ट्रैक्टर ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रही 6 बर्षीय मासूम बालिका को कुचला, बालिका की हुई मौत धौलपुर जिले की निहालगंज थाना क्षेत्र की मोहन कॉलोनी में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। जानकारी अनुसार गौशाला मोहन कालोनी में एक बच्चा जहां अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही 6 वर्षीय जोया पुत्री फिरोज को तेज रफ्तार मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-टॉली ने कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पास में चल रहे मकान निर्माण के लिए एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रॉली के नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही बालिका ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ सहित निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं दुर्घटना में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।वहीं दूसरी तरफ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम जोया परिवार की इकलौती बेटी बताई जा रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैक्टर ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रही 6 बर्षीय मासूम बालिका को कुचला, बालिका की हुई मौत धौलपुर जिले की निहालगंज थाना क्षेत्र की मोहन कॉलोनी में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। जानकारी अनुसार गौशाला मोहन कालोनी में एक बच्चा जहां अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही 6 वर्षीय जोया पुत्री फिरोज को तेज रफ्तार मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-टॉली ने कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पास में चल रहे मकान निर्माण के लिए एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रॉली के नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही बालिका
ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ सहित निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं दुर्घटना में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।वहीं दूसरी तरफ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम जोया परिवार की इकलौती बेटी बताई जा रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
- अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका बाड़ी की लगातार सख्त कार्रवाई, शहर को मिल रहा नया स्वरूप धौलपुर बाड़ी शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर पालिका बाड़ी द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर नीधि बीटी के मार्गदर्शन तथा उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक भगवत शरण त्यागी के निर्देशानुसार अधिशाषी अधिकारी अभिताभ बच्चन मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई निरंतर प्रभावी ढंग से की जा रही है। अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बस स्टैंड क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों एवं सरकारी भूमि पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाया जा रहा है। पूर्व में संबंधित दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद नगर पालिका की टीम ने नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे रखे सामान, टीनशेड, अवैध चबूतरे, सीढ़ियां, लोहे के ढांचे एवं अन्य बाधाओं को हटाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों एवं नगर पालिका अमले की मौजूदगी में कई स्थानों से अवरोध हटाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हुई और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिली। लंबे समय से संकरे हो चुके मार्ग अब पुनः चौड़े दिखाई देने लगे हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में भी सकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि शहर की सौंदर्यकरण योजना, यातायात सुगमता एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वयं आगे आकर अतिक्रमण हटाएं, स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर निर्माण में सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें। यह अभियान केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि बाड़ी को सुव्यवस्थित, सुंदर और सुरक्षित बनाने की एक सतत पहल है।4
- “𝐈 𝐚𝐦 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐡𝐚𝐩𝐩𝐲 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐭𝐢𝐦𝐞, 𝐭𝐡𝐞 𝐀𝐈 𝐒𝐮𝐦𝐦𝐢𝐭 𝐢𝐬 𝐛𝐞𝐢𝐧𝐠 𝐡𝐞𝐥𝐝 𝐢𝐧 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚. 𝐔𝐧𝐝𝐞𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐥𝐞𝐚𝐝𝐞𝐫𝐬𝐡𝐢𝐩 𝐨𝐟 𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢, 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐢𝐬 𝐬𝐡𝐨𝐰𝐜𝐚𝐬𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐀𝐈 𝐢𝐬 𝐢𝐧𝐜𝐥𝐮𝐬𝐢𝐯𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐚𝐥𝐥 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫 𝐚 𝐛𝐢𝐥𝐥𝐢𝐨𝐧 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬.” At AI Summit, Akash Ambani, Chairman, Jio, highlights how India is positioning artificial intelligence as an inclusive and transformative force under PM Modi’s leadership.1
- धौलपुर में दर्दनाक हादसाः मिट्टी से भरी ट्रॉली ने बच्ची को रौंदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीनी 6 वर्षीय बच्ची की जिंदगी निहालगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत से मचा कोहराम1
- वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयरकरें1
- मुरैना शहर मे भव्य तरीके एवं आनंदमय तरीके से निकाली बाबा महाकाल की साभी शवारी जिसमे हाथी घोडा बैंड बाजे शाही सवारी एवं तौप हाथगौले अन्य ये पालकी महशिवरात्री के उपलक्ष्य मे निकाली गई और बाबा महाकाल मंदिर बडोखर से शुरु होकर पुनह: वही समापन हुआ अंत मे आरती कर प्रसादी प्राप्त की1
- अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर जिला अभिभाषक संघ का ज्ञापन, संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग मुरैना। अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में जिला अभिभाषक संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ ने माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की है। ज्ञापन में हाल ही में अधिवक्ता श्री संजय कुमार सक्सेना की हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इस तरह की वारदातों से अधिवक्ताओं में भय का माहौल है। संघ का कहना है कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अहम स्तंभ हैं, यदि वे ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो न्याय प्रणाली प्रभावित होगी। संघ ने मांग की है कि अधिवक्ताओं के खिलाफ हिंसा, धमकी या उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध सख्त दंड का प्रावधान किया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं को तत्काल पुलिस सुरक्षा, मामलों की त्वरित एवं समयबद्ध जांच, और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले या हत्या की स्थिति में उनके आश्रित परिवारजनों को उचित आर्थिक सहायता और पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आगे व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।1
- अंबाह एक कहावत है कि चोरी की चोरी ऊपर से सीना जोरी, ऐसे ही ताजा मामला सुबह मंगलवार को देखने को मिला जहां एक कड़ी कार में टक्कर मारने के बाद देखने को मिला लापरवाही से चलाते हुए एक ई रिक्शा चालक ने अंग्रेजी शराब की दुकान के पास खड़ी i10 गाड़ी में टक्कर मार दी उसके बाद जब मालिक ने कहा इसमें टक्कर क्यों मार दी तो उसने साथियों को बुलाकर दबंगई दिखाइ उसके साथ ही रिक्शा चालक, व ई रिक्शा साथ लेकर चले गए ई रिक्शा चालकों का आतंक देखने को मिला1
- जगतपुर जिला मुरैना की घटना कुत्ता 🐕🐶 किसी वयक्ति ने कुल्हाड़ी बार किया है डॉक्टर की हेल्प चाइए भाई सरकारी डॉक्टर बुलाकर उसका इलाज उपचार कराया चैनल को सपोर्ट करें1