Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा नगर निगम के आयुक्त ओ पी मेहरा ने आज नगर निगम के 220 कक्षा में जन चौपाल लगाई। और 50 से 60 व्यक्तियों की जनसुनवाई की और त्वरित कुछ जनसुनवाई में आए आवेदनों का निस्तारण किया। उन्होंने राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी जो जनसुनवाई को कवरेज करने गए थे। उनसे उनसे वैवाक बातचीत करते हुए कहा की जनसुनवाई सार्थक है। और इसमें काफी लोगों को त्वरित न्याय मिल रहा है। उनके आवेदनों का निस्तारण हो रहा है।
Ramesh Gandhi
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा नगर निगम के आयुक्त ओ पी मेहरा ने आज नगर निगम के 220 कक्षा में जन चौपाल लगाई। और 50 से 60 व्यक्तियों की जनसुनवाई की और त्वरित कुछ जनसुनवाई में आए आवेदनों का निस्तारण किया। उन्होंने राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी जो जनसुनवाई को कवरेज करने गए थे। उनसे उनसे वैवाक बातचीत करते हुए कहा की जनसुनवाई सार्थक है। और इसमें काफी लोगों को त्वरित न्याय मिल रहा है। उनके आवेदनों का निस्तारण हो रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजस्थान हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने के बाद जिला न्यायालय परिसर को एहतियातन खाली करा दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे कोर्ट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस, सीआईडी, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की मदद से हर कोने की बारीकी से जांच की गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर तैनात रही। शिवम जोशी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं रूपेंद्र परिहार ने लगातार मिल रही धमकियों पर चिंता जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।1
- अजमेर: चिश्तिया मस्जिद के इमाम को उमरा टिकट भेंट, 27वीं रात पर हुआ सम्मान अजमेर के गेगल स्थित गरीब नवाज कॉलोनी में रमजान के मुकद्दस महीने के दौरान एक खास और भावुक पल देखने को मिला। चिश्तिया मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ाने वाले इमाम और हाफिजों के सम्मान में 27वीं रमजान की रात को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मस्जिद कमेटी और KGN ग्रुप की ओर से इमाम हाफिज निजामुद्दीन साहब का दस्तारबंदी कर सम्मान किया गया। परंपरा के अनुसार, रमजान की 27वीं रात को कुरान मुकम्मल होने पर हाफिजों और इमामों को नजराना पेश किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान जब इंतेजामिया कमेटी और KGN ग्रुप गरीब नवाज कॉलोनी, गेगल की ओर से हाफिज निजामुद्दीन साहब को उमरा का टिकट और वीजा देने की घोषणा की गई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस सम्मान को पाकर वे भावुक हो उठे और अल्लाह का शुक्र अदा किया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे सम्मान से दीन की खिदमत करने वालों का हौसला बढ़ता है। रमजान के इस पवित्र माहौल में इबादत के साथ-साथ इस तरह के आयोजनों से भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम भी मजबूत होता1
- Post by Moinuddin Khan1
- सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था रायपुर मारवाड़ । बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। "बर थाना पुलिस रही मुस्तैद.. कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। "समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान" हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। "महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद" कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा। "डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित" कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर, राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- डेगाना/पालड़ी (नागौर): डेगाना क्षेत्र के पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी बावरी की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में चल रहे धरना स्थल पर मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। धरना स्थल पर पहुंचे लोगों ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। मेड़ता की पूर्व विधायक इंद्रा देवी बावरी ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।1
- मीठड़ी पिछले दो दिनों से मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जहां एक ओर हल्की ठंडक और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं गेहूं और सरसों की फसल करने वाले किसान संभावित बारिश, ओलावृष्टि, तेज आंधी की आशंका से परेशान नजर आ रहे हैं।गांवों में इन दिनों सरसों की कटाई का कार्य चल रहा है। कई किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी है ऐसे में मौसम के अचानक बदलने से नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसान परिवार खेतों में पड़ी फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं ताकि बारिश या तेज हवा से नुकसान से बचाया जा सके। किसान गोपाल पोषक ने बताया कि उनके खेत में सरसों की फसल कटी पड़ी हुई है। मौसम बदलने से चिंता बढ़ गई है। पूरा परिवार फसल को समेटकर सुरक्षित स्थान पर रखने में लगा है ताकि बारिश होने पर नुकसान से बचाया जा सके। वहीं जोराराम का कहना है कि मौसम विभाग ने बारिश व तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। यदि ऐसा होता है तो गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका है। इस समय गेहूं की फसल तेज हवाओं से गिर सकती है और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। जिला कृषि विभाग ने भी किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।कृषि पर्यवेक्षक अजित सिंह ने किसानों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाएं। उन्होंने कहा कि फिलहाल खेतों में अधिक सिंचाई करने से बचें क्योंकि तेज हवा चलने की स्थिति में अधिक नमी होने से गेहूं की फसल गिर सकती है। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों में कटी हुई सरसों या अन्य फसलों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें। जिससे संभावित बारिश व आंधी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। कृषि विभाग की ओर से किसानों को लगातार मौसम की जानकारी व आवश्यक सलाह भी दी जा रही है। मौसम विभाग जयपुर के अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल किसान चिंतित न हो मौसम में परिवर्तन है लेकिन अभी बारिश की कोई आशंका नहीं है लेकिन सतर्कता बरते । मीठडी फोटो (1) थ्रेशर से सरसो की फसल निकालते कृषक परिजन- श्यामसुन्दर प्रजापत4
- लक्ष्मी चौक स्थित होटल के ऊपर रखे कबाड़ में लगी भीषण आग सूचना मिलने पर फायर दमकल की गाड़ी पहुंची मौके पर पाया आग पर काबू गनीमत रही नहीं हुई कोई जन हानी1
- अजमेर में रमजान का मुकद्दस महीना अपने तीसरे अशरे के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज शबे-ए-कद्र की पवित्र रात अकीदत और इबादत के साथ मनाई जाएगी। इस खास रात को लेकर मुस्लिम समाज में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।मान्यता के अनुसार शबे-ए-कद्र की रात हजार महीनों से बेहतर मानी जाती है। इसी वजह से मुस्लिम समाज के लोग पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत, कुरान पाक की तिलावत और विशेष नमाज अदा करेंगे। शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज और इबादत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दरगाह अंजुमन की ओर से दस्तारबंदी कर उन्हें नजराना पेश किया जाता है। आज की इस मुकद्दस रात को लेकर मस्जिदों में रौनक बढ़ गई है और लोग अल्लाह से रहमत, बरकत और मगफिरत की दुआकरते हैं1
- मेड़ता क्षेत्र में बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और कई जगहों पर पक चुकी फसल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है, लेकिन अचानक मौसम बिगड़ने से काम प्रभावित हो रहा है। कई किसान जल्द से जल्द कटाई कर फसल सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं, ताकि संभावित बारिश से नुकसान कम किया जा सके।1