श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान से बड़ी खबर इन दिनों पेयजल संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। करीब 30 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। 10 दिनों में गांव में महज तीन बार ही पानी की सप्लाई हो पाई है। ऐसे में पूरा गांव टैंकरों के भरोसे चल रहा है। टैंकर संचालक भी इस मजबूरी का फायदा उठाते हुए एक टैंकर के 600 से 1000 रुपये तक वसूल रहे हैं। सिंचाई विभाग का कहना है कि नहरों में पीने के पानी के लिए जल छोड़ा गया है, लेकिन इसके बावजूद खेतों की ओर पानी अधिक जा रहा है। 18 और 19 एसडीएस के मोघे खुले हुए हैं, और इनके बीच जलदाय विभाग के कर्मचारी वाटर वर्क्स की डिग्गी में पानी डालने के लिए तैनात हैं, फिर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। नहर से पानी लाने के लिए जो पाइपलाइन डाली गई है, वह करीब 800 मीटर आगे लगाई गई है, जबकि इसे पुलिया के पास लगाया जाना चाहिए था। ग्रामीणों का कहना है कि यह तकनीकी कमी नहीं बल्कि राजनीतिक कारणों से लिया गया फैसला है, जिसकी सजा हर साल गांव को भुगतनी पड़ती है।

- गांव गोदिकां में भयंकर ओलावृष्टि, सिरसा जिला के कई गांवों में तेज तूफान के साथ गिरे ओले1
- नरुवाली ढाणी मुक्या सड़क से सुरजाराम के खेत तक जाने वाली सड़क में कुलदीप ठीकेदार के द्वार मिट्टी के ट्रैक्टर चला चला के सड़क को खराब कर दिया है पानी डालने का बोला जाता है तो गाली गलौच करता है सड़क पर आने जाने वाले राहगिरो को परेशान करने का समान करना पड़ रहा है रोज़न दोपहिया वहां वाले गिर के चोटिल हो रहे हैं कोई सुनवई नहीं हो रही है1
- ऐलनाबाद में भाजपा की जीत का जश्न, लड्डू बांटकर दी बधाई ऐलनाबाद (हरियाणा) में भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल में जीत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर ऐलनाबाद के वरिष्ठ नेता अमीर चंद महेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा उठाकर जीत का जश्न मनाया और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi सहित पार्टी के अन्य नेताओं को इस जीत पर हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में रवी लढां, सुमिंदर कम्बोज, अंग्रेज कम्बोज, हरनाम ठोबरियां, दियाल चंद, रजंत और बिहारी लाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सफलता का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। रिपोर्ट: सरदार न्यूज, परविंदर सिंह1
- सीवर लीकेज होने के कारण मकान की नींव में दरारें आ चुकी है2
- Post by Anil Kumar P.S.L1
- Post by Bhajan lal sharma1
- Post by NEWS JAN AWAZ1
- ऐलनाबाद में भयंकर ओलावृष्टि, नीबू साइज के गिरे ओले, मौसम न्यूज़1
- Post by Bhajan lal sharma1