सुलतानपुर मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, अवैध तमंचा बरामद।..... सुलतानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच देर शाम मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित बदमाश अवैध असलहे के साथ पारा बाजार की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान आदर्श सिंह उर्फ प्रदीप सिंह निवासी ग्राम डोभियारा, थाना हलियापुर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर 2025 को जनपद अयोध्या की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची थी। आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और सरकारी असलहा व मोबाइल छीन लिए थे। इस मामले में हलियापुर थाने में मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। आरोपी की फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई, जिसमें वह घायल हुआ। फिलहाल उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सुलतानपुर में हुई इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
सुलतानपुर मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, अवैध तमंचा बरामद।..... सुलतानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच देर शाम मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित बदमाश अवैध असलहे के साथ पारा बाजार की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम
पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान आदर्श सिंह उर्फ प्रदीप सिंह निवासी ग्राम डोभियारा, थाना हलियापुर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर 2025 को जनपद अयोध्या की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची थी। आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और सरकारी असलहा व
मोबाइल छीन लिए थे। इस मामले में हलियापुर थाने में मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। आरोपी की फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई, जिसमें वह घायल हुआ। फिलहाल उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सुलतानपुर में हुई इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
- पट्टी पृथ्वीगंज के मार्ग पर समोगरा गांव के पास ई रिक्शा पलटने से एक महिला व एक पुरुष घायल, महिला का पैर टूटा जिला अस्पताल रेफर । रविवार को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी पृथ्वी गंज मार्ग समोगरा गांव के पास शाम चार बजे के आसपास ई रिक्शा पलटने से सरोजा यादव पत्नी शिवपूजन यादव निवासी सराय महेश, अजय सरोज पुत्र हरिकेश सरोज निवास लौवार को छोटे आई दोनों घायलों को पट्टी सीएचसी लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सरोज यादव का पैर टूटने से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया बताया जा रहा है कि सरोजा अपने मायके राजापुर कोटली से अपने घर सराय महेश जा रही थी तो वहीं पर अजय सरोज दाउदपुर अपने रिश्तेदारी में रुक कर पेपर दे रहा था रविवार की छुट्टी मिलने से वह अपने घर लौवार जा रहा था पट्टी सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया की महिला का पैर टूट गया था इसलिए इसको मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया।1
- Post by Gulab Khan3021
- * मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सड़क पार कर रही एक *छोटी बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, बच्ची हवा में उछलकर दूर जा गिरी– हैरानी की बात यह रही कि कुछ ही क्षण बाद बच्ची खुद उठकर चलती हुई दिखाई दी..!!* * पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।1
- जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के विकास में नई गति आएगी और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। राजा भैया द्वारा इस परियोजना का लोकार्पण करना इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह दिखाता है कि कैसे नेतृत्व और विकास की दिशा में काम करने से समुदाय को लाभ हो सकता है।1
- If you want to get any such design done then contact 8726741808///97959812041
- इजराइल में भारतीय पत्रकार फस चुके हैं, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईरानी बम गिरने के बाद वह वहां से सुरक्षित स्थान की ओर निकल चुके हैं....1
- थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या के अभियोग में वांछित 50,000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त सत्यम मिश्रा को थाना क्षेत्रान्तर्गत दुखिया चौराहा से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद ग्लेंजा कार बरामद कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की बाइट1
- Post by Gulab Khan3021
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1