logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

60,000 की रिश्वत लेते हुए महिला एसडीएम गिरफ्तार, 4 लाख और नगद मिले* करौली। राजस्थान के करौली 60,000 की रिश्वत लेते हुए महिला एसडीएम गिरफ्तार, 4 लाख और नगद मिले* करौली। राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में एसडीएम काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।जमीन के बंटवारे के मामले में मांगी गई थी रिश्वत। ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है।

17 hrs ago
user_Harishankar news
Harishankar news
Photographer नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

60,000 की रिश्वत लेते हुए महिला एसडीएम गिरफ्तार, 4 लाख और नगद मिले* करौली। राजस्थान के करौली 60,000 की रिश्वत लेते हुए महिला एसडीएम गिरफ्तार, 4 लाख और नगद मिले* करौली। राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में एसडीएम काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।जमीन के बंटवारे के मामले में मांगी गई थी रिश्वत। ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में संभल जिला प्रशासन अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान भारी मशीनरी का उपयोग करके मस्जिद की 35 फुट की मीनार को तोड़ दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश में संभल जिला प्रशासन अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान भारी मशीनरी का उपयोग करके मस्जिद की 35 फुट की मीनार को तोड़ दिया है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *बिजनौर ब्रेकिंग-डीएम जसजीत कौर का प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण* *डीएम जसजीत कौर ने मिड डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया* *निरीक्षण के दौरान स्कूल मे साफ-सफाई एव मिड डे मील की गुणवत्ता सही पाई गई* *बिजनौर के तैमूरपुर दीप स्थित विद्यालय का मामला डीएम जसजीत कौर का यह वीडियो काफी सुर्खियों में*
    1
    *बिजनौर ब्रेकिंग-डीएम जसजीत कौर का प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण* 
*डीएम जसजीत कौर ने मिड डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया* 
*निरीक्षण के दौरान स्कूल मे साफ-सफाई एव मिड डे मील की गुणवत्ता सही पाई गई* 
*बिजनौर के तैमूरपुर दीप स्थित विद्यालय का मामला डीएम जसजीत कौर का यह वीडियो काफी सुर्खियों में*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    5 hrs ago
  • घर के बाहर खड़ी मां बेटी से नशे में धुत दो युवकों ने की छेड़छाड़। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। आरोपी आर्यन बीजेपी के पूर्व मंत्री का बेटा और दूसरा साथी आरोपी शौर्य गुप्ता गिरफ्तार। आर्यन के पिता सुधीर बालियान बीजेपी सरकार में विधायक कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
    1
    घर के बाहर खड़ी मां बेटी से नशे में धुत दो युवकों ने की छेड़छाड़। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। आरोपी आर्यन बीजेपी के पूर्व मंत्री का बेटा और दूसरा साथी आरोपी शौर्य गुप्ता गिरफ्तार। आर्यन के पिता सुधीर बालियान बीजेपी सरकार में विधायक कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *हेडलाइन:* औरैया: तमंचे के बल पर कोल्डड्रिंक व्यापारी से लूट, बाइक सवार तीन बदमाश नगदी-मोबाइल लेकर फरार *टेकलाइन:* गोदाम बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को असेनी गांव के पास रोका, सीने पर तमंचा लगाकर लूटा बैग *स्टंट लाइन:* गाड़ी की चाबी भी छीनी, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल --- *विस्तार से खबर:* *औरैया:* दिबियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने कोल्डड्रिंक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। गोदाम बंद कर रोजाना की तरह घर लौट रहे व्यापारी को असेनी गांव के पास तीन बदमाशों ने घेर लिया। *तमंचा लगाकर की लूट:* पीड़ित के मुताबिक बाइक सवार तीनों बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रुकवाई और तमंचा सीने पर लगा दिया। डर के मारे व्यापारी कुछ बोल नहीं पाया। बदमाशों ने बैग से दिनभर की नगदी निकाल ली। इसके बाद मोबाइल और गाड़ी की चाबी भी छीनकर मौके से फरार हो गए। *इलाके में दहशत:* असेनी गांव के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। शाम ढलते ही सुनसान रास्ते पर हुई लूट से व्यापारी वर्ग में भी डर है। *पुलिस ने दर्ज किया केस:* पीड़ित व्यापारी ने दिबियापुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश के लिए इलाके के CCTV खंगाले जा रहे हैं। *पुलिस का बयान:* दिबियापुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लूटी गई रकम कितनी थी, इसका आंकलन किया जा रहा है। क्या आप जानना चाहेंगे कि बदमाश किस दिशा में भागे या पुलिस को CCTV में क्या दिखा?
