logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीजेक्ट मटेरियल से सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश रीजेक्ट मटेरियल से सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 बलौदा बाजार। जिला मुख्यालय से राजधानी रायपुर को जोड़ने वाली पडकीडीह–रावन–सकलोर सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। सड़क निर्माण में मुरूम की जगह रीजेक्ट मटेरियल और काली-पीली मिट्टी डाले जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। जानकारी के अनुसार, कई ग्राम पंचायतों को रायपुर से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर स्थिति में था। सड़क निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा भूमि पूजन किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक माह पहले भी इसी ठेकेदार द्वारा सड़क में पीली मिट्टी डाली जा रही थी, जिस पर जिला पंचायत सभापति डॉ. मोहन वर्मा सहित ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उस समय प्रशासन द्वारा मिट्टी का सैंपल जांच के नाम पर मामला शांत कर दिया गया, लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब फिर से सड़क निर्माण में मुरूम की जगह लगभग 40 प्रतिशत मिट्टी डाले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रति किलोमीटर इस सड़क निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत है, इसके बावजूद गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण करने वाली एसकेसी कंपनी के साइड इंचार्ज शमी अंसारी द्वारा काली मिट्टी डलवाई जा रही है। जब इस संबंध में मौके पर मौजूद इंजीनियरों से सवाल किया गया तो वे स्पष्ट जवाब देने के बजाय गोलमोल जवाब देते नजर आए और मटेरियल को सही ठहराने का प्रयास करते रहे। जनप्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि साइड इंचार्ज ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए कहा कि “जो करना है कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।” इस बयान से ग्रामीणों में और आक्रोश बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेवारी सरपंच मनहरण साहू, रावन उपसरपंच टाकेश्वर वर्मा, छिराही सरपंच प्रतिनिधि लिलेन्द साहू, शिवसेना (शिंदे गुट) जिला अध्यक्ष कृष्णा यदू, जिला सचिव इन्द्रजीत साहू सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सुहेला तहसीलदार को मौके पर बुलाकर सड़क में डाली जा रही मिट्टी और निर्माण कार्य की स्थिति दिखाई। जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि सड़क में डाले गए रीजेक्ट मटेरियल को हटाकर मुरूम या मिश्रित मिट्टी से मजबूती के साथ निर्माण कराया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा ने भी साइड इंचार्ज के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उनका रवैया सही रहता तो समस्या का समाधान जल्दी निकल सकता था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसी प्रकार का व्यवहार जारी रहा तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

on 14 March
user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
on 14 March
bfe70541-3cc7-4e1d-aaea-6b95f68bd07c

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम छेरकापुर में तलवार लहराकर अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के 06 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.04.2026 को रात्रि लगभग 07:30 बजे आरोपी शौरभ उर्फ शित्तू माथुर हाथ में तलवार लेकर गली में अश्लील गाली-गलौज करते हुए घूम रहा था। इस दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा समझाने पर आरोपी ने तलवार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 296, 251(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 👮‍♀️ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। 🔪 आरोपी के कब्जे से एक जंग लगा लोहे का तलवार जप्त किया गया है। आज दिनांक 04.04.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। 👤 आरोपी का विवरण: नाम – शौरभ उर्फ शित्तू माथुर उम्र – 29 वर्ष निवासी – ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी
    2
    थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम छेरकापुर में तलवार लहराकर अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के 06 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.04.2026 को रात्रि लगभग 07:30 बजे आरोपी शौरभ उर्फ शित्तू माथुर हाथ में तलवार लेकर गली में अश्लील गाली-गलौज करते हुए घूम रहा था। इस दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा समझाने पर आरोपी ने तलवार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 296, 251(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
👮‍♀️ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।
🔪 आरोपी के कब्जे से एक जंग लगा लोहे का तलवार जप्त किया गया है।
आज दिनांक 04.04.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
👤 आरोपी का विवरण:
नाम – शौरभ उर्फ शित्तू माथुर
उम्र – 29 वर्ष
निवासी – ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *_"Glorious 4th Week"_*
*"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*
*12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*
*_Daimond=150/- & Gold=100/-_*
*RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    14 hrs ago
