पोरसा में श्रद्धा का महासंगम: 22 से 24 अगस्त तक होगा असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण व महारुद्राभिषेक गल्ला मंडी परिसर में पोरसा,,,,,,,,,,, चंबल अंचल के प्रमुख नगर पोरसा में आगामी अगस्त श्रावण माह में भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पूज्य गुरुदेव “दद्दा जी” एवं पूज्य गुरु मां “जिज्जी” की असीम कृपा से तथा पूज्य ‘बड़े भैया’ डॉ. अनिल प्रभाकर शास्त्री के सानिध्य एवं आशीर्वाद में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक महाआयोजन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पोरसा से पहुंचे गुरु परिवार के प्रतिनिधि मंडल ने घनश्याम धाम पहुंचकर पूज्य ‘बड़े भैया’ से भेंट की। उन्होंने श्रीफल एवं फल भेंट कर आयोजन हेतु अनुमति एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भावनाओं को स्वीकार करते हुए पूज्य सरकार ने विधिवत स्वीकृति प्रदान करते हुए आयोजन की तिथियां घोषित कीं। 22 से 24 अगस्त तक गल्ला मंडी परिसर शिवमय रहेगा पोरसा पूज्य ‘बड़े भैया’ के निर्देशानुसार 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक पोरसा में यह भव्य आयोजन संपन्न होगा। तीन दिनों तक पूरा नगर शिवमय वातावरण में डूबा रहेगा। आयोजन के अंतर्गत— असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण सामूहिक महारुद्राभिषेक विधिवत शिव पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इससे भक्तों को आध्यात्मिक शांति, कष्टों से मुक्ति एवं भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चंबल अंचल से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ इस महाआयोजन में चंबल अंचल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर भक्तों में अभी से उत्साह और श्रद्धा का माहौल दिखाई दे रहा है। तैयारियों में जुटा गुरु परिवार मुरैना जिला मुख्यालय से लगभग 48 किलोमीटर दूर स्थित पोरसा नगर में इस आयोजन को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। गुरु परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। घनश्याम धाम में लिया आशीर्वाद आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में अनेक गुरु भाई उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा पोरसा यह तीन दिवसीय आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरण का भी संदेश देगा। पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महारुद्राभिषेक के माध्यम से भक्तों को भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर प्राप्त होगा। 🌹 गुरु शरणम मम 🌹

- किसान बनकर खाद दुकान पर पहुंचे तहसीलदार नरेश शर्मा.. खाद वितरण मे लापरवाही और किसानो को खाद ना देने पर अम्बाह मे खाद दुकान सील्ड.. मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ द्वारा सभी निजी खाद विक्रेताओं को किसानो को तत्काल खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए है!तहसील अम्बाह मे सुबह 8 बजे से थाना परिसर मे तहसीलदार नरेश शर्मा की उपस्थिति मे मार्केफ़ेद द्वारा नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है!शनिवार को खाद वितरण की ड्यूटी के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा को एक कृषक मकरंद शर्मा द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी पत्नी के नाम का इ टोकन जारी होने के बाद भी नीरज उपाध्याय खाद बीज भंडार द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है तथा पिछले 3 दिनों से दुकान बंद है!सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसान बनकर नीरज उपाध्याय खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे जहाँ दुकान बंद मिली!जब दुकान खुलवाकर खाद देने को कहा गया तो खाद की अनुपलब्धता बताकर वापस लौटाया गया!इसके बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने एस ए डी ओ अम्बाह महेश किरार, राजस्व विभाग के पटवारी एवं थाना अम्बाह के बल के साथ दुकान खुलवाकर निरीक्षण किया जहाँ भरपूर मात्रा मे डी ए पी एवं अन्य खाद उपलब्ध था!खाद विक्रेता द्वारा दुकान बंद रखने, इ टोकन वाले किसानो को खाद प्रदान ना करने एवं खाद वितरण मे अनियमितता करने के कारण दुकान को तत्काल सील्ड किया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर मुरैना को भेजा जायेगा साथ ही तहसील अम्बाह मे कृषकों को सही समय पर और उचित मूल्य पर खाद वितरण ना करने वाले दुकानदारों एवं सोसाइटी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी!साथ ही तहसीलदार नरेश शर्मा ने तहसील अम्बाह के कृषकों के लिए अपना मोबाइल नम्बर 9174952120 भी जारी किया है जहाँ किसान खाद वितरण के अधिक मूल्य, खाद प्रदान ना करने एवं दुकान ना खुलने सम्बंधित शिकायत कर सकते है!1
- पोरसा चौराहे पर नहीं सुलभ सुविधा, खासकर महिलाओं व युवतियों को झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी, जिम्मेदारों के कानों पर नहीं रेंगती जू तक सालों पहले पोरसा चौराहे से महिला व पुरुष पेशाब घरों को हटा दिया गया था जिसकी पुनः निर्माण की किसी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि ने नहीं ली सुध , महिलाओं की गरिमा हो रही भंग, सुलभ सुविधा हेतु महिलाओं को होती है असहजता और असुरक्षा। *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह । महिलाओं की गरिमा और सम्मान हमारे शास्त्रों में भी हमेशा से ही माना गया है, और उनकी गरिमा का पालन करना हमारा नैतिक व सामाजिक धर्म भी है । ठीक इसके विपरीत अंबाह नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इसके विपरीत रवैया अपनाया है शहर के पोरसा चौराहे पर सुलभ सुविधा न होने से महिलाएं आए दिन असहजता व अपनी गरिमा का हनन महसूस करती हैं, और अपनी गरिमा को ताक पर रखकर शर्मिंदगी का शिकार हो रही है इसका मुख्य कारण है चौराहे पर सुलभ कंपलेक्स नहीं है जिससे महिलाएं सुलभ के लिए काफी काफी शर्मिंदगी महसूस करती असहयोगिता महसूस करती हैं तो वहीं दूसरी ओर सवाल खड़ा होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों और जिम्मेदार नगर पालिका इस गंभीर विषय पर क्यों उदासीनता बरते हुए। जबकि विषय महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है । इस मामले को मैंने कई बार सीएम साहब को अवगत कराया है व्यवस्था कराई जाएगी जय राजोरिया स्थानीय पार्षद, अंबाह। इस गंभीर विषय और महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को समझते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधि को तुरंत इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत ही पोरसा चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुलभ कंपलेक्स का निर्माण करना चाहिए अजय जैन पूर्व संगठन मंत्री भाजपा अंबाह,। मामला गंभीर और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ विषय है मैं कई बार इसके लिए प्रयास भी कर चुका हूं और जिम्मेदारों को बोला भी है कि इस विषय को गंभीरता से लें चाहिए क्योंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है। लाखन सिंह राठौड़ चिकित्सा एवं समाजसेवी पोरसा चौराहा अंबाह पोरसा चौराहे पर नहीं सुलभ सुविधा, खासकर महिलाओं व युवतियों को झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी, जिम्मेदारों के कानों पर नहीं रेंगती जू तक सालों पहले पोरसा चौराहे से महिला व पुरुष पेशाब घरों को हटा दिया गया था जिसकी पुनः निर्माण की किसी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि ने नहीं ली सुध , महिलाओं की गरिमा हो रही भंग, सुलभ सुविधा हेतु महिलाओं को होती है असहजता और असुरक्षा। *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह । महिलाओं की गरिमा और सम्मान हमारे शास्त्रों में भी हमेशा से ही माना गया है, और उनकी गरिमा का पालन करना हमारा नैतिक व सामाजिक धर्म भी है । ठीक इसके विपरीत अंबाह नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इसके विपरीत रवैया अपनाया है शहर के पोरसा चौराहे पर सुलभ सुविधा न होने से महिलाएं आए दिन असहजता व अपनी गरिमा का हनन महसूस करती हैं, और अपनी गरिमा को ताक पर रखकर शर्मिंदगी का शिकार हो रही है इसका मुख्य कारण है चौराहे पर सुलभ कंपलेक्स नहीं है जिससे महिलाएं सुलभ के लिए काफी काफी शर्मिंदगी महसूस करती असहयोगिता महसूस करती हैं तो वहीं दूसरी ओर सवाल खड़ा होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों और जिम्मेदार नगर पालिका इस गंभीर विषय पर क्यों उदासीनता बरते हुए। जबकि विषय महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है । इस मामले को मैंने कई बार सीएम साहब को अवगत कराया है व्यवस्था कराई जाएगी जय राजोरिया स्थानीय पार्षद, अंबाह। इस गंभीर विषय और महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को समझते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधि को तुरंत इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत ही पोरसा चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुलभ कंपलेक्स का निर्माण करना चाहिए अजय जैन पूर्व संगठन मंत्री भाजपा अंबाह,। मामला गंभीर और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ विषय है मैं कई बार इसके लिए प्रयास भी कर चुका हूं और जिम्मेदारों को बोला भी है कि इस विषय को गंभीरता से लें चाहिए क्योंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है। लाखन सिंह राठौड़ चिकित्सा एवं समाजसेवी पोरसा चौराहा अंबाह2
- नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- *अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न* अम्बाह अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय तथा रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी गुरुजनों का पुष्पमालाओं से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन सहित समस्त शिक्षकगण ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षकों द्वारा दी गई सीख को आत्मसात कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के आधार पर मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए गए अपने यादगार पलों एवं अनुभवों को साझा करते हुए गुरुजनों एवं सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं। अंत में समूह छायाचित्र के साथ गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विदाई समारोह का आयोजन रसायन विभाग एवं एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।4
