Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम विलास वरुण जनता का सच हिंदी साप्ताहिक ख़बर पत्रकार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए विशेष अभियान शुरू हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान कैंसर, टीबी, शुगर, उच्च रक्तचाप सहित कई बीमारियों की जांच की गई और स्वास्थ्य कर्मियों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।1
- आदित्य हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के आदित्य चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने को खुलासा करते हुए प्रेमिका सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग प्रेमिका को बाल अपचारी घोषित करते हुए बाल संरक्षण सुधार गृह भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक दों फरवरी को फरेंदा क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव के आदित्य चौरसिया 17 वर्षीय को आरोपी प्रदीप गुप्ता के साथ हरपुर टोला कटहिया गांव में तिलक, एनिवर्सरी और आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गया था,लेकिन वापस नहीं लौटा।काफी खोजबीन के बाद हारकर आदित्य की मां ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। वहीं 6 फरवरी को आदित्य चौरसिया का शव लेजार महदेवा गांव के दुबौलिया पोखरा के पास बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट,डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम की मदद से जांच की गई। जांच में सामने आया कि आदित्य का मथुरा गुप्ता की नाबालिग बेटी से प्रेम संबंध था, जिससे समाज में बदनामी हो रही थी। इसी कारण योजनाबद्ध तरीके से आदित्य को बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को लेजार महदेवा गांव स्थित तालाब के पास गेहूं के खेत में छिपा दिया गया।पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में मथुरा गुप्ता की मुख्य भूमिका बताई। उसकी निशानदेही पर 9 फरवरी को मृतक का मोबाइल फोन, जो शव मिलने वाले स्थान के पास स्थित पोखरे से बरामद किया तथा शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। विवेचना अभी प्रचलित है।फरेंदा कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी मथुरा गुप्ता (निवासी लेजार महदेवा टोला लीलाछापर, फरेंदा) और प्रदीप गुप्ता (पुत्र रामसुभग गुप्ता, निवासी हरपुर टोला कटहिया, फरेंदा) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि नाबालिग प्रेमिका को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबंधु प्रसाद, उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्य, उपनिरीक्षक अतुल सिंह, उपनिरीक्षक गोविंदर यादव, महिला उपनिरीक्षक अंजली राय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहें।1
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का काफिला मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से कलेक्ट्रेट बलरामपुर के लिए हुआ रवाना1
- आकाशवाणी 11-2-2026 ई0 यह पोखरा गांव कानापार का है । कानापार ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत आता है। ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर के अंतर्गत आता है । इस पोखरा का नंबर है 126, यह पोखरा चारों तरफ से टूट चुका है। जैसा की वीडियो में दिखाई देता है कि पोखरा के किनारे से सड़क जाता है जो गांव को शहर के मुख्य मार्ग से जोड़ता है । पोखरा के दीवाल गिरने के कारण रास्ता खराब है । दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। फोर व्हीलर गाड़ियां जाने मे डरती है । इस पोखरा का नवीनीकरण ( कायाकल्प) करवाना आवश्यकता है ? गड्ढे से मिट्टी निकाल कर इसके किनारे के किनारे डाल दिया जाए तो यहां की समस्या का समाधान हो जाता है। क्योंकि आधे गांव का पानी इसी तालाब में आकर गिरता है।।।1
- खलीलाबाद, संत कबीर नगर।श्रम एवं सेवा आयोजन समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री अनिल राजभर जी ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव जी का जन्मोत्सव केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे एक माह तक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए, ताकि समाज विशेषकर युवा पीढ़ी उनके शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सके।