नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर हुआ सुंदरकांड और रुद्र अभिषेक भक्तों की उमड़ी भीड़ अयोध्या साहबगंज रामपथ स्थित प्रसिद्ध नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और रुद्र अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 5 वर्षों से नाग पंचमी के अवसर पर भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा का विधान है। इसी परंपरा के तहत संध्या काल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्र अभिषेक किया गया। इसके बाद हनुमान जी को समर्पित सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि "नाग पंचमी पर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और सुंदरकांड पाठ करने से सभी प्रकार के कालसर्प दोष, पितृ दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर हुआ सुंदरकांड और रुद्र अभिषेक भक्तों की उमड़ी भीड़ अयोध्या साहबगंज रामपथ स्थित प्रसिद्ध नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और रुद्र अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 5 वर्षों से नाग पंचमी के अवसर पर भगवान
शिव और नाग देवता की विशेष पूजा का विधान है। इसी परंपरा के तहत संध्या काल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्र अभिषेक किया गया। इसके बाद हनुमान जी को समर्पित सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि "नाग पंचमी पर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और सुंदरकांड पाठ करने से सभी प्रकार के कालसर्प दोष, पितृ दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
- दिव्यांगों के जोश से गूंजा मिल्कीपुर, तिरंगा यात्रा ने दिया देशभक्ति और सम्मान का संदेश कुचेरा बाजार से मिल्कीपुर तहसील तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने तिरंगा दिखाकर किया शुभारंभ (मिल्कीपुर अयोध्या) राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर दिव्यांग साथियों की तिरंगा यात्रा मंगलवार को कुचेरा बाजार स्थित कौशल पेट्रोल पंप से धूमधाम के साथ रवाना हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा को मिल्कीपुर तहसील तक रवाना किया गया। तिरंगा हाथों में थामे दिव्यांग साथियों का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के बीच निकली यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में दिव्यांग साथी मौजूद रहे। यात्रा में दिव्यांग जनों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि देशभक्ति के जज्बे के सामने कोई शारीरिक चुनौती बड़ी नहीं होती। इस मौके पर कहा गया कि दिव्यांग साथी समाज की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी शक्ति, हिम्मत और प्रेरणा हैं। उनके सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाना जरूरी है। यात्रा के मिल्कीपुर तहसील पहुंचने पर एसडीएम द्वारा समापन कराया गया, पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट दिखाई दिया। दिव्यांग साथियों के बुलंद हौसले ने साफ संदेश दिया—हौसला मजबूत हो तो हर कदम राष्ट्रसेवा की ओर बढ़ सकता है। भारत माता की जय! वंदे मातरम्! ब्यूरो रिपोर्ट4
- 2027 में एनडीए के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार : ऐश्वर्य राज सिंह अयोध्या,राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल की ओर से अयोध्या नाका हाईवे पर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और राष्ट्रीय लोकदल मजबूती के साथ गठबंधन का साथ देगा। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि गठबंधन के जिम्मेदार नेता बैठक कर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के विचारों पर आधारित पार्टी है। चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेती और किसान कल्याण से होकर गुजरता है। किसानों के हित पार्टी की प्राथमिकता हैं। साथ ही युवा और उनके मुद्दे भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं।3
- लूट रही आदर्श नगर पालिका रुदौली पर अपनी नजर डाले डीएम साहब लूट रही आदर्श नगर पालिका रुदौली पर अपनी नजर डाले डीएम साहब बनी-बनाई सड़क खोदकर दोबारा निर्माण कराने पर उठे सवाल, नाली पर नई ईंटें जोड़ने और पुराने पिट कवर पर सीमेंट पोतकर नया दिखाने का आरोप रुदौली।नगर पालिका परिषद रुदौली में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं नगर के मोहल्ला क़ाज़ियाना स्थित नंद किशोर स्कूल वाली गली में बनी-बनाई सड़क को खोदकर दोबारा निर्माण कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है लोगों का सवाल है कि आखिर जब सड़क पहले से बनी हुई थी और उसमें कोई बड़ी समस्या नहीं थी, तो उसे दोबारा खोदकर बनाने की जरूरत क्यों पड़ी स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त गली में सड़क को खोदकर सीमेंटेड टाइल्स निकाली गईं। खास बात यह है कि निकाली गई टाइल्स में 90 प्रतिशत से अधिक टाइल्स पूरी तरह सुरक्षित और इस्तेमाल योग्य बताई जा रही हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इन सुरक्षित टाइल्स का क्या किया जाएगा और क्या नगर पालिका के पास इनके दोबारा उपयोग की कोई योजना है बनी नाली पर भी नए निर्माण का सवाल इसी कार्य के दौरान पहले से बनी नाली पर भी एक-एक नई ईंट जोड़कर निर्माण किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा पुराने पिट कवर पर सीमेंट पोतकर उसे नया किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाली और पिट कवर को वास्तव में बदलने या मरम्मत करने की जरूरत थी तो इसका स्पष्ट विवरण कार्यस्थल पर क्यों नहीं दिया जा रहा लोगों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में आज भी कई मोहल्लों में सड़क, नाली, जलभराव, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याएं मौजूद हैं। कई स्थानों पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है, वहीं अनेक गलियों में नालियों की स्थिति खराब है। ऐसे में ठीक-ठाक सड़क को खोदकर दोबारा निर्माण कराने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है नगरवासियों का कहना है कि