logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_SARVESH
SARVESH
Dhaulpur, Dholpur•
3 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजाखेड़ा। गोपालपुरा मंडल के गुनपुर गांव में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के आठ गांवों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक एकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह राजेंद्र राठौर ने कहा कि हिंदू समाज को अपने पूर्वजों की विरासत, परंपराओं और संस्कृति की ओर लौटना होगा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज की एकता के लिए सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी सामाजिक दायित्व बताया। सम्मेलन में पागल दास बाबा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और समाज में जागरूकता एवं संगठन की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर खंड सह कार्यवाह विजय सिंह,खंड शारीरिक प्रमुख अवधेश,खंड सह सेवा प्रमुख कुश राठौर,मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा,उपाध्यक्ष रामकुमार तोमर एवं मंडल कार्यवाह देवेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही अधिक संतानों की माताओं को ‘वीर माताओं’ के रूप में सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मेलन में लगभग 550 से अधिक पुरुष, महिलाएं एवं युवक-युवतियों ने भाग लिया।
    3
    राजाखेड़ा। गोपालपुरा मंडल के गुनपुर गांव में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के आठ गांवों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक एकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह राजेंद्र राठौर ने कहा कि हिंदू समाज को अपने पूर्वजों की विरासत, परंपराओं और संस्कृति की ओर लौटना होगा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज की एकता के लिए सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी सामाजिक दायित्व बताया।
सम्मेलन में पागल दास बाबा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और समाज में जागरूकता एवं संगठन की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर खंड सह कार्यवाह विजय सिंह,खंड शारीरिक प्रमुख अवधेश,खंड सह सेवा प्रमुख कुश राठौर,मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा,उपाध्यक्ष रामकुमार तोमर एवं मंडल कार्यवाह देवेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।  कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही अधिक संतानों की माताओं को ‘वीर माताओं’ के रूप में सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मेलन में लगभग 550 से अधिक पुरुष, महिलाएं एवं युवक-युवतियों ने भाग लिया।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हिंदू सम्मेलन का आयोजन बाड़ी शहर के अंदर अग्रवाल धर्मशाला में किया गया हिंदू सम्मेलन समिति बाडी ने सभी पूर्व सैनिक वर्तमान सैनिकों का मंच पर बुलाकर स्वागत सम्मान किया गया था और पूर्व सैनिक संघ गौरव सेनानी संगठन के जिला अध्यक्ष सूबेदार महेंद्र सिंह हरसाना जी का स्वागत किया और हिंदू सम्मेलन समिति ने पूर्व सैनिक संघ गौरव सेनानी संगठन को श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा भेंट की और सूबेदार महेंद्र सिंह जी ने हिंदू धर्म के बारे में हिंदू धर्म का महत्व बताते हुए सनातन और संस्कृति को बचाने के लिए अपने विचार रखें हिंदू सम्मेलन में शामिल होने वाले हमारे पूर्व सैनिक इस प्रकार से हैं सूबेदार मेजर अनूप सिंह परमार पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक सूबेदार महेंद्र सिंह हरसाना पूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष सूबेदार कंप्यूटर साहब हवलदार राजवीर हवलदार बने सिंह पटवारी जी हवलदार विशाल सिंह पटवारी जी हवलदार अमृतलाल हवलदार प्रेम सिंह हवलदार सुल्तान सिंह गुर्जर हवलदार शत्रुघ्न हवलदार जोगेंद्र सिंह राज पुलिस हवलदार जयवीर सिंह हवलदार राजवीर सिंह हवलदार सोनू हवलदार रामकेश हवलदार सुखबीर सिंह हवलदार श्रीकेश हवलदार महावीर सिंह हवलदार श्री ओम हवलदार संतोष सिंह हवलदार मलखान सिंह धन्यवाद निवेदक -: सूबेदार महेंद्र सिंह हरसाना जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ गौरव सेनानी धौलपुर🇳🇪🙏🌹
