कांवड़ जल भरने गए दो युवक गंगा नदी में डूबे, तलाश जारी अरवल। अरवल। थाना क्षेत्र के ग्राम चौंसार के कुसुमखोर गंगा घाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह कांवड़ यात्रा के लिए गंगा जल भरने गए दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चौसार निवासी ऋषि पुत्र छदामी और नारद पुत्र गोविंद सोमवार तड़के कांवड़ यात्रा की तैयारी के तहत सुबह 4:00 कन्नौज स्थित गौरी शंकर मंदिर होकर कुसुमखोर गंगा घाट पर जल भरने पहुंचे थे। जल भरते समय अचानक गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों युवक तेज बहाव में बह गए और गहरे पानी में समा गए।आसपास मौजूद लोगों ने जब युवकों को डूबते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर उन्हें बचाने और ढूंढने का प्रयास शुरू किया।घटना की सूचना तुरंत स्थानीय अरवल थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से सघन खोज अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर उप जिलाधिकारी सवायजपुर अंकित तिवारी, एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी सांडी श्रीमती अस्मिता सेन, अग्निशमन अधिकारी सवायतपुर गौतम चौहान,नायब तहसीलदार राजेश पटेल, थानाध्यक्ष अरवल अनिल कुमार सिंह एवं अग्निशमन अधिकारी गौतम चौहान मौके पर पहुंच गए हैं तथा युवकों की तलाश के लिए प्रयास जारी है। थाना अरवल के ग्राम बेहथर से आए स्थानीय गोताखोरों द्वारा जाल डलवा कर दोनों युवकों को ढूंढने का प्रयास समाचार लिखने तक जारी था।
कांवड़ जल भरने गए दो युवक गंगा नदी में डूबे, तलाश जारी अरवल। अरवल। थाना क्षेत्र के ग्राम चौंसार के कुसुमखोर गंगा घाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह कांवड़ यात्रा के लिए गंगा जल भरने गए दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो
गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चौसार निवासी ऋषि पुत्र छदामी और नारद पुत्र गोविंद सोमवार तड़के कांवड़ यात्रा की तैयारी के तहत सुबह 4:00 कन्नौज स्थित गौरी शंकर मंदिर होकर कुसुमखोर गंगा घाट पर जल भरने पहुंचे थे। जल भरते समय अचानक गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों युवक तेज बहाव में बह गए और गहरे पानी में समा गए।आसपास मौजूद लोगों ने जब युवकों को
डूबते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर उन्हें बचाने और ढूंढने का प्रयास शुरू किया।घटना की सूचना तुरंत स्थानीय अरवल थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से सघन खोज अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर उप जिलाधिकारी सवायजपुर अंकित तिवारी, एएसपी
मार्तंड प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी सांडी श्रीमती अस्मिता सेन, अग्निशमन अधिकारी सवायतपुर गौतम चौहान,नायब तहसीलदार राजेश पटेल, थानाध्यक्ष अरवल अनिल कुमार सिंह एवं अग्निशमन अधिकारी गौतम चौहान मौके पर पहुंच गए हैं तथा युवकों की तलाश के लिए प्रयास जारी है। थाना अरवल के ग्राम बेहथर से आए स्थानीय गोताखोरों द्वारा जाल डलवा कर दोनों युवकों को ढूंढने का प्रयास समाचार लिखने तक जारी था।
- 3 साल की नौकरी ने मुझे ज़िंदगी का सबसे बड़ा सच सिखाया | Job Experience Reality 💯 मैं आप लोगों के साथ अपनी 3 साल की नौकरी का अनुभव साझा करना चाहता हूँ। इन 3 सालों में मैंने एक बात बहुत अच्छी तरह समझी है कि हर जगह आपको अच्छे लोग नहीं मिलते। कुछ जगह ऐसे लोग मिलते हैं जो न तो आपकी बात सुनना चाहते हैं और न ही आपकी सलाह मानना चाहते हैं। अगर आप कुछ अच्छा बताने की कोशिश करें, तो उसे भी नज़रअंदाज़ कर देते हैं और कहते हैं, "ये सही नहीं है, ऐसा होना चाहिए था, वैसा होना चाहिए था।" ऐसे लोग अक्सर दूसरों को नीचे दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि किसी को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। क्योंकि "छोटा मुँह, बड़ी बात" कई बार सच साबित होती है। मैंने अपने अनुभव से यह भी सीखा है कि कुछ लोग आपको कभी अपने बराबर नहीं मानते। वे हमेशा आपको कम दिखाने की कोशिश करेंगे और आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई करेंगे। सबसे दुख की बात यह है कि जो इंसान मेहनती, काबिल और ईमानदार होता है, उसी की सबसे ज़्यादा आलोचना होती है। क्योंकि काबिल लोगों से ही लोगों को चुनौती महसूस होती है। जो कुछ करना ही नहीं चाहता, उसकी आलोचना भी कौन करेगा? इसलिए किसी की बातों से टूटिए मत। अपनी मेहनत, अपने व्यवहार और अपने काम से जवाब दीजिए। समय सबसे बड़ा फैसला करता है।#JobExperience #WorkLife #OfficeReality #CareerLessons #Motivation LifeLessons EmployeeLife SuccessMindset RealityCheck HindiShorts YouTubeShorts ViralShorts TrendingShorts1
