*सिरसागंज: NH-2 पर रोडवेज बस कैंटर से टकराई, महिला परिचालक समेत 2 गंभीर घायल* फिरोजाबाद: सिरसागंज थाना क्षेत्र में बुधवार, 22 अप्रैल 2026 सुबह करीब 7 बजे नेशनल हाईवे-2 पर कठफोरी चौकी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कैंटर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शिकोहाबाद निवासी महिला परिचालक बबीता यादव और लेबर कॉलोनी, शिकोहाबाद निवासी यात्री अखिलेश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कठफोरी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बस में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल, फिरोजाबाद भिजवाया। डॉक्टरों ने बबीता यादव की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें तत्काल आगरा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर बाधित यातायात सुचारू करा दिया है। घायलों का इलाज जारी है। #FirozabadNews #Sirsaganj #RoadAccident #BreakingNews #NH2

- फिरोजाबाद में 530+ मरीजों का फ्री इलाज, एफएच मेडिकल कॉलेज का सराहनीय कदम.1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- bahujan Bheem Sena is party mein judne ke liye sampark Karen mobile number 70555280371
- Post by Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस1
- Post by Gyadeen Verma1
- आगरा के राजा मंडी रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार प्रातः 11:00 बजे के आसपास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है | एक स्कूटी सवार मां बेटी आगरा कॉलेज की ओर जा रही थी अचानक उनका एक्टिवा ई रिक्शा और क्रेन के बीच में आ गया और असंतुलित होकर मां बेटी नीचे गिर गई तभी पीछे से आ रही क्रेन का पहिया एक्टिवा सवार महिला के सर के ऊपर से निकल गया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई| बेटी के सामने उसकी मां ने तोड़ा दम | घटना को देखते ही राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई | सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | अपील - AIN नेटवर्क सभी दर्शकों से अपील करता है कि वाहन सावधानी से चलाये | जीवन अनमोल है | यातायात नियमों का पालन करें | दो पहिया वाहन हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और चार पहिया वाहन सीट बेल्ट अवश्य लगाये | वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित करें | Updated News- 23/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- Post by तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳1
- 300 यूनिट फ्री बिजली पर घमासान! अखिलेश यादव के वादे पर ओम प्रकाश राजभर का जोरदार पलटवार1