बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने डॉ. राकेश कुमार रंजन, गुरेरा गांव में बांटा राशन। शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया। राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है।
बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने डॉ. राकेश कुमार रंजन, गुरेरा गांव में बांटा राशन। शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया। राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और
पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय
लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी
में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है।
- चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।1
- बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी pp बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद में पत्रकार से बदसलूकी करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। दरियाचक कचरा प्लांट की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का आरोप स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह और चपरासी मनीष पर लगा। घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मामले में हस्तक्षेप किया और एसपी हिमांशु से शिकायत की गई। मंगलवार को बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के सामने दोनों पक्षों की बैठक हुई। पत्रकारों की एकता के आगे आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों को झुकना पड़ा और थाने में ही पत्रकार से माफी मांगनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ।1
- औरे ग्राम में ठनका गिरने से दुधारू पशु की मौत किसान की रोजी-रोटी पर टूट कहर1
- ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, हजारीबाग में पांच गिरफ्तार1
- मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और गुंजन सिंह पहुचे मोर🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेश स्थान मोर में मेले का भव्य आगाज! 🎡🎉 मोकामा के गणेश स्थान मोर में मेले का हुआ भव्य उद्घाटन। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। #Mokama #मोकामा #BiharPolice #DistrictAdministration #AnantSingh #GunjanSingh 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेश स्थान मोर में मेले का भव्य आगाज! 🎡🎉 मोकामा के गणेश स्थान मोर में मेले का हुआ भव्य उद्घाटन। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- हाथीदह जंक्शन पर पार्किंग फ्री, मौजूदा एजेंसी ने सरेंडर किया ठेका; 16 सितंबर तक नए टेंडर का मौका हाथीदह जंक्शन पर पार्किंग हुई निशुल्क, एजेंसी ने सरेंडर किया ठेका नए ओपन टेंडर की प्रक्रिया शुरू, 16 सितंबर तक इच्छुक एजेंसियां कर सकती हैं आवेदन मोकामा। हाथीदह जंक्शन पर वाहन पार्किंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौजूदा पार्किंग एजेंसी द्वारा पार्किंग का ठेका सरेंडर किए जाने के बाद रेलवे स्टेशन पर फिलहाल वाहन पार्किंग की सुविधा आम लोगों के लिए निःशुल्क कर दी गई है। हाथीदह जंक्शन के बुकिंग सुपरवाइजर एस.बी. प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजूदा एजेंसी को मार्च 2026 से 25 फरवरी 2029 तक पार्किंग संचालन का ठेका मिला था। टेंडर की शर्तों के अनुसार एजेंसी को प्रत्येक तिमाही करीब 64 लाख रुपये, जीएसटी सहित, रेलवे में जमा करना था। एजेंसी द्वारा करीब छह महीने तक पार्किंग का संचालन किया गया। इसके बाद एजेंसी ने पार्किंग का ठेका सरेंडर कर दिया। इसके बाद रेलवे की ओर से नए सिरे से पार्किंग के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। नए ओपन टेंडर में इच्छुक एजेंसियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एजेंसियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत टेंडर में भाग ले सकती हैं। एस.बी. प्रसाद ने बताया कि जब तक नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और नई अधिकृत एजेंसी को पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी नहीं मिल जाती, तब तक हाथीदह जंक्शन पर आम लोगों के लिए वाहन पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इस अवधि में यात्रियों और वाहन मालिकों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।1
- लखीसराय। 28 हजार रुपए की रिश्वत बनी मुसीबत पंचायती राज पदाधिकारी गिरफ्तार लखीसराय। चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह पहुंची। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि चानन प्रखंड क्षेत्र की महेशलेटा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के प्रतिनिधि रामनारायण साह उर्फ पप्पू साह ने योजना की राशि का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।1
- बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी बरबीघा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक जमकर बारिश हुई। बारिश से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। बारिश से सबसे अधिक राहत किसानों को मिली है। धान के खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को पटवन की सुविधा मिली। जिन खेतों में धान की फसल को पानी की जरूरत थी, वहां बारिश का पानी फसल के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। किसानों ने बताया कि बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहेगी और पटवन पर होने वाला खर्च भी कुछ हद तक कम होगा।मंगलवार दोपहर बारिश शुरू होते ही बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। वहीं, बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश को लेकर खुशी जताई। स्थानीय किसानों के अनुसार, धान की फसल के लिए इस समय बारिश काफी महत्वपूर्ण है। खेतों में पर्याप्त नमी रहने से फसल को फायदा मिलेगा। हालांकि, किसानों ने बताया कि आगे भी समय-समय पर अच्छी बारिश होने से धान की फसल को बेहतर लाभ मिल सकता है।1