लखना में आगामी नवरात्रि से पहले नाला-नालियों की सफाई शुरू बकेवर। आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए नगर पंचायत लखना में साफ-सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। चेयरमैन व प्रभारी अधिशाषी अधिकारी के निर्देशन में मुख्य बाजार के नाला-नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि पर्व के दौरान नगर में स्वच्छता बनी रहे। नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई नायक रवि कुमार की देखरेख में सफाईकर्मियों की टीम बाजार के नालों और नालियों की सफाई कर रही है। बताया गया है कि आगामी 19 मार्च से नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। इस दौरान नगर लखना स्थित कालिका देवी मंदिर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं तथा मनोकामना पूर्ण होने पर झंडा, घंटा और जवारे चढ़ाते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा नवरात्रि से पहले ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि नवरात्रि के दौरान भी साफ-सफाई का कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Post by Shuru User, satendra kevat1
- ye kafi dino se aesi hi h par koi sunwai nhi ho rhi1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- औरैया। जनपद औरैया के विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत जलोखर एवं भडारीपुर में जल अपर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गुड़िया कठेरिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री श्रीकांत यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) इंजी अमन यादव, पवन कुमार सहायक अभियंता एवं पंकज कुमार,सहायक अभियंता रविकांत जूनियर इंजीनियर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा फर्म के प्रतिनिधि अशोक गुर्जर, देवेंद्र सिंह, टीपीआई एवं डीपीएमयू टीम, एफटीके महिलाएं, ग्राम प्रधान, विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जलोखर पेयजल योजना के अंतर्गत 445 क्रियाशील गृह संयोजन तथा भडारीपुर पेयजल योजना के अंतर्गत 407 क्रियाशील गृह संयोजन किए जा चुके हैं। इन योजनाओं के माध्यम से गांव में सुबह और शाम क्लोरीनयुक्त स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जल संरक्षण तथा स्वच्छ पेयजल के महत्व पर भी प्रकाश डाला और ग्रामीणों से जल का सदुपयोग करने की अपील की।7
- Post by Manish Panndey1
- अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।1
- Post by Shuru User, satendra kevat1