    1
    *हेडलाइन:*  
औरैया: तमंचे के बल पर कोल्डड्रिंक व्यापारी से लूट, बाइक सवार तीन बदमाश नगदी-मोबाइल लेकर फरार
*टेकलाइन:*  
गोदाम बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को असेनी गांव के पास रोका, सीने पर तमंचा लगाकर लूटा बैग
*स्टंट लाइन:*  
गाड़ी की चाबी भी छीनी, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल
---
*विस्तार से खबर:*
*औरैया:* दिबियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने कोल्डड्रिंक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। गोदाम बंद कर रोजाना की तरह घर लौट रहे व्यापारी को असेनी गांव के पास तीन बदमाशों ने घेर लिया।
*तमंचा लगाकर की लूट:*  
पीड़ित के मुताबिक बाइक सवार तीनों बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रुकवाई और तमंचा सीने पर लगा दिया। डर के मारे व्यापारी कुछ बोल नहीं पाया। बदमाशों ने बैग से दिनभर की नगदी निकाल ली। इसके बाद मोबाइल और गाड़ी की चाबी भी छीनकर मौके से फरार हो गए।
*इलाके में दहशत:*  
असेनी गांव के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। शाम ढलते ही सुनसान रास्ते पर हुई लूट से व्यापारी वर्ग में भी डर है।
*पुलिस ने दर्ज किया केस:*  
पीड़ित व्यापारी ने दिबियापुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश के लिए इलाके के CCTV खंगाले जा रहे हैं।
*पुलिस का बयान:*  
दिबियापुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लूटी गई रकम कितनी थी, इसका आंकलन किया जा रहा है।
क्या आप जानना चाहेंगे कि बदमाश किस दिशा में भागे या पुलिस को CCTV में क्या दिखा?
    user_लक्ष्मी देवी
    लक्ष्मी देवी
    Local News Reporter Fatehpur, Barabanki•
    5 hrs ago
  • लखनऊ में हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस ने सरगना आतिका सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह युवकों और किशोरों को जाल में फंसाकर उनसे बड़ी रकम वसूलता था। पुलिस के अनुसार मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
    1
    लखनऊ में हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस ने सरगना आतिका सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह युवकों और किशोरों को जाल में फंसाकर उनसे बड़ी रकम वसूलता था।
पुलिस के अनुसार मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से सम्बन्धित वायरल वीडियो प्रकरण में बिजनौर पुलिस द्वारा विदेश में रह रहे एक और वांछित अभियुक्त मैजुल निवासी बिजनौर को हिरासत में लिए जाने के सम्बन्ध में ADG LO अमिताभ यश का बयान...!!
    1
    लखनऊ 
सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से सम्बन्धित वायरल वीडियो प्रकरण में बिजनौर पुलिस द्वारा विदेश में रह रहे एक और वांछित अभियुक्त मैजुल निवासी बिजनौर को हिरासत में लिए जाने के सम्बन्ध में ADG LO अमिताभ यश का बयान...!!