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव में सोमवार सुबह खेत में काम करते समय एक किसान को सांप ने डस लिया1
- उत्तर प्रदेश कानपुर की हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप कानपुर समाचार *पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख* *डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका* कानपुर नगर। संभव अभियान-6 के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड सरसौल की ग्राम पंचायत हाथीपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पोषण पंचायत आयोजित की गई। विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को कुपोषण मुक्त पंचायत के लक्ष्य के साथ संतुलित आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया। प्राथमिक विद्यालय हाथीपुर परिसर में पेड़ की छांव तले खुले वातावरण में आयोजित पोषण पंचायत में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि कुपोषण कोई बीमारी नहीं, बल्कि जागरूकता की कमी का परिणाम है। इसका सीधा संबंध हमारी जीवनशैली और प्रकृति से है। यदि स्थानीय फल, मोटे अनाज, हरी सब्जियों तथा पारंपरिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं से प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि प्रकृति स्वस्थ होगी तो समाज भी स्वस्थ होगा। जिलाधिकारी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे पोषण पंचायत से प्राप्त जानकारी का अधिकतम लाभ उठाएं, शासन की पोषण एवं स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ें तथा अपने परिवार और गांव को जागरूक करने में नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाएं। प्रत्येक महिला पोषण अभियान की संदेशवाहक बने और कुपोषण मुक्त पंचायत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना चाहिए। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं पोषण संबंधी परामर्श अपनाकर एनीमिया एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की सभी सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा ने बताया कि स्वच्छता, संतुलित आहार एवं सही खानपान की आदतें कुपोषण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि 1 से 8 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान की महत्ता तथा नवजात शिशुओं के समुचित पोषण के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है।1
- 🤤 ऐसा Tasty Dinner देखकर मुँह में पानी आ जाएगा! | Dinner Review 🍽️ Description: आज का डिनर सच में बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब था। 🍽️😋 इस वीडियो में मैं अपना डिनर दिखाऊँगा और बताऊँगा कि इसका स्वाद मुझे कैसा लगा। अगर आपको घर का स्वादिष्ट खाना और फूड वीडियो पसंद हैं, तो वीडियो को पूरा देखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, 🔔 Channel Subscribe करें और ऐसे ही स्वादिष्ट फूड वीडियो के लिए जुड़े रहें। Hashtags: #Dinner #DinnerReview #TastyFood #IndianFood #HomeMadeFood #FoodLover #DinnerTime #FoodVlog #Shorts #YouTubeShorts #ViralShorts #Trending1
- *अवगत कराना है कि आज दिनांक 03.08.2026 को समय करीब 07.30 बजे 1. नारद पुत्र गोविन्दराम 2. ऋषि पुत्र छादामें उम्र करीब 15 वर्ष 3. शिवम पुत्र सुनील उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम चौसार थाना अरवल जनपद हरदोई थाना अरवल क्षेत्रांतर्गत कुसुमखोर घाट पर पुलिस व स्थानीय लोगों के मना करने पर भी चिन्हित घाट पर नही नहाकर आगे जाकर गंगा नदी की मुख्य धारा में नहाने चले गए। जहां पर नहाते समय 1. नारद पुत्र गोविन्दराम व 2. ऋषि पुत्र छादामें उपरोक्त डूब गए है तथा शिवम उपरोक्त को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है । स्थानीय पुलिस द्वारा एसडीआरएफ टीम/स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है । आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह की बाइट ।*1
- दिन-दहाड़े महिला के कान का कुंडल नोच कर भागा चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद1