*श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क: जिलाधिकारी* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर* *भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की* कानपुर देहात 1 अगस्त 2026 श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे द्वारा शनिवार को श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर, डेरापुर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उप जिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, अधिशासी अधिकारी डेरापुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क: जिलाधिकारी* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर* *भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की* कानपुर देहात 1 अगस्त 2026 श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे द्वारा शनिवार को श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर, डेरापुर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उप जिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, अधिशासी अधिकारी डेरापुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- Jaloun डीपीआरओ ने सचिवों संग की अभद्रता, मामले से गुस्साए धरने l डीपीआरओ ने सचिवों संग की अभद्रता, मामले से गुस्साए धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता के आरोप, मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना, पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला।1
- राजमिस्त्री ठेकेदार पर दबंगों का हमला, मारपीट में फोड़ा सिर—मौके से फरार हुए आरोपी! उरई में दबंगई का मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित विधि महाविद्यालय के पास राजमिस्त्री ठेकेदार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने ठेकेदार के साथ मारपीट की और उसके सिर में चोट पहुंचाई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने उरई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे क्या वजह रही और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। सवाल यह है कि आखिर खुलेआम मारपीट करने वाले दबंगों पर पुलिस कब शिकंजा कसेगी? #BreakingNews #Jalaun #Urai #UraiNews #JalaunNews #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #UraiKotwali #Police #Crime #BreakingJalaun #JalaunPolice #मारपीट #दबंगई #उरई #जालौन #क्राइम #पुलिस #कानूनव्यवस्था #कोंचरोड #विधिमहाविद्यालय #राजमिस्त्री #ठेकेदार #घटना #तहरीर #कार्रवाई #दबंग #ViralNews #LatestNews1
- सिकंदरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 43 शिकायतें आईं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अपर जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब 2 बजे तक चला, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी उषा सिंह, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक, राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी, थाना प्रभारी अमराहट महेश कुमार, चौकी प्रभारी संदलपुर अरविंद मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- *शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी* *जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।* कानपुर देहात, 1 अगस्त 2026 जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह ने तहसील डेरापुर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील डेरापुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 251 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतकर्ताओं राकेश कुमार निवासी ग्राम टिकनगांव झींझक व अमित बाजपेई निवासी ग्राम सैफाबाद द्वारा जिलाधिकारी को खतौनी में नाम संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संशोधित सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को सौंपी, शिकायतकर्ताओ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसील डेरापुर अंतर्गत संचालित गौशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, उप जिलाधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिरूद्ध सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा। #Big_Breaking_News 🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨 🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨 ➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।3
- सालाबाद के पास बाइक फिसलने से दो युवक घायल, एक का हाथ टूटा यूपी-112 की तत्परता से दोनों घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जालौन। ग्राम सालाबाद के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के निकट शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल यूपी-112 को सूचना दी, सालाबाद के पास बाइक फिसलने से दो युवक घायल, एक का हाथ टूटा यूपी-112 की तत्परता से दोनों घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जालौन। ग्राम सालाबाद के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के निकट शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल यूपी-112 को सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। समय रहते उपचार मिलने से दोनों को राहत मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पुत्र संतराम सिंह कुशवाहा, निवासी ग्राम बरहा, जिला भिंड अपने भांजे निशु पुत्र स्वर्गीय उदयराज, निवासी मोठ, जनपद झांसी के साथ अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम सालाबाद के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के निकट पहुंची, अचानक सड़क पर संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी UP 32 DG 6307 मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए दोनों घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जांच की गई, जिसमें राजेंद्र के हाथ में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई, जबकि निशु को शरीर पर मामूली चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। समय पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद मिलने से दोनों घायलों को शीघ्र इलाज मिल सका।1