  • द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है । फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं। लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।
    1
    द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। 
इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है ।
फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं।
लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Advertising agency धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • ग्राम उड़ेला, भद्राखार, अनिरूद्ध असवाल के प्लाट मे बगल प्लाट से फैले आग की वजह से 1 लाख का पौधा और सामान जल कर हुवा खाक हिर्री थाना मे मामला दर्ज आज शनिवार की रात 10 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी नाम सियाराम कौशिक पिता रेवाराम कौशिक उम्र 47 साल ग्राम उड़ेला थाना हिर्री जिला बिलासपुर ने शनिवार की साम 5 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मैं ग्राम उड़ेला में रहता हूं, ग्राम उड़ेला के भद्राखार स्थित, अनिरूद्ध असवाल के प्लाट में खेती किसानी एवं चौकीदारी का काम करता हूं, हमारे प्लाट के बगल में भुनेश यादव निवासी सरसेनी एवं सुरेश धीवर निवासी सैदा का भी प्लाट है दिनांक 03/04/2026 को सुबह 08/00 बजे प्लाट से घुमकर घर आ गया था दोपहर 12:30 बजे प्लाट के बगल में स्थित प्लाट का मालिक भुनेश यादव मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे प्लाट में आग लग गया है जल्दी आ जाओ तब मै प्लाट गया तो भुनेश यादव बताया कि प्लाट के बगल में स्थित प्लाट का मालिक सुरेश धीवर अपने प्लाट में आग लगाया था जो फैलकर मेरे प्लाट में आ गया जिससे प्लाट मे लगे 150 पेड कश्मीरी एप्पल बेर, 40 पेड नीबू, 10 पेड़ आवला, 50 पेड सागौन, 10 पेड अमरूद, 08 पेड शीशम, 03 पेड नारियल, 02 पेड शिकाकाई प्लाट मे लगा बिजली का सर्विस तार पूर तरह झुलस कर जल गया है जिससे करीब 1,00,000 रूपये का नुकसान हुआ है सुरेश धीवर यह जानते हुये कि आग लगाने पर आग फैल कर मेरे प्लाट में जा सकती है जानबूझकर आग लगाया जिससे मेरे प्लाट में लगा पेड पौधा एवं बिजली का सर्विस तार जल गया है, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाय, प्रारर्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने अपराध धारा 326(F) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    ग्राम उड़ेला, भद्राखार, अनिरूद्ध असवाल के प्लाट मे बगल प्लाट से फैले आग की वजह से 1 लाख का पौधा और सामान जल कर हुवा खाक हिर्री थाना मे मामला दर्ज 
आज शनिवार की रात 10 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 
प्रार्थी नाम सियाराम कौशिक पिता रेवाराम कौशिक उम्र 47 साल ग्राम उड़ेला थाना हिर्री जिला बिलासपुर
ने शनिवार की साम 5 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की 
मैं ग्राम उड़ेला में रहता हूं, ग्राम उड़ेला के भद्राखार स्थित, अनिरूद्ध असवाल के प्लाट में खेती किसानी एवं चौकीदारी का काम करता हूं, हमारे प्लाट के बगल में भुनेश यादव निवासी सरसेनी एवं सुरेश धीवर निवासी सैदा का भी प्लाट है दिनांक 03/04/2026 को सुबह 08/00 बजे प्लाट से घुमकर घर आ गया था दोपहर 12:30 बजे प्लाट के बगल में स्थित प्लाट का मालिक भुनेश यादव मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे प्लाट में आग लग गया है जल्दी आ जाओ तब मै प्लाट गया तो भुनेश यादव बताया कि प्लाट के बगल में स्थित प्लाट का मालिक सुरेश धीवर अपने प्लाट में आग लगाया था जो फैलकर मेरे प्लाट में आ गया जिससे प्लाट मे लगे 150 पेड कश्मीरी एप्पल बेर, 40 पेड नीबू, 10 पेड़ आवला, 50 पेड सागौन, 10 पेड अमरूद, 08 पेड शीशम, 03 पेड नारियल, 02 पेड शिकाकाई प्लाट मे लगा बिजली का सर्विस तार पूर तरह झुलस कर जल गया है जिससे करीब 1,00,000 रूपये का नुकसान हुआ है सुरेश धीवर यह जानते हुये कि आग लगाने पर आग फैल कर मेरे प्लाट में जा सकती है जानबूझकर आग लगाया जिससे मेरे प्लाट में लगा पेड पौधा एवं बिजली का सर्विस तार जल गया है, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाय, 
प्रारर्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने अपराध धारा 326(F) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    37 min ago
  • बिलासपुर मे हाई-प्रोफाइल जुंआ पर रेड ,लाखो कैश सहित BMW, Thaar की जब्ती #BilaspurBreaking #bilaspurnews #BilaspurChhattisgarh #BilaspurPolice
    1
    बिलासपुर मे हाई-प्रोफाइल जुंआ पर रेड ,लाखो कैश सहित BMW, Thaar की जब्ती #BilaspurBreaking #bilaspurnews #BilaspurChhattisgarh #BilaspurPolice
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • DPS भिलाई में बवाल...5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप पर बवाल पर सवाल का जवाब मांगने पहुंचे पैरेंट्स... स्कूल प्रबंधन के साथ चल रही | बैठक... जूनियर विंग DPS के सभी पैरंट्स पहुंचे रिसाली डीपीएस...10.45 बजे तक बवाल जारी है....
    1
    DPS भिलाई में बवाल...5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप पर
बवाल पर सवाल का जवाब मांगने पहुंचे पैरेंट्स... स्कूल प्रबंधन के साथ चल रही
| बैठक... जूनियर विंग DPS के सभी पैरंट्स पहुंचे रिसाली डीपीएस...10.45 बजे
तक बवाल जारी है....
    user_Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *_"Glorious 4th Week"_*
*"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*
*12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*
*_Daimond=150/- & Gold=100/-_*
*RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.