*लातेहार में SSB 32वीं वाहिनी ने शुरू किया 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण* सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बी-समन्वय, लातेहार में 26 दिवसीय "मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण" कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा नक्सल / वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत उच्च मुख्यालय के निर्देश पर 32वीं वाहिनी को नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। निर्देश के अनुपालन में *कमांडेंट श्री राजेश सिंह, 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल* के कुशल नेतृत्व में आज 27 अगस्त से प्रशिक्षण शुरू किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर *जालिम खुर्द पंचायत की मुखिया श्रीमती सुनीता देवी, उप मुखिया श्री धन लाल उरांव, मीडिया प्रतिनिधि, SSB के अधिकारी एवं कार्मिक* तथा प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी और रोजगारोन्मुखी बताया। *26 दिन चलेगा प्रशिक्षण* यह प्रशिक्षण *27 अगस्त 2026 से 21 सितंबर 2026 तक (कुल 26 दिन)* चलेगा। इसमें लातेहार प्रखंड के विभिन्न गांवों - *दुरूवा, उदयपुरा, जंगलटोला, सेमरिया टांड, दुरू खुर्द, धनकारा एवं कोडगाम सहित आसपास के क्षेत्रों से आए कुल 20 प्रतिभागी* भाग ले रहे हैं। कमांडेंट महोदय ने बताया कि ड्राइविंग प्रशिक्षण आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रशिक्षण युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ने का अवसर देगा। *ड्राइविंग प्रशिक्षण के प्रमुख विषय -* 1. यातायात नियम एवं कानून 2. वाहन की बुनियादी जानकारी 3. सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक 4. रक्षात्मक (Defensive) ड्राइविंग 5. वाहन रखरखाव 6. आपातकालीन परिस्थितियाँ 7. पर्यावरण संरक्षण एवं नैतिकता *प्रशिक्षण के उद्देश्य -* सुरक्षा सुनिश्चित करना, दुर्घटनाओं की संभावना कम करना, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता, तकनीकी कौशल विकास, जिम्मेदार एवं अनुशासित चालक तैयार करना। इस अवसर पर कमांडेंट श्री राजेश सिंह ने कहा कि SSB द्वारा नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, कौशल विकास, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार, महिला सशक्तिकरण, बौद्धिक विकास के साथ-साथ मानव एवं पशु चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया जाता है। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान, भारत के वीर, एक भारत श्रेष्ठ भारत, सुकन्या समृद्धि योजना तथा वृक्षारोपण अभियान जैसी सरकारी योजनाओं के प्रति भी जन-जागरूकता बढ़ाई जा रही है। 32वीं वाहिनी ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी ग्रामीणों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान, स्वरोजगार एवं कौशल विकास हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

- बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल रांची, 27 अगस्त। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने गुरुवार को रांची परिसदन में बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से बौद्ध समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने इटखोरी में बौद्ध सर्किट का निर्माण, राज्य के सभी जिलों में बौद्ध विहार की स्थापना, बौद्ध समाज के लिए राज्यस्तरीय संगठन का गठन, बौद्ध विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा देने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा छात्रावास निर्माण, सभी विश्वविद्यालयों में पाली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने, बौद्ध संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और बौद्ध विहारों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन समेत कई मुद्दे उठाए गए। आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि बौद्ध समाज की जायज मांगों के समाधान के लिए आयोग की ओर से आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा और उनके निवारण की दिशा में प्रयास किया जाएगा। बैठक के बाद बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों ने आयोग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और समाधान के लिए पहल का आश्वासन मिला है। प्रतिनिधियों ने आयोग के उपाध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से बौद्ध समाज की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।3
- खान खनिज विधेयक 2026 काला कानून है केंद्र सरकार का: अजीत पाल कुजूर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार । गुरुवार की दोपहर 12:00 कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार अजीत पाल कुजूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि खान एवं खनिज विधायक 2026 काला कानून केंद्र सरकार ने बनाया है । इस बिल के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा पर झारखंड राज्य सरकार का अधिकार केंद्र सरकार छीलना चाहती है।1
- लातेहार: दुबियाही में फुटबॉल टूर्नामेंट 1 सितम्बर से शुरू होगी लातेहार: दुबियाही में फुटबॉल टूर्नामेंट 1 सितम्बर से शुरू होगी संपर्क नंबर 93042068301
- ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम* गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।1
- मनीका के 15 पंचायत से आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही शानदार तरीके से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया और सभी के जुबान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नारे सुनाई दे रहे थे मनिका में बड़ी ही शान के साथ ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया जहां सभी नौजवान बूढ़े और बच्चों की जुबान से मरहबा या रसूल अल्लाह के सदाएं के सुनाई दे रही थी मनिका ,लातेहार :-मनिका प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम से मनाया जहां ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपने गांव से लेकर चले और संकुल संसाधन केंद्र मनिका पहुंचे|यहां पहुंचने के बाद अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के सदर अख्तर अंसारी, सेक्रेटरी कौसर अंसारी, एवं खजांची तबरेज आलम के द्वारा 15 को पंचायत के सदर व इमाम साहब को पगड़ी पोसी कर सम्मानित किया|इसके बाद एक साथ 15 पंचायत से आए हजारों की संख्या में मोहम्मद साहब के चाहने वाले संकुल संसाधन केंद्र मनिका से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस लेकर मनिका हाई स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे जहां अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के द्वारा एक शानदार जलसा का आयोजन का प्रबंध किया गया था 15 को पंचायत के उलमा ए कराम तशरीफ़ फरमाए हुए थे जिन्होंने अपने-अपने तरीके से ईद मिलादुन्नबी की खूबियां के बारे में बताया जबकि डाल्टेनगंज से चलकर आए हुए हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती जुबेर अख्तर बरकाती ने बताया जिस प्रकार भारतवर्ष की आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी उसी प्रकार ईद मिलादुन्नबी के दिन ही पूरे कायनात में को आजादी मिली थी|3
- लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे1
- न्यूज़ हेडलाइन गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन! गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,1
- झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में बरवाडीह प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में किया विरोध प्रदर्शन , गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे .आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व बरवाडीह प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 को रद्द करने की मांग करते हुए हमारे जमीन पर हमारा अधिकार नारा लगाया।1