Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर नगर के नजीराबाद में गुमटी नंबर 5 स्थित होटल सेलिब्रेशन के बगल मे बनी शराब की दुकान में सुबह से शराबीयों का होता है जमावड़ा, इलाके के लोग और दूकानदार हुए परेशान, मना करने पर शराबी करते है झगड़ा, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना।
JURM KA PARDAAPHAASH
कानपुर नगर के नजीराबाद में गुमटी नंबर 5 स्थित होटल सेलिब्रेशन के बगल मे बनी शराब की दुकान में सुबह से शराबीयों का होता है जमावड़ा, इलाके के लोग और दूकानदार हुए परेशान, मना करने पर शराबी करते है झगड़ा, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टूण्डला पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत टूण्डला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 धारा (304) 2 बीएनएस थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित सहअभियुक्त संजय सिसौदिया पुत्र किशनवीर निवासी कृष्णानगर ककराऊ कोठी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद मूल निवासी ग्राम ढकई थाना रजावली जनपद फिरोजाबाद को मय मोबाइल के दिनांक 11/अप्रैल /2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र रनवीर सिंह निवासी कृष्णानगर ककराऊ कोठी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 30 वर्ष को मय मोटरसाइकिल स्पलेन्डर प्लस मय 1 अदद् अवैध तंमचा 315 बोर मय 02 अदद् जिन्दा कारतूस 315 बोर के दिनांक 05/मई /2026 को समय रात्रि 11 बजे के आस पास पुराना बाईपास पर रुदऊ कट से करीब 100 मीटर पहले थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त राहुल उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 211 /2026 धारा (317) (5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त राहुल उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । Updated News-06/मई/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत1
- हाथरस के सासनी में एक युवक ने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गाने पर बाइक पर रील बनाते हुए तमंचा लहराया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।1
- उत्तर प्रदेश में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। समय पर सामग्री न मिलने और दुकान बंद रहने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर दिया।1
- हाथरस के मेंडू कस्बे में 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। रूपनगर गांव निवासी प्रेमसिंह शौच के लिए जाते समय रेलवे ट्रैक पार करते हुए इस हादसे का शिकार हुए। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1
- हाथरस में यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के इनामी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में तीन आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और एक बिना नंबर की कार भी बरामद की है।4
- हाथरस जिले में आगामी जनगणना पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक तरीके से की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि 7 से 21 मई 2026 तक नागरिक मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह दो चरणों में पूरी होगी, जिससे भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।1
- बुलंदशहर में संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई मिथुन सोलंकी ने बड़े भाई को फर्जी केस में फंसाने के लिए खुद के पैर में गोली मार ली। मिथुन बड़े भाई पर गांव की जमीन बेचकर नोएडा में प्रॉपर्टी में निवेश का दबाव बना रहा था, और इनकार करने पर इस घटना को अंजाम दिया।1
- फिरोज़ाबाद ने नवागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार जनपद फिरोजाबाद के नवागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने राजकीय कोषागार कार्यालय में किया कार्यभार ग्रहण | जिलाधिकारी ने कहा है कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना और जनपद का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होंगी एवं जन-समस्याओं का त्वरित निस्तारण और पारदर्शी प्रशासन के लिए हम संकल्पित हैं | नए विकास कार्यों की बनाई योजना मुख्य उद्देश्य जनसुनवाई और कार्यों की गुणवत्ता की जांच करना,साथ ही कानून व्यवस्था से नहीं किया जाएगा कोई भी समझौता, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी | जिलाधिकारी ने कहा है कि फिरोजाबाद कांच उद्योग के लिए प्रसिद्ध है और इसे आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी | Updated News-06/मई/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें - 9193250352( अनुज रावत )1
- उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण 7 मई 2026 से शुरू होगा। इस दौरान मकान सूचीकरण और गणना की स्व-प्रक्रिया 21 मई 2026 तक चलेगी।1