विकास कार्यों का उद्देश्य जनता की सुविधा बढ़ाना होना चाहिए, न कि पहले से बने कार्यों को दोबारा बनाकर सरकारी धन खर्च करना। यदि सड़क की गुणवत्ता खराब थी तो उसकी जांच कराकर संबंधित ठेकेदार अथवा कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए थी। लेकिन यदि सड़क ठीक थी तो उसे खोदने और दोबारा बनाने का औचित्य स्पष्ट किया जाना चाहिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर पालिका क्षेत्र में नए विकास कार्यों के लिए कोई स्थान नहीं बचा है, जो पहले से बनी सड़क और नाली पर ही सरकारी धन खर्च किया जा रहा है स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी अयोध्या से मामले का संज्ञान लेकर स्थलीय जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मौके पर किए जा रहे कार्य की लागत, स्वीकृत कार्य, अनुमानित धनराशि, कार्यदायी संस्था, ठेकेदार तथा पुराने निर्माण की स्थिति की जांच कराई जानी चाहिए इसके साथ ही खोदी गई सड़क से निकली सुरक्षित सीमेंटेड टाइल्स का भी सत्यापन कराया जाए कि उन्हें नगर पालिका के स्टोर में सुरक्षित रखा गया है अथवा उनका किसी अन्य तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है नगरवासियों ने मांग की है कि यदि जांच में सरकारी धन की अनावश्यक बर्बादी या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाए अब देखना यह है कि जिलाधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और रुदौली नगर पालिका में विकास कार्यों के नाम पर हो रहे इस खर्च की जांच कराकर सरकारी धन की कथित बर्बादी पर रोक लगाते हैं या नहीं1
- देवकली से दर्शननगर तक एक वर्षों से बंद पड़ी हैं रोड लाइटें। अयोध्या। अयोध्या के देवकली से दर्शननगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगी रोड लाइटें लगभग पिछले एक वर्षों से बंद पड़ी हैं। रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे पैदल आने जाने वाले लोगों को और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग मे शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंधेरा होने के कारण आए दिन कई दुर्घटना और आपराधिक घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार की मिली भगत के कारण अभी तक रोड लाइट नहीं जली| जब लोग विभाग में शिकायत लेकर जाते हैं| तब विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें अलग-अलग विभागों में दौड़ाया जाता है, यह कहकर कि या हमारे विभाग के अंदर नहीं है |1
- 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिला पंचायत कार्यालय अयोध्या बिपिन पांडेय संवाददाता अजेय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या जिला पंचायत कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और ध्वजारोहण राष्ट्रीय गीत ,वंदे मातरम नारे लगाए गए, उपरांत कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी गण सभी उपस्थित रहे4
- काफी दिनों बाद दिखाई पड़ा चीलों का झुंड जनपद अयोध्या के रिकाबगंज स्थित एम एल एम एल इंटर कालेज में देखने को मिला चीलों का झुंड1
- अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से लूट का पुलिस ने किया खुलासा। ब्रेकिंग अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से लूट का पुलिस ने किया खुलासा। ग्राम चितांवा में ट्यूबेल पर सो रही वृद्ध महिला को बदमाशों ने बनाया था निशाना। 7/8 अगस्त की रात बदमाशों ने ट्यूबेल में घुसकर 10 हजार रुपये और जेवरात लूटे थे। लुटेरों ने महिला के पैर से चांदी की पायल और नाक-कान व गले में पहने सोने के जेवर भी छीने थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डगराभारी मोड़ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सफीक निवासी गोसाईगंज अयोध्या और संजय वर्मा निवासी अहिरौली अम्बेडकरनगर के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से झटका मशीन, चांदी की एक जोड़ी पायल और 5 हजार रुपये बरामद किए गए। वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और कई थानों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। घटना में शामिल रामू उर्फ शिवराम कुमार निवासी चितांवा अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।3
- अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे अवधेश प्रसाद ने इस मौत पर भी कई गंभीर सवाल खड़े अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे अवधेश प्रसाद ने इस मौत पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अयोध्या के एक होटल मे प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मृतका से उनका पुराना नाता था, उन्होंने उन्हें दो बार आशीर्वाद दिया था और अपने हाथों से भोजन भी कराया था..पुलिस द्वारा मौत की वजह हार्ट अटैक बताए जाने पर सांसद ने असहमति जताई। उन्होंने कहा - "जानकारी मिली है कि मृतका के मुंह में कपड़े ठूंसे गए थे और उनके आभूषण भी गायब हैं। यह सामान्य मौत नहीं लगती। घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए।अवधेश प्रसाद ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रहस्य से पर्दा उठाया जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और इलाके में शांति व्यवस्था कायम की जाए।1
- सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन अयोध्या। खबर लखनऊ से आज जो परिवर्तन हुआ है,ये दिखता है,लेकिन इस परिवर्तन को भी नकारात्मकता में बदलने के लिए वो लोग कर रहे हैं जो लोग ये कर नही पाए। प्रदेश का परसेप्शन ठीक हो,उचित मूल्य विक्रेताओं के बारे में लोगो की धारणाएं ठीक हों,इसी के लिए 2017 में हमने ई-पॉज़ मशीन लगाने का कार्य किया। एफसीआई के गोदाम से सीधे कोटे की दुकान पर हम राशन पहुचाने का कार्य शुरू किया, कोई मीडियेटर,कोई बीच मे नही होगा। परिणाम इसी से आते हैं,याद करिये,उस समय केवल 70 पैसा मिलता था, ट्रांसपेरेंसी लाई गई आपका सम्मान बढ़ा। अब प्रधानमंत्री जी के निर्देश से अब आपके दुकान को अन्नपूर्णा भवन के रूप में निर्मित किया जा रहा है,और हमने इसीलिए सिर्फ 500 करोड़ रु रखा है,अब दुकान भी होगी साथ ही वेयरहाउस(गोदाम) भी होगा।1