- किसान बनकर खाद दुकान पर पहुंचे तहसीलदार नरेश शर्मा.. खाद वितरण मे लापरवाही और किसानो को खाद ना देने पर अम्बाह मे खाद दुकान सील्ड.. मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ द्वारा सभी निजी खाद विक्रेताओं को किसानो को तत्काल खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए है!तहसील अम्बाह मे सुबह 8 बजे से थाना परिसर मे तहसीलदार नरेश शर्मा की उपस्थिति मे मार्केफ़ेद द्वारा नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है!शनिवार को खाद वितरण की ड्यूटी के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा को एक कृषक मकरंद शर्मा द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी पत्नी के नाम का इ टोकन जारी होने के बाद भी नीरज उपाध्याय खाद बीज भंडार द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है तथा पिछले 3 दिनों से दुकान बंद है!सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसान बनकर नीरज उपाध्याय खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे जहाँ दुकान बंद मिली!जब दुकान खुलवाकर खाद देने को कहा गया तो खाद की अनुपलब्धता बताकर वापस लौटाया गया!इसके बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने एस ए डी ओ अम्बाह महेश किरार, राजस्व विभाग के पटवारी एवं थाना अम्बाह के बल के साथ दुकान खुलवाकर निरीक्षण किया जहाँ भरपूर मात्रा मे डी ए पी एवं अन्य खाद उपलब्ध था!खाद विक्रेता द्वारा दुकान बंद रखने, इ टोकन वाले किसानो को खाद प्रदान ना करने एवं खाद वितरण मे अनियमितता करने के कारण दुकान को तत्काल सील्ड किया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर मुरैना को भेजा जायेगा साथ ही तहसील अम्बाह मे कृषकों को सही समय पर और उचित मूल्य पर खाद वितरण ना करने वाले दुकानदारों एवं सोसाइटी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी!साथ ही तहसीलदार नरेश शर्मा ने तहसील अम्बाह के कृषकों के लिए अपना मोबाइल नम्बर 9174952120 भी जारी किया है जहाँ किसान खाद वितरण के अधिक मूल्य, खाद प्रदान ना करने एवं दुकान ना खुलने सम्बंधित शिकायत कर सकते है!1
- अंबाह में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, 41 बीघा भूमि मुक्त कर 8 पट्टाधारियों को दिलाया कब्जा अंबाह। तहसील अंबाह में गरीब एवं पात्र भूमिस्वामियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम लुधावली में 41 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर आठ पट्टाधारियों एवं उनके वारिसों को विधिवत कब्जा सौंपा गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ तथा एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के निर्देशन में तहसीलदार नरेश शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित सीमांकन दल ने ग्राम लुधावली के सर्वे क्रमांक 302 एवं 306 की भूमि का सीमांकन किया। कार्रवाई के दौरान कुल 41 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर वास्तविक भूमिस्वामियों को सौंपा गया। राजस्व दल में पटवारी संजीव शर्मा, भोला शर्मा, उपेंद्र सिंह तोमर, प्रवीण सिंह जादौन एवं पुष्पेंद्र कुमार शर्मा शामिल रहे। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2003 में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आजीविका के लिए पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन कई पट्टाधारियों को अब तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका था। कुछ मूल पट्टाधारियों का निधन हो जाने के कारण उनके वारिसों को सीमांकन कर भूमि का कब्जा सौंपा गया। इससे पहले 23 जुलाई 2026 को भी ग्राम लुधावली में 14 पट्टाधारियों को सीमांकन के बाद उनकी भूमि का कब्जा दिलाया गया था। तहसीलदार नरेश शर्मा ने कहा कि तहसील अंबाह में गरीब एवं असहाय लोगों की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।4
- सीजे पावर कंपनी मालनपुर में 25 जुलाई को श्रीवास समाज रिठौरा कलां मुरैना का लड़का लल्ला उर्फ विनोद श्रीवास को काम के दौरान विधुत करंट लग गया था कंपनी में सूचना होने पर ठेकेदार जीएम एचआर मैनेजर समस्त स्टाफ ने तुरंत कंपनी कि गाड़ी से वीआईएम आर विरला हांस्पीटल में भर्ती कराया और इलाज में पूर्ण सहयोग किया विनोद को तेज करन्ट लगने से उसके शरीर कि सारी त्वचा छिल गई और सिर में गंभीर चोट लग कर कान से खून निकलने लगा रात 11 बजे सिर का इंप्रेशन किया गया था घर वालों और कंपनी वालों के बहुत प्रयास करने पर भी 29 तारीख को सुबह विनोद का निधन हो गया कंपनी स्टाफ ने इलाज में 7लाख रूपए खर्च किए थे फिर भी विनोद को बचा न सके सीजे पावर कंपनी का ने 8 लाख रुपए और परिवार में एक नौकरी देने का लिखित एग्रीमेंट 30 जुलाई को बिनोद कि पत्नी तथा ससुराल वालों के सामने सौंपा गया था कंपनी स्टाफ से बात चीत करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय के श्री एम डी सविता को बुलाया गया और सविता के आर्थिक प्रयास से कंपनी स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज सभी को संतुष्ट कर दिया और पूर्ण शातीसहयोग के सभी को संतुष्ट कर दिया।1