अमरोहा में फर्जी मुकदमे का खेल बेनकाब, 1.35 लाख की वसूली और अवैध हिरासत का खुलासा,थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस अधीक्षक ने किए निलंबित अमरोहा जनपद में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली और पुलिस हिरासत में रखने का गंभीर आरोप उजागर हुआ है। ग्राम परोरा निवासी रामदास ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही जितेन्द्र, रुपवती और मुकेश ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और थाना रहरा पुलिस ने 20 मार्च 2026 को उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा। शिकायत के अनुसार फैसले के नाम पर जितेन्द्र ने रामदास के परिवार से 1 लाख रुपये नकद और 35 हजार रुपये यूपीआई के जरिए अपनी पत्नी के खाते में डलवाए। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी हसनपुर द्वारा कराई गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि रुपवती ने पहले 19 मार्च को पिन्टू त्यागी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया और अगले ही दिन 20 मार्च को उसी घटना में नया नाम जोड़ते हुए रामदास के खिलाफ भी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि मुकदमे के भय का माहौल बनाकर जितेन्द्र ने रामदास के परिवार से 1 लाख 35 हजार रुपये अवैध रूप से वसूले। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। जांच में सामने आया कि रामदास को 24 घंटे से अधिक समय तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया और समझौता कराने के बाद ही उसे छोड़ा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने थाना रहरा के थानाध्यक्ष बृजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं रुपवती और जितेन्द्र के खिलाफ थाना रहरा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
अमरोहा में फर्जी मुकदमे का खेल बेनकाब, 1.35 लाख की वसूली और अवैध हिरासत का खुलासा,थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस अधीक्षक ने किए निलंबित अमरोहा जनपद में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली और पुलिस हिरासत में रखने का गंभीर आरोप उजागर हुआ है। ग्राम परोरा निवासी रामदास ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही जितेन्द्र, रुपवती और मुकेश ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और थाना रहरा पुलिस ने 20 मार्च 2026 को उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा। शिकायत के अनुसार फैसले के नाम पर जितेन्द्र ने रामदास के परिवार से 1 लाख रुपये नकद और 35 हजार रुपये यूपीआई के जरिए अपनी पत्नी के खाते में डलवाए। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी हसनपुर द्वारा कराई गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि रुपवती ने पहले 19 मार्च को पिन्टू त्यागी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया और अगले ही दिन 20 मार्च को
उसी घटना में नया नाम जोड़ते हुए रामदास के खिलाफ भी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि मुकदमे के भय का माहौल बनाकर जितेन्द्र ने रामदास के परिवार से 1 लाख 35 हजार रुपये अवैध रूप से वसूले। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। जांच में सामने आया कि रामदास को 24 घंटे से अधिक समय तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया और समझौता कराने के बाद ही उसे छोड़ा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने थाना रहरा के थानाध्यक्ष बृजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं रुपवती और जितेन्द्र के खिलाफ थाना रहरा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
- अमरपाटन - अज्ञात कारणों के चलते घर में लगी आग , ग्राम खरमसेडा के गुरु प्रसाद पटेल के घर में लगी आग , ग्रामीणों ने दी फायर ब्रिगेड को सूचना , मोके पर पहुँची अमरपाटन व रामनगर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड , फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू , आग लगने के चलते घर के अंदर खड़ा ट्रैक्टर व पूरा घर जलकर हुआ खाक , पीड़ित पहुँचे थाने की आगजनी की शिकायत1
- मुरादाबाद थाना क्षेत्र डिलारी के डिलरा में आदर्श विधा मंदिर के पास पेट्रोल पंप पर टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर.बाइक सवार दो भाइयों में एक भाई की हालत गंभीर, युवक की गंभीर हालत देकर बहुत सारे लोगों की भीड़ जमा हो गई जल्दी से किसी से पुलिस को फोन किया और मौके पर डिलारी पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक थाना क्षेत्र डिलारी के गाँव काजीपुरा के बताए गए हैं4
- Post by Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)1
- न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से आठ गुना बड़ा है नोएडा एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, कितना आया खर्च? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत बनाया गया यह एयरपोर्ट शुरुआत में सालाना 1.2 करोड़ पैसेंजर हैंडल कर सकता है। बाद में इसकी पैंसेजर हैंडलिंग कैपिसिटी बढ़ाकर 7 करोड़ करने की योजना है। यह देश के सबसे बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है। पूरा बनने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जिसमें 6 रनवे होंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 7,200 एकड़ में विकसित किया जा रहा है जो कि न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से आठ गुना बड़ा है। इस एयरपोर्ट के पहले चरण में 11,282 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 29,560 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार के मुताबिक पहले चरण में इसके बनाने वाली कंपनी ने 6,876 करोड़ रुपये का निवेश किया है जबकि जमीन के अधिग्रहण पर सरकार ने 4,406 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पहले चरण में इसमें एक रनवे और एक टर्मिनल विकसित किया गया है।1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- अयोध्या में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राजघाट बाटी वाले बाबा घाट के पास चल रहे यज्ञ में अचानक आग भड़क उठी। मौके पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह मौजूद थे। दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। #Ayodhya #FireIncident #BreakingNews #IndiaNews #UttarPradesh #ATReel1
- मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल वीडियो वायरल1
- जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद में कुछ गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई थी जिसके बाद पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए कुछ आरोपियों को पकड़ा।1