खलीलाबाद आगमन के दौरान आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अनिल राजभर जी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव जी ने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष कर देश की अस्मिता और संस्कृति की रक्षा की। उनका जीवन त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती को जन-जन तक पहुंचाने हेतु एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों — गोष्ठी, संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी एवं जनजागरूकता अभियान — के माध्यम से मनाया जाए। उन्होंने आगामी जयंती समारोह में स्वयं उपस्थित रहने का आश्वासन देते हुए सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को सपरिवार शामिल होने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर श्री राजेंद्र राजभर (प्रधान), सौरभ जायसवाल, अजय यादव, बस्ती से मनीराम राजभर, सिद्धार्थनगर से हरिकेश राजभर, संतोष जायसवाल, रामनाथ यादव, अमित यादव, अरुण यादव, सूरज राजभर, अभिषेक मिश्रा, सन्नी यादव, पप्पू राजभर एवं श्री शिव पांडे जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी का पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में भारी उत्साह देखने को मिला तथा वातावरण देशभक्ति और जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा।1
- https://shuru.co.in/dl/P8lJWf नमस्कार! अब हर बड़ी और छोटी खबर — सीधे आपकी स्क्रीन पर! देश-दुनिया की ताज़ा अपडेट्स से लेकर आपके मोहल्ले की ख़बर तक… सब क अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- महराजगंज पुलिस प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, महराजगंज में युवक की नृशंस हत्या का पुलिस ने किया खुलासा प्रेम संबंध के खुलासे से घबराए आरोपियों ने युवक को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। चार दिन बाद तालाब के पास गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया। हत्याकांड में दो नामजद आरोपी और एक नाबालिग अपचारी पुलिस की गिरफ्त में आए। आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। फरेंदा/महराजगंज। प्रेम संबंधों से उपजे सामाजिक दबाव ने एक युवक की जान ले ली। थाना फरेन्दा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का महराजगंज पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग अपचारी भी शामिल है। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती से प्रेम संबंध के कारण सामाजिक बदनामी के डर से योजनाबद्ध तरीके से युवक की हत्या की गई और शव को खेत में छिपा दिया गया। पुलिस के अनुसार, 02 फरवरी 2026 को बैकुण्ठपुर निवासी आदित्य चौरसिया तिलक-एनिवर्सरी देखने के बहाने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। चार दिन बाद 06 फरवरी को लेजार महदेवा गांव स्थित दुबौलिया पोखरा के पास गेहूं के खेत से उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तफ्तीश में खुलासा हुआ कि मृतक आदित्य का मुख्य आरोपी मथुरा गुप्ता की नाबालिग बेटी से प्रेम संबंध था। इस बात के उजागर होने से सामाजिक बदनामी की आशंका के चलते आरोपियों ने आदित्य को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तालाब के पास गेहूं के खेत में छिपा दिया गया, ताकि घटना को दुर्घटना या गुमशुदगी का रूप दिया जा सके।पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा (आईपीएस) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ* के मार्गदर्शन में गठित टीम ने फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मिले ठोस प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने मथुरा गुप्ता, प्रदीप गुप्ता तथा एक नाबालिग अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। *गिरफ्तार अभियुक्त :—* *1-* मथुरा गुप्ता (पुत्र स्व. रामपत, निवासी लेजार महदेवा टोला लीलाछापर, थाना फरेन्दा) *2-* प्रदीप गुप्ता (पुत्र रामसुभग गुप्ता, निवासी हरपुर टोला कटहिया, थाना फरेन्दा) *3-* एक नाबालिग अपचारी *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 36/2026 धारा 103(1), 238, 3(5), 61(2) BNS *गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-* प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय, व0उ0नि0 दीनबन्धु प्रसाद, उ0नि0 रत्नेश मौर्या, उ0नि0 अतुल सिंह, उ0नि0 गोविन्दर यादव, म0उ0नि0 अंजली राय, हे0का0 ओमकार पासवान, का0 अनिल यादव द्वितीय, का0 विरेन्द्र कुमार, का0 चन्दन गौड़ थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज शामिल रहे।1
- 📍सोनौली सीमा पर कस्टम विभाग और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में थाईलैंड से भारत लाई जा रही हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान 6.862 किलो हाई क्वालिटी गांजा बरामद किया गया, जिसे दिल्ली, हरियाणा और गोवा में सप्लाई किया जाना था। सुरक्षा एजेंसियां अब इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