    1
    हिंदू सम्मेलन का आयोजन बाड़ी शहर के अंदर अग्रवाल धर्मशाला में किया गया
हिंदू सम्मेलन समिति बाडी ने सभी पूर्व सैनिक वर्तमान सैनिकों का मंच पर बुलाकर स्वागत सम्मान किया गया था और पूर्व सैनिक संघ गौरव सेनानी संगठन के जिला अध्यक्ष सूबेदार महेंद्र सिंह हरसाना जी का स्वागत किया और हिंदू सम्मेलन समिति ने पूर्व सैनिक संघ गौरव सेनानी संगठन को श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा भेंट की और सूबेदार महेंद्र सिंह जी ने हिंदू धर्म के बारे में हिंदू धर्म का महत्व बताते हुए सनातन और संस्कृति को बचाने के लिए अपने विचार रखें हिंदू सम्मेलन में शामिल होने वाले हमारे पूर्व सैनिक इस प्रकार से हैं सूबेदार मेजर अनूप सिंह परमार पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक सूबेदार महेंद्र सिंह हरसाना पूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष सूबेदार कंप्यूटर साहब हवलदार राजवीर हवलदार बने सिंह पटवारी जी हवलदार विशाल सिंह पटवारी जी हवलदार अमृतलाल हवलदार प्रेम सिंह हवलदार सुल्तान सिंह गुर्जर हवलदार शत्रुघ्न हवलदार जोगेंद्र सिंह राज पुलिस हवलदार जयवीर सिंह हवलदार राजवीर सिंह हवलदार सोनू हवलदार रामकेश हवलदार सुखबीर सिंह हवलदार श्रीकेश हवलदार महावीर सिंह हवलदार श्री ओम हवलदार संतोष सिंह हवलदार मलखान सिंह
धन्यवाद
निवेदक -: सूबेदार महेंद्र सिंह हरसाना जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ गौरव सेनानी धौलपुर🇳🇪🙏🌹
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • अम्बाह। आज अम्बाह नगर में नगर पालिका परिषद अम्बाह द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए बताया कि चिन्हित स्थानों पर लगाए गए हाथठेले, ठेले, दुकान का सामान एवं अन्य सामग्री निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान नगर पालिका का अमला एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    अम्बाह।
आज अम्बाह नगर में नगर पालिका परिषद अम्बाह द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए बताया कि चिन्हित स्थानों पर लगाए गए हाथठेले, ठेले, दुकान का सामान एवं अन्य सामग्री निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें।
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यवाही के दौरान नगर पालिका का अमला एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_User7480
    User7480
    Ambah, Morena•
    11 hrs ago
  • शमसाबाद में #अधिकार_की_जंग : बुआ-भतीजों के विवाद में सड़क पर उतरीं महिलाएं, प्रशासन पर राजनैतिक दबाव का आरोप @tomardev73
    1
    शमसाबाद में #अधिकार_की_जंग : बुआ-भतीजों के विवाद में सड़क पर उतरीं महिलाएं, प्रशासन पर राजनैतिक दबाव का आरोप
@tomardev73
    user_Mani Dev
    Mani Dev
    Artist राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • अंबाह। अंबाह प्रखंड में इस समय नगर की समीपवर्ती ग्राम पंचायत थरा में आवारा गोवंश फसलों को चौपट कर रहा है जिससे किसानों को बहुत ज्यादा समस्याओं से जूझना पड़ रहा है चांहे बरसात का मौसम हो चाहे आंधी हो, चाहे सर्दी हो खुले आसमान के तले रात बितानी पड़ रही है उसके बावजूद भी आवारा गोवंश नंदी फसल चौपट करने से नहीं चूकते।
    1
    अंबाह।
अंबाह प्रखंड में इस समय नगर की समीपवर्ती ग्राम पंचायत थरा में आवारा गोवंश फसलों को चौपट कर रहा है जिससे किसानों को बहुत ज्यादा समस्याओं से जूझना पड़ रहा है चांहे बरसात का मौसम हो चाहे आंधी हो, चाहे सर्दी हो खुले आसमान के तले रात बितानी पड़ रही है उसके बावजूद भी आवारा गोवंश नंदी फसल चौपट करने से नहीं चूकते।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आज विधानसभा में नियम एवं प्रक्रिया 295 के तहत मुख्यालय रूपबास में एसीजेएम व एडीजे_कोर्ट खोलने का प्रस्ताव आज सदन में प्रस्तुत किया !
