जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।बैठक में एजेंडावर सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। बैठक में टंडसपुर,बथनाहा , सरकारी बस स्टैंड निर्माण से संबंधित जमीन के प्रस्ताव भेजने के लिए सीओ बथनाहा को निर्देशित किया गया। अभी तक प्रस्ताव भेजने में विलंब को देखते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने एवं वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीओ सदर को निर्देशित किया गया कि रुन्नीसैदपुर बाजार सरकारी बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुचारू रूप से संचालित कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि विश्वनाथपुर चौक, शंकर चौक, कारगिल चौक, किरण चौक ,गौशाला चौक, महंतसाह चौक पर ट्रैफिक लाइट के अधिष्ठान के संबंध में जिलाधिकारी सीतामढ़ी के स्तर से परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही ट्रैफिक लाइट के साथ-साथ एएनपीआर कैमरा लगाने का भी अनुरोध विभाग से किया गया है बैठक में शंकर चौक स्थित चिन्हित पार्किंग स्थल को शुरू करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए ।निर्देश दिया गया कि नगर निगम और खेल विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए उक्त दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करें। बैठक में इसके अतिरिक्त शहर में ई रिक्शा /ऑटो के सुव्यवस्थित परिचालन सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश।शहर में सुदृढ़ ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बैठक में निर्देशित किया गया कि अंडर एज ऑटो चालकों एवं उनके लाइसेंस को लेकर अभियान चलाया जाए। नाबालिग ऑटो चालकों को प्रतिबंधित करें ।। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी,डीटीओ एवं उनके अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ड्रंकन ड्राइविंग पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया। मद्दनिषेध विभाग एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देश दिया गया कि जिले के महत्वपूर्ण स्थलों पर बने चेक पोस्ट की संख्या में वृद्धि की जाय एवं उक्त स्थलों पर पुलिस , मद्दनिषेध,परिवहन एवं खनन की टीम के द्वारा जांच की जाय। जिलाधिकारी ने जिला परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूप से नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जाए। ब्रेथ एनालाईजरका उपयोग किया जाए तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों, वाहन चालकों और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। बैठक में नगर निगम के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि शहर में मुख्य चौक—चौराहों, फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराना सुनिश्चित करें ।उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, कचरा उठाव और मूलभूत शहरी सेवाओं में नगर निगम की भूमिका सबसे अहम है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। जिलाधिकारी ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी प्रकट करते हुए चेताया कि नगर निगम अपनी कार्य-संस्कृति में तत्काल सुधार लाए। उन्होंने उप नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी प्रशांत कुमार , सदर एसडीओ आनंद कुमार, ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार ,ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।बैठक में एजेंडावर सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। बैठक में टंडसपुर,बथनाहा , सरकारी बस स्टैंड निर्माण से संबंधित जमीन के प्रस्ताव भेजने के लिए सीओ बथनाहा को निर्देशित किया गया। अभी तक प्रस्ताव भेजने में विलंब को देखते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने एवं वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीओ सदर को निर्देशित किया गया कि रुन्नीसैदपुर बाजार सरकारी बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुचारू रूप से संचालित कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि
विश्वनाथपुर चौक, शंकर चौक, कारगिल चौक, किरण चौक ,गौशाला चौक, महंतसाह चौक पर ट्रैफिक लाइट के अधिष्ठान के संबंध में जिलाधिकारी सीतामढ़ी के स्तर से परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही ट्रैफिक लाइट के साथ-साथ एएनपीआर कैमरा लगाने का भी अनुरोध विभाग से किया गया है बैठक में शंकर चौक स्थित चिन्हित पार्किंग स्थल को शुरू करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए ।निर्देश दिया गया कि नगर निगम और खेल विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए उक्त दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करें। बैठक में इसके अतिरिक्त शहर में ई रिक्शा /ऑटो के सुव्यवस्थित परिचालन सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश।शहर में सुदृढ़ ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बैठक में
निर्देशित किया गया कि अंडर एज ऑटो चालकों एवं उनके लाइसेंस को लेकर अभियान चलाया जाए। नाबालिग ऑटो चालकों को प्रतिबंधित करें ।। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी,डीटीओ एवं उनके अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ड्रंकन ड्राइविंग पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया। मद्दनिषेध विभाग एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देश दिया गया कि जिले के महत्वपूर्ण स्थलों पर बने चेक पोस्ट की संख्या में वृद्धि की जाय एवं उक्त स्थलों पर पुलिस , मद्दनिषेध,परिवहन एवं खनन की टीम के द्वारा जांच की जाय। जिलाधिकारी ने जिला परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों और
संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूप से नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जाए। ब्रेथ एनालाईजरका उपयोग किया जाए तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों, वाहन चालकों और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। बैठक में नगर निगम के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि शहर में मुख्य चौक—चौराहों, फुटपाथों
को अतिक्रमण से मुक्त कराना सुनिश्चित करें ।उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, कचरा उठाव और मूलभूत शहरी सेवाओं में नगर निगम की भूमिका सबसे अहम है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। जिलाधिकारी ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी प्रकट करते हुए चेताया कि नगर निगम अपनी कार्य-संस्कृति में तत्काल सुधार लाए। उन्होंने उप नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी प्रशांत कुमार , सदर एसडीओ आनंद कुमार, ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार ,ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
- Post by Expose sitamarhi1
- नानपुर प्रखंड के Dorpur पंचायत मैं पुलवामा हमले मैं मारे गए अमर शहीदों के नाम पर कैंडल जलाकर एवं राष्ट्रीय गान गाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया1
- विधानसभा में गरजे विधायक अमित कुमार रानू, किसानों के हक में उठाई बुलंद आवाज शिवहर के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अमित कुमार रानू ने विधानसभा में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को मजबूती से उठाया। बेलसंड, तरियानी और परसौनी प्रखंड के किसानों के जमीन अधिग्रहण मुआवजा, फसल क्षति मुआवजा और लंबित सहायता राशि जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के किसानों को उम्मीद है कि इस पहल से उनकी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और उन्हें न्याय मिलेगा। #AmitKumarRanu #Belsand #Shivhar #KisanKiAwaaz #FarmersIssue #BiharPolitics #Vidhansabha #KisanAdhikar #Taraiyani #Parsauni1
- 🙏 जय श्री राम 🙏 माँ विणा वादिनी विवाह मंडली (उद्यम पंजीकरण संख्या : UDYAM-BR-23-0106397) श्रद्धा • संस्कार • भव्य आयोजन हमारे द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम— हनुमान आराधना अष्टयाम कार्यक्रम नवह पाठ राम विवाह महोत्सव शिव विवाह महोत्सव सतवार पाठ जागरण एवं भजन-कीर्तन मंचीय प्रस्तुति (रामायण / शिव लीला / कृष्ण लीला) धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तर काण्ड कथा ग्राम एवं नगर — प्रत्येक स्थान पर उपलब्ध अनुभवी कलाकारों द्वारा मर्यादित प्रस्तुति आज ही बुकिंग कराएँ मो. 95186 04235 आपकी आस्था — हमारी जिम्मेदारी माँ विणा वादिनी विवाह मंडली1
- *तरियानी के फतहपुर में दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर ,दो घायल* **************************** शिवहर/जिले के तरियानी प्रखण्ड अंतर्गत फतहपुर में सोमवार की शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आज, 16 फरवरी की शाम लगभग 06:30 बजे की है। औरा ग्राम निवासी कमलेन्द्र कुंवर (40 वर्ष), पिता- मोहन कुंवर, अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान फतहपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे आशिक कुमार (25 वर्ष) की मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। आशिक कुमार बैजनाथपुर निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि फतहपुर में पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का मांग है कि प्रशासन इस घटना की जांच करे और सड़क सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #Viralvideoshivhartariyani #belsandSitamarhithevoice #ofBiharNews1
- आज दिनांक 16.02.2026 को संध्या में पुलिस उपाधीक्षक सह उप-प्राचार्य, प्रशिक्षण केंद्र, सीतामढ़ी के नेतृत्व में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा रात्रि रोड मार्च कराया गया।1
- ye dekhiye mar hua jamkar1
- Post by Expose sitamarhi1