*दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में जोरदार आतिशबाजी, घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई* *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में जोरदार आतिशबाजी, घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई* दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद पूरे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6,056 वोटों से हुई शानदार जीत का असर मैहर में भी देखने को मिला। मैहर के प्रसिद्ध घंटाघर चौराहे पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा 'लल्ला' के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सौरभ शर्मा ने कहा कि "दतिया तो अभी झांकी है, पूरा प्रदेश अभी बाकी है।" उन्होंने इस जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और दतिया की जनता के समर्थन को दिया।" #Datia #DatiaByElection #Congress #CongressVictory #MPCongress #GhanshyamSingh #YouthCongress #DatiaNews #Maihar #MaiharNews #Satna #SatnaNews #UnchehraNews #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #HindiNews #PoliticalNews #Elections2026
*दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में जोरदार आतिशबाजी, घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई* *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में जोरदार आतिशबाजी, घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई* दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद पूरे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6,056 वोटों से हुई शानदार जीत का असर मैहर में भी देखने को मिला। मैहर के प्रसिद्ध घंटाघर चौराहे पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा 'लल्ला' के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सौरभ शर्मा ने कहा कि "दतिया तो अभी झांकी है, पूरा प्रदेश अभी बाकी है।" उन्होंने इस जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और दतिया की जनता के समर्थन को दिया।" #Datia #DatiaByElection #Congress #CongressVictory #MPCongress #GhanshyamSingh #YouthCongress #DatiaNews #Maihar #MaiharNews #Satna #SatnaNews #UnchehraNews #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #HindiNews #PoliticalNews #Elections2026
- *कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे का शर्मनाक बयान।* राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर कहा- “पहले छात्र 25 दिन भूख हड़ताल करे, फिर हम उन पर लाठी चार्ज करेंगे, उसके बाद मैं इस्तीफ़ा देने पर विचार करूँगा, तब तक हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार करेंगे” बारहवीं पास खड़गे जूनियर कर्नाटक के आईटी मिनिस्टर हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र हैं।1
- *दतिया का जनादेश बना मध्यप्रदेश की राजनीति का टर्निंग पॉइंट कांग्रेस की जीत से बदलाव की बयार तेज - प्रभात* मैहर। दतिया विधनसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने इसे मध्यप्रदेश की राजनिति मे परिवर्तन का स्पष्ट संकेत बताते हुए कहा कि जनता ने लोकतंत्र विकास और जनसरोकारों की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है । दद्दा ने आगें कहा कि दतिया का जनादेश यह संदेश देता है कि प्रदेश की जनता अब जनविरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई बेरोजगारी किसानों की समस्याओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहती है। जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है और उसी की आवाज सबसे बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि यह विजय कांग्रेस संगठन की एकजुटता, प्रदेश नेतृत्व की सक्रियता और हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी का विजन राहुल गांधी का दिशा निर्देश और दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और संवेदनशील सोच पर भरोसा जताकर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश विंध्य अंचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा, नया आत्मविश्वास और नए संकल्प का संदेश लेकर आई है। अब कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर उनके अधिकारों, किसानों की समृद्धि, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए संघर्ष को और तेज करेगी। प्रभात द्विवेदी ने दतिया की जागरूक जनता, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, सभी वरिष्ठ नेताओं एवं प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को इस ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी और जनसेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हुए प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। *दतिया का जनादेश बना मध्यप्रदेश की राजनीति का टर्निंग पॉइंट कांग्रेस की जीत से बदलाव की बयार तेज - प्रभात* मैहर। दतिया विधनसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने इसे मध्यप्रदेश की राजनिति मे परिवर्तन का स्पष्ट संकेत बताते हुए कहा कि जनता ने लोकतंत्र विकास और जनसरोकारों की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है । दद्दा ने आगें कहा कि दतिया का जनादेश यह संदेश देता है कि प्रदेश की जनता अब जनविरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई बेरोजगारी किसानों की समस्याओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहती है। जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है और उसी की आवाज सबसे बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि यह विजय कांग्रेस संगठन की एकजुटता, प्रदेश नेतृत्व की सक्रियता और हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी का विजन राहुल गांधी का दिशा निर्देश और दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और संवेदनशील सोच पर भरोसा जताकर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश विंध्य अंचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा, नया आत्मविश्वास और नए संकल्प का संदेश लेकर आई है। अब कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर उनके अधिकारों, किसानों की समृद्धि, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए संघर्ष को और तेज करेगी। प्रभात द्विवेदी ने दतिया की जागरूक जनता, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, सभी वरिष्ठ नेताओं एवं प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को इस ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी और जनसेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हुए प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत: कांग्रेस नेता रामनिवास उर्मालिया बोले— 'राहुल भैया के प्रदेश दौरे और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम' दतिया उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मिली बड़ी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस नेता रामनिवास उर्मालिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनता जनार्दन का हृदय से आभार जताया है। उन्होंने इस जीत का मुख्य श्रेय वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह (राहुल भैया) के कुशल नेतृत्व और व्यापक प्रदेश दौरे को दिया है। एकजुटता से मिली बड़ी सफलता पत्रकारों से चर्चा करते हुए रामनिवास उर्मालिया ने कहा कि दतिया की जनता ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा, "यह सुखद और ऐतिहासिक परिणाम आदरणीय अजय सिंह 'राहुल भैया' जी के प्रदेशव्यापी तूफानी दौरों और उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास का नतीजा है।" उर्मालिया ने प्रदेश नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पूरी पार्टी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा। संगठन के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने मैदान में उतरकर मेहनत की, जिससे कांग्रेस दतिया की सीट पर एक प्रचंड जीत हासिल करने में सफल रही। 2028 तक अनवरत जारी रहेगा जीत का सिलसिला भावी राजनीतिक दिशा पर बात करते हुए रामनिवास उर्मालिया ने दावा किया कि दतिया उपचुनाव के नतीजे आने वाले समय की राजनीतिक तस्वीर को साफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत महज एक शुरुआत है और कार्यकर्ताओं के इसी जोश व एकजुटता के बल पर कांग्रेस का यह विजयी अभियान 2028 के आगामी विधानसभा चुनावों तक लगातार जारी रहेगा।1
- *सतना। बीटीआई ग्राउंड में चल रहे सर्कस में बड़ी लापरवाही, सर्कस देखने गए 5 वर्षीय बच्चे को लगा करंट।*1
- सावन का पहला सोमवार मैहर के प्राचीन golamath मंदिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 📍मैहर1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर उचेहरा - ट्रेक ने ट्रैक्टर को मारी ठोकर बाल बाल बचे यात्री, फतेहपुर से ट्रेक्टर से मां शारदा दर्शन करने जा रहे थे घटना सतना - मैहर मार्ग में पिपरीकला के पास अनियंत्रित ट्रेक ट्रेक्टर को ठोकर मार दी ,टेक्टर सवारों को मामूली चोंटे आई ,घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है ।3