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बाराबंकी। डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, प्यारेपुर सरैंया के तत्वाधान मे शनिवार को पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएसी सभागार में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सरोज कुशवाहा एवं डॉ. बृजेन्द्र तिवारी द्वारा 104 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया देते हुए दवाए उपलब्ध कराई गयी। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान नूरफातिमा ने स्वय अपनी जाँच कराते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। ग्रामीण छोटी छोटी बीमारियों को समय से इलाज शुरु नहीं कर पाते है वही बीमारियां बड़ी बन जाती है ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों को उनके आसपास उचित सलाह एव परामर्श मिल जाता है सही समय से इलाज शुरु हो जाता है। स्वास्थ्य शिविर मे स्टाफ नर्स बीना वर्मा अनीता वर्मा, फार्मेसिस्ट श्वेत श्रीवास्तव, लैब तकनीशियन पंकज सिंह, पीआरओ राजकुमार वर्मा, रिसेप्शनिस्ट ऋषभ कुमार वर्मा, वार्ड बॉय महेंद्र तथा ड्राइवर विश्वनाथ मौर्य का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधानप्रतिनिधि नूर मोहम्मद ,पंचायत सचिव जैसराम, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो, कृष्ण कुमार गुप्ता, कल्लू यादव, फुरकान खान, मतीन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
    4
    बाराबंकी। डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, प्यारेपुर सरैंया के तत्वाधान मे शनिवार को पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएसी सभागार में एक दिवसीय  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सरोज कुशवाहा एवं डॉ. बृजेन्द्र तिवारी द्वारा 104 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया देते हुए दवाए उपलब्ध कराई गयी।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान नूरफातिमा ने स्वय अपनी जाँच कराते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। ग्रामीण छोटी छोटी बीमारियों को समय से इलाज शुरु नहीं कर पाते है वही बीमारियां बड़ी बन जाती है ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों को उनके आसपास उचित सलाह एव परामर्श मिल जाता है सही समय से इलाज शुरु हो जाता है।
स्वास्थ्य शिविर मे स्टाफ नर्स बीना वर्मा अनीता वर्मा, फार्मेसिस्ट श्वेत श्रीवास्तव, लैब तकनीशियन पंकज सिंह, पीआरओ राजकुमार वर्मा, रिसेप्शनिस्ट ऋषभ कुमार वर्मा, वार्ड बॉय महेंद्र तथा ड्राइवर विश्वनाथ मौर्य का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधानप्रतिनिधि नूर मोहम्मद ,पंचायत सचिव जैसराम, पंचायत  सहायक सैय्यदा बानो, कृष्ण कुमार गुप्ता, कल्लू यादव, फुरकान खान, मतीन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जयपुर में दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना CCTV में कैद हुई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
    1
    जयपुर में दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना CCTV में कैद हुई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, 70% झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर टिकैतनगर (बाराबंकी): थाना टिकैतनगर क्षेत्र के डेरे राजा स्थित बुढ़वा गांव में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। हादसे में सामान बचाने के प्रयास में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उस समय महिला का पति घर से बाहर था। आग की सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो घबराहट में घर के अंदर सामान निकालने चला गया। इसी दौरान छत का जलता हिस्सा उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी पीठ सहित शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया। सूचना पर पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस टीम के कर्मी भगवत दयाल, उमेश पटेल एवं दीवान महेंद्र प्रताप सिंह ने बिना देर किए घायल को आग से बाहर निकाला और तत्काल अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टिकैतनगर पहुंचाया। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर यूनुस, डॉ. विजय व अन्य स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत तक झुलसने के कारण घायल को जिला अस्पताल, बाराबंकी रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सतनाम (45 वर्ष), पुत्र ननकू के रूप में हुई है। घटना के समय उसकी पत्नी और गोद में एक वर्ष का बच्चा मौजूद था। ग्राम प्रधान मनोज शर्मा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे बाराबंकी में हैं तथा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। प्रधान के परिजनों ने भी महिला को सीएचसी तक पहुंचाने में सहयोग किया। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन द्वारा आवश्यक सहायता की प्रक्रिया जारी है।
    8
    चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, 70% झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर
टिकैतनगर (बाराबंकी): थाना टिकैतनगर क्षेत्र के डेरे राजा स्थित बुढ़वा गांव में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। हादसे में सामान बचाने के प्रयास में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उस समय महिला का पति घर से बाहर था। आग की सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो घबराहट में घर के अंदर सामान निकालने चला गया। इसी दौरान छत का जलता हिस्सा उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी पीठ सहित शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया।
सूचना पर पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस टीम के कर्मी भगवत दयाल, उमेश पटेल एवं दीवान महेंद्र प्रताप सिंह ने बिना देर किए घायल को आग से बाहर निकाला और तत्काल अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टिकैतनगर पहुंचाया।
सीएचसी में मौजूद डॉक्टर यूनुस, डॉ. विजय व अन्य स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत तक झुलसने के कारण घायल को जिला अस्पताल, बाराबंकी रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान सतनाम (45 वर्ष), पुत्र ननकू के रूप में हुई है। घटना के समय उसकी पत्नी और गोद में एक वर्ष का बच्चा मौजूद था।
ग्राम प्रधान मनोज शर्मा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे बाराबंकी में हैं तथा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। प्रधान के परिजनों ने भी महिला को सीएचसी तक पहुंचाने में सहयोग किया।
घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन द्वारा आवश्यक सहायता की प्रक्रिया जारी है।
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.