*पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार, अदाणी और NTPC कोल प्रोजेक्ट का लगातार कर रहे थे विरोध* *हजारीबाग :* पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दोनों की गिरफ्तारी 19 फरवरी के दोपहर लगभग तीन बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री पर बड़कागांव, केरेडारी, पगार ओपी समेत कई थानों में मामले दर्ज थे। पूर्व मंत्री 31 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने धरना स्थल से ही उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले, पूर्व मंत्री अपनी बेटी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटकर वे आज चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

- रिहाई के बाद पूर्व मंत्री योगेंद्र साव दिखे अपने पुराने अंदाज में ! बताया रात भर थाने में क्या हुआ उनके साथ ? सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे!।1
- महिला सम्मेलन में बोले भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री अनिल उरांव नगर निकाय चुनाव झारखंड1
- सदर अस्पताल का सच्चाई सुनिए? #shorts #shortvideo #hospital #election #doctor #dava #muslim #reels1
- हजारीबाग पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार। झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार ओपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी 19 फरवरी के दोपहर तीन बजे हुई है। गिरफ्तारी के संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री के ऊपर बड़कागांव केरेडारी पगार ओपी समेत कई थानों में मामला दर्ज था और पूर्व मंत्री बीते 31 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपने मांगो को लेकर धरना दे रहे थे। धरना स्थल से ही पूर्व मंत्री को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के पूर्व पूर्व मंत्री अपने बेटी सह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे जहां वे कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर लौटे ही थे। लौट कर आज पूर्व मंत्री चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पर गए थे कि पुलिस ने वहां से पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया है।1
- पीएम श्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रखंड मुख्यालय सिसई में प्रथम दिन वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही दूसरे दिन सांस्कृतिक सह प्रदर्शनी कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और भारत देश के झारखंड, बिहार, उड़ीसा सहित दर्जनों राज्यों के वेशभूषा में वहां के खान पान का प्रदर्शनी लगाया। प्रतियोगिता में उड़ीसा राज्य का प्रदर्शन कर रही पूर्णिमा कुमारी प्रथम स्थान, बिहार राज्य का प्रदर्शन कर रहे पृथ्वी राज ग्रुप द्वितीय स्थान, झारखंड का प्रदर्शन कर रही वर्षा कुमारी ग्रुप तृतीय स्थान प्राप्त की। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका मीना साहु ने कहा कि विद्यालय जब से पी एम श्री हुआ हैं, उसके बाद से बच्चों को हर प्रकार के प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि बच्चें शिक्षा ग्रहण करने के साथ साथ खेल कूद, गीत संगीत, निबंध लेखन,पेंटिंग, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में भाग लेकर आगे बढ़ रहे हैं।1
- *प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिसई में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस शिविर में 32 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन* सिसई (गुमला)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ आम जनता अपनी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। शिविर में आम जनता की समस्यायों को सुनते हुए कुल 63 आवेदन प्राप्त किये गए जिसमें अंचल से जाति प्रमाण पत्र से संबंधित 03, आय प्रमाण पत्र से संबंधित 03, आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित 02, एवं अन्य से 26 , कुल - 34 आवेदन प्राप्त किये गए। जिसमें कारवाई कर 08 आवेदनों को तत्काल निष्पादन किया गया और 26 आवेदन को अग्रेतर कारवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया। वहीं प्रखंड से पेंशन से संबंधित 12, मईया सम्मान से संबंधित 05, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित 04, मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 01, आवास से संबंधित 03, मनरेगा से संबंधित 04 कुल 29 प्राप्त शिकायतों में से 24 पर कार्रवाई कर त्वरित निष्पादन किया गया एवं 05 आवेदन को अग्रेतर कारवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी अशोक बड़ाइक, सीआई रजनीश कुमार, कर्मचारी चंदरु उरांव, मुनेश्वर् सिंह, सावित्री कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर बजरंग साहु, संजय पांडेय, गुलाम अंसारी सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित थे।1
- वार्ड नं 43 से राकेश कुमार जीत के लिए घर घर जा कर लोगों से उनकी समस्या पर ले रहे संज्ञान #viral #news #ranchi #jharkhand #ward431
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र (19 फरवरी 2026) के दौरान सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल (उज्ज्वल दास) ने मुख्य रूप से चतरा और सिमरिया क्षेत्र के विकास और विस्थापन के मुद्दों पर सरकार को घेरा।1
- बड़कागांव थाना प्रभारी ने बेटी गुमशुदगी के आवेदन लेकर गए थाना प्रभारी ने उसके माँ बाप बहन को तुम में बंद कर बहुत ही बुरे तरीके से मार पीट कर डाली जिसको लेकर माँ बाप अपनी बेटी के तलाश में दर दर भटक रहे हैं अधिकारी व थाना प्रभारी बदचलन साबित करने में लगे है1