पकड़ी पैक्स अध्यक्ष पर सोनू कुमार यादव 21 मतों से विजयी, जबकि टुनटुन सिंह बने सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार की देर शाम प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच मतगणना कार्य शुरू हुआ। जहां पकड़ी पैक्स अध्यक्ष पद पर सोनू कुमार यादव ने 21 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 563 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हरिहर सिंह को 542 मत मिले। इस चुनाव में 100 मत वोगस पाए गए। वही कार्यकारिणी सदस्य पद पर विजय राम, मुन्नी देवी, सत्येंद्र शर्मा, कमलावती देवी, कलावती देवी, गीता देवी, उमेश पांडेय और सुरेंद्र राउत विजयी घोषित हुए। वहीं वीणा देवी, अमीत यादव और मुन्नी देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। जबकि प्रखंड सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर टूनटून सिंह ने जीत हासिल की। उन्हें 33 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार यादव को 11 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार टूनटून सिंह 22 मतों से विजयी रहे। वही उपाध्यक्ष पद पर राजेश्वर पांडेय ने 38 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि तेज नारायण यादव को 7 मत मिले। सचिव पद पर शैलेंद्र कुमार 41 मत प्राप्त कर विजयी हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी बबीता देवी को 5 मत मिले। वही रजनपुरा पैक्स से राजेश कुमार सिंह सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं शेखपुरा पैक्स से कलाम खान व सभी कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक, सारण उद्यान पदाधिकारी, बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, एआरओ सह खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार, बीसीओ भुवन जंगम सहित पुलिस बल की तैनाती थी।

- Post by जनसत्ता NEWS@1
- सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा, माधोपुर व सिसवन गांव में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवा से सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई।4
- कठली दक्षिण टोला स्थित काली मंदिर मंदिर में चोरी की एक घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार मंदिर से एक घंटी चोरी कर ली गई है... पूरी घटना मंदिर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे चोर को घंटी चुराते हुए साफ देखा गया घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग सक्रिय हो गए और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया यह बड़हरिया प्रखंड के तेतहली पंचायत की घटना है...1
- अमित शर्मा शराब ठेकेदार उनके मुर्गों के द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी भी करते रेट पूछने पर यादवेंद्र मिश्रा gm के द्वारा आबकारी मिलकर कम करते हैं सतना सिटी के अंदर किसी दुकान पर कार्यवाही न होगी1
- बांसडीह तहसील पर गोंड समुदाय का धरना 21 अप्रैल को भी जारी रहा.. प्रमुख सचिव के शासनादेश की घोर अवमानना कर रहे हैं बांसडीह तहसीलदार श्री नितिन कुमार सिंह.. बांसडीह! आजादी के पूर्व के भू राजस्व अभिलेखों 1345, 1356, 1359 फसली में गोंड दर्ज है जो आज भी तहसील व कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रुम में सुरक्षित है! आजादी के पूर्व के जन्म-मृत्यु रजिस्टर फौती में भी स्पष्ट रूप से गोंड़ दर्ज है! प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा भी स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है कि जिन आवेदकों के पूर्वजों के भू-राजस्व अभिलेखों में गोंड अंकित पाया जाय उन्हें तत्काल अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाए! इसमें किसी भी प्रकार की हिल-हवाली न की जाय! इसके बावजूद भी बांसडीह तहसीलदार मनमाना रुख अपनाते हुए गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं! ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदन बार बार अस्वीकृत कर दे रहे हैं! पिछले दिनों बांसडीह तहसीलदार श्री नितिन कुमार सिंह द्वारा 4 गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया है! जो साक्ष्य-सबूत लेकर यह 4 गोंड जाति प्रमाण पत्र उन्होंने जारी किया है! वैसा ही साक्ष्य- सबूत लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे गोंड लोगों का भी जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए लेकिन बांसडीह तहसीलदार श्री नितिन कुमार सिंह मनमाना दोहरा मापदंड अपना रहे हैं! गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर गोंड समुदाय का बांसडीह तहसील पर चल रहा अनिश्चित कालीन धरना 21 अप्रैल 2026 को भी जारी रहा! गोंगपा बांसडीह तहसील इकाई अध्यक्ष उमाशंकर गोंड ने कहा कि प्रमुख सचिव के शासनादेश का अनुपालन कराने, गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन के अगले क्रम में जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा! धरना में विजयशंकर गोंड, अजित गोंड, बलिराम गोंड, राजेंद्र गोंड, मुना गोंड, हीरालाल गोंड, मनीष गोंड, हरे कृष्ण गोंड, सोनू गोंड, दिनेश गोंड, उमेश गोंड, राजकुमार गोंड, दयानन्द गोंड, रवि कुमार गोंड, गुलाब गोंड, राम अवध गोंड, अजित कुमार गोंड प्रमुख रूप से रहे!1
- school ki ladki ke sath jardasti karne ki koshish1
- नोएडा सेक्टर-30 में सनसनी:चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में 19 वर्षीय छात्र ने लगाई फांसी! पुलिस जांच में जुटी उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल (SSPHPGTI) से एक दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां अस्पताल परिसर में ही लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग ले रहे एक 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे अस्पताल कैंपस और हॉस्टल में हड़कंप मच गया है. क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के कैंपस में ही रहकर लैब टेक्नीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था. मंगलवार को छात्र का शव कैंपस के अंदर ही एक कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया.जब उसके साथियों ने उसे इस स्थिति में देखा, तो तुरंत अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया. जानें कहां के रहने वाला था छात्र पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक छात्र की उम्र 19 वर्ष थी और वह उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले का रहने वाला था. वह अपने भविष्य को संवारने के लिए नोएडा आया था और चाइल्ड पीजीआई में पैरामेडिकल कोर्स के तहत अपनी ट्रेनिंग पूरी कर रहा था. फिलहाल छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. सेक्टर-20 थाना पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य एकत्रित किए. पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा. मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.1
- Post by जनसत्ता NEWS@1