुए घायल, एक की इलाज के दौरान हुई मौत हादसा करियावटी और जतर्थी गांव के बीच हुआ भितरवार। डबरा- भितरवार रोड पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों कारों के सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शादी समारोह से लौट रहे राहगीर अपनी कार से उपचार के लिए भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां से तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान ग्वालियर में गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र में से पुत्र ने दम तोड़ दिया है तो वहीं पिता की भी गंभीर हालत बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, भितरवार क्षेत्र के बनियातोर निवासी ओमप्रकाश (30) अपने पिता मातादीन जाटव के साथ अपनी आई टेन कार में सवार होकर डबरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वे सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे अपने गांव से निकले थे। जैसे ही उनकी कार जतर्थी के पास पहुंची, तभी सामने से डबरा की ओर से आ रही किया सोनेट कार से उनकी आमने- सामने से टक्कर हो गई। किया सोनेट कार में नजरपुर निवासी हाल निवास डबरा अलफ सिंह रावत (33) पुत्र दीवान सिंह रावत सवार था। बताया जा रहा है कि दोनों कारें काफी तेज गति में थीं, जिसके कारण उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान ग्राम सांखनी निवासी मुकेश और गुलहाई निवासी छोटू जाटव, पास के ही सर्वा गांव के एक शादी समारोह से अपनी कार से लौट रहे थे, तो उन्होंने तीनों लोगों को सड़क पर गंभीर हालत में पड़े देखा तो उन्होंने तुरंत तीनों घायलों को अपनी कार में बैठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, तीनों घायलों को आगे के इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान बनियातौर निवासी गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र में से 30 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश जाटव की मौत हो गई तो उसके पिता मातादीन की भी गंभीर हालत बताई जा रही है। वहीं हादसे में दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं भितरवार पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों के सवार तीन लोग हुए घायल, एक की इलाज के दौरान हुई मौत हादसा करियावटी और जतर्थी गांव के बीच हुआ भितरवार। डबरा- भितरवार रोड पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों कारों के सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शादी समारोह से लौट रहे राहगीर अपनी कार से उपचार के लिए भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां से तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान ग्वालियर में गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र में से पुत्र ने दम तोड़ दिया है तो वहीं पिता की भी गंभीर हालत बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, भितरवार क्षेत्र के बनियातोर निवासी ओमप्रकाश (30) अपने पिता मातादीन जाटव के साथ अपनी आई टेन कार में सवार होकर डबरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वे सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे अपने गांव से निकले थे। जैसे ही उनकी कार जतर्थी के पास पहुंची, तभी सामने से डबरा की ओर से आ रही किया सोनेट कार से उनकी आमने- सामने से टक्कर हो गई। किया
सोनेट कार में नजरपुर निवासी हाल निवास डबरा अलफ सिंह रावत (33) पुत्र दीवान सिंह रावत सवार था। बताया जा रहा है कि दोनों कारें काफी तेज गति में थीं, जिसके कारण उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान ग्राम सांखनी निवासी मुकेश और गुलहाई निवासी छोटू जाटव, पास के ही सर्वा गांव के एक शादी समारोह से अपनी कार से लौट रहे थे, तो उन्होंने तीनों लोगों को सड़क पर गंभीर हालत में पड़े देखा तो उन्होंने तुरंत तीनों घायलों को अपनी कार में बैठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, तीनों घायलों को आगे के इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान बनियातौर निवासी गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र में से 30 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश जाटव की मौत हो गई तो उसके पिता मातादीन की भी गंभीर हालत बताई जा रही है। वहीं हादसे में दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं भितरवार पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- ग्वालियर से दर्दनाक हादसा ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां ट्रक के नीचे काम कर रहे एक युवक के दोनों हाथ बुरी तरह दब गए। बताया जा रहा है कि युवक ट्रक की मरम्मत के दौरान जैक के सहारे नीचे घुसा हुआ था, तभी अचानक जैक का लॉक टूट गया। जैक फेल होते ही ट्रक नीचे आ गिरा और युवक उसके नीचे फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में लापरवाही और खराब उपकरण को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने लिया एस एस कचोरी एवं अग्रवाल पोहा वाले नाश्ते का आनंद सुबह-सुबह...... एसएस कचोरी वाली दुकान पर सुबह 8:00 प्रियदर्शनी राजे नाश्ता करते हुए उसके बाद नया बाजार चौराहे पर अग्रवाल पोहे वाले का नाश्ता करते हुए हर महीने में एक बार जरूर आना होता हे1
- yah Jo gali ka niche se upar Tak ka jo dekh raha hai vah जैसे-जैसे niche Se kiye onley pakki hui thi Gali aur uske bad ek sal bad water line dalne ke liye fir se khudai hone ke bad dobara se Koi yahan per isko marmmat karne ke liye nahin aaya aur upar tak ki puri tarike se gandi tarike Se Tod Di gai hai aur na hi isko Koi banane ke liye hai kya hona chahie ki nahin4
- Post by MR RAHUL1
- पंडोखर धाम महोत्सव में छोटे गुरु जी की मनमोहक प्रस्तुति दतिया स्थित पंडोखर धाम में चल रहे भव्य महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक मंच पर छोटे गुरु जी पं. आयुष्मान बाजपेई की आकर्षक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंच पर उनकी मधुर वाणी, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और धार्मिक प्रसंगों की सहज व्याख्या ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु उनकी प्रस्तुति में पूरी तरह डूबे नजर आए और तालियों की गूंज से मंच बार-बार गूंज उठा। छोटे गुरु जी ने अपने संबोधन में धर्म, संस्कार और भारतीय संस्कृति के महत्व को सरल भाषा में समझाया, जिससे हर वर्ग के लोग जुड़ सके। महोत्सव में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। आयोजन समिति के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार होता है।1
- ब्राह्मणों के ऐतिहासिक योगदान एवं दामोदर यादव को आइना दिखाया सूर्य मंदिर के पुजारी ने1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश शहर के सिंधी बाजार के सामने सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त कार मालिक अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, चांदपुर निवासी उदयभान रावत अपनी आल्टो कार (MP07CH8269) को सिंधी मार्केट के बाहर खड़ी कर खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने घरों से पाइप लगाकर पानी डाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की इसी सूझबूझ और तेजी के कारण आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कार खड़ी थी, वहां आसपास कई अन्य बाइकें भी खड़ी थीं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह घटना विकराल रूप ले सकती थी , और एक बड़ी घटना भी हो सकती थी लेकिन आसपास के रहवासियों ने तत्परता दिखाते हुए अपने घरों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया अन्यथा कई वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- अगर स्पष्टीकरण नही देते तो, मैं करैरा एसडीओपी का घर गोबर से भरवा दूँगा, 10 हजार आदमी ले जाकर.......... पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने फ़िर दी शिवपुरी पुलिस को चेतावनी। #MP #vidhayak #mppolice #shivpuri1