मदर्स डे के अवसर पर सोशल मीडिया रहा सराबोर, मां ने बच्चों को दीर्घायु होने का दिया आशीर्वाद रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाए जाने वाले मदर्स डे को लेकर रविवार को दिनभर सोशल मीडिया फोटो और वीडियो से सराबोर दिखा। रजौली प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ो लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर अपनी-अपनी मां के साथ खींचा हुआ फोटो, वीडियो इमोशन, लिखावट आदि पोस्ट करते रहे। इस दौरान लोगों ने मां की ममता, प्यार, डांट के बारे में कई बातें बताई। लोगों ने एक स्वर में यही कहा कि मां के दिल जैसा दुनिया में कोई दिल नहीं। लोग दिनभर सोशल मीडिया पर फोटो/वीडियो डालते रहे और स्नेहमयी मां के साथ ली गई फोटो व सेल्फी फिल्मी गानों के साथ साझा किया। प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों लोगों व बच्चों ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी-अपनी मां को फूल, बुके-गुलदस्ता, चॉकलेट व उपहार आदि देकर अपने-अपने तरीके से मदर्स डे की खुशियां मनाई तो वहीं मां ने भी अपने-अपने बच्चों के प्रति निश्चल प्रेम देकर अपने बच्चों को स्वस्थ व दीर्घायु जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। कई मां ने बताया कि मां का जीवन तो उसके बेटे-बेटियों में ही समाहित है। बच्चों के बिना तो मां का संसार सूना लगता है।

- नवादा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार नवादा जिले के रजौली स्थित चित्रकोली जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जांच के क्रम में महिला के बैग से 10 बोतल विदेशी शराब और 5 कैन बीयर बरामद किए गए। गिरफ्तार महिला की पहचान झारखंड के रांची निवासी विनीता मुंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब की खेप किसी व्यक्ति तक पहुंचाने जा रही थी। उत्पाद विभाग की टीम ने महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में फरार अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है। उत्पाद विभाग ने कहा कि बिहार-झारखंड सीमा पर शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।1
- गुरपा वन विभाग की टीम ने संतोष यादव का दर्जनों भैंस पकड़ लिया है, 24 घंटे बाद भी नहीं छोड़ा गया है, भैंस मालिक संतोष यादव काफी परेशान है।1
- bisiait panchayat me Mela lagne ja raha jhulua vagaira bhi aaya hua Hai nawada jila bisiait gaon mein 10 tarikh Se lekar 16 tarikh Tak rahega aur jhulva vagaira bhi aaya hua Hai1
- नवादा के मेसकौर स्थित बिसिआईत पंचायत में एक भव्य जग का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान करीब 1000 श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होंगे, जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बनेगा।1
- डोमचांच में सराहनीय पहल, पुनः लगाया जा रहा पेवर ब्लॉक डोमचांच नगर पंचायत डोमचांच अध्यक्ष उमेश वर्मा की पहल पर पानी कनेक्शन लगाने के लिए ढाब रोड किनारे उखाड़े गए पेवर ब्लॉक को पुनः लगाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। नगर पंचायत की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। डोमचांच में सराहनीय पहल, पुनः लगाया जा रहा पेवर ब्लॉक डोमचांच नगर पंचायत डोमचांच अध्यक्ष उमेश वर्मा की पहल पर पानी कनेक्शन लगाने के लिए ढाब रोड किनारे उखाड़े गए पेवर ब्लॉक को पुनः लगाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। नगर पंचायत की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।1
- अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने मंत्रियों को शॉल व बुके भेंट कर दी बधाई अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह गोविंदपुर पूर्व मुखिया अफरोजा खातून ने मंत्रियों से की शिष्टाचार मुलाकात, मंत्री पद की दी बधाई बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह गोविंदपुर पंचायत की पूर्व मुखिया अफरोजा खातून ने राजधानी पटना में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल तथा पंचायत राज मंत्री दीपक प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अफरोजा खातून ने दोनों मंत्रियों को बुके एवं शॉल भेंट कर मंत्री पद संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर भी चर्चा हुई। अफरोजा खातून ने कहा कि बिहार सरकार ग्रामीण विकास, भूमि सुधार एवं पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, जिससे आम लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने दोनों मंत्रियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। वहीं मंत्रियों ने भी अफरोजा खातून का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।1
- कोडरमा उप विकास आयुक्त (DDC) श्री रवि जैन ने शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित एम.टी.सी. का औचक निरीक्षण किया। 10 बेड के केंद्र में मात्र 3 बच्चों के भर्ती होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों की पहचान कर भर्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। भर्ती माताओं के साथ आने वाले अन्य बच्चों के लिए भोजन-आवास और सुरक्षा हेतु रात्रि में महिला होमगार्ड की तैनाती की जाए। DDC ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य और पोषण संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- गोपी मोड़ पर पकड़युवा विवाह हो रहा है लड़का लकड़ी दोनों एक हीं समाज के हैं1