    1
    आज विधानसभा में नियम एवं प्रक्रिया 295 के तहत मुख्यालय रूपबास में एसीजेएम व एडीजे_कोर्ट खोलने का प्रस्ताव आज सदन में प्रस्तुत किया !
    user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    Local News Reporter रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • धौलपुर। धौलपुर शहर के नजदीक चंबल के बीहड़ों में स्थित ऐतिहासिक शेरगढ़ किले के राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी मुख्य हनुमान जी मंदिर पर मंगलवार शाम को 5 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने शंख झालरों के साथ भगवान जी की महाआरती की। साथ ही जय हनुमान जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए। जिससे किले का माहौल भक्तिमय हो गया। महाआरती के मुख्य यजमान राजस्थान उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के धौलपुर जिला अध्यक्ष एवं जिला अग्रवाल महासमिति धौलपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषि मित्तल रहे।    मंदिर पुजारी दीपक अवस्थी ने बताया कि शेरगढ़ किले पर स्थित राजस्थान सरकार के राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी प्राचीन मुख्य हनुमान जी मंदिर पर मंगलवार को दोपहर 1 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। जिसके पूरे होने पर शाम को 5 बजे शंख झालरों से महाआरती की गई। साथ ही भजन कीर्तन भी किए गए। इस दौरान भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और घर परिवार में सुख शांति समृद्धि की कामना की। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। इस दौरान दिनेश स्वामी एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
    4
    धौलपुर। धौलपुर शहर के नजदीक चंबल के बीहड़ों में स्थित ऐतिहासिक शेरगढ़ किले के राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी मुख्य हनुमान जी मंदिर पर मंगलवार शाम को 5 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने शंख झालरों के साथ भगवान जी की महाआरती की। साथ ही जय हनुमान जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए। जिससे किले का माहौल भक्तिमय हो गया। महाआरती के मुख्य यजमान राजस्थान उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के धौलपुर जिला अध्यक्ष एवं जिला अग्रवाल महासमिति धौलपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषि मित्तल रहे।    
मंदिर पुजारी दीपक अवस्थी ने बताया कि शेरगढ़ किले पर स्थित राजस्थान सरकार के राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी प्राचीन मुख्य हनुमान जी मंदिर पर मंगलवार को दोपहर 1 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। जिसके पूरे होने पर शाम को 5 बजे शंख झालरों से महाआरती की गई। साथ ही भजन कीर्तन भी किए गए। इस दौरान भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और घर परिवार में सुख शांति समृद्धि की कामना की। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। इस दौरान दिनेश स्वामी एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
    user_Rahul Sharma
    Rahul Sharma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • धौलपुर ‌ । यातायात पुलिस द्वारा एन एच ए आई के सहयोग से सर्विस रोड पर से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि लोगों ने सर्विस रोड पर अस्थाई कब्जा कर रहा है आज हमारे द्वारा एन एच ए आई के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर से अस्थाई अतिक्रमण को साफ करने की कार्रवाई की गई। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे दुकान से बाहर सामान ना रखें और सर्विस रोड पर वाहनों को खड़ा करके उनकी मरम्मत न करें । इसके अलावा सर्विस रोड पर जो वाहन खड़े हुए थे, उन्हें हटाया गया । राष्ट्रीय राजमार्ग पर यदि वाहन खड़े करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने की कार्रवाई कर चालान किए जायेंगे। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी
    2
    धौलपुर ‌ । यातायात पुलिस द्वारा एन एच ए आई के सहयोग से सर्विस रोड पर से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। 
यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि लोगों ने सर्विस रोड पर अस्थाई कब्जा कर रहा है आज हमारे द्वारा एन एच ए आई के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर से अस्थाई अतिक्रमण को साफ करने की कार्रवाई की गई।  दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे दुकान से बाहर सामान ना रखें और सर्विस रोड पर वाहनों को खड़ा करके उनकी मरम्मत न करें । इसके अलावा सर्विस रोड पर जो वाहन खड़े हुए थे, उन्हें हटाया गया । राष्ट्रीय राजमार्ग पर यदि वाहन खड़े करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने की कार्रवाई कर चालान किए जायेंगे। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बेतन बढ़ाने की मांग पर क्या बोली महिला कर्मचारी
    1
    बेतन बढ़ाने की मांग पर क्या बोली महिला कर्मचारी
    user_RAKESH KUMAR
    RAKESH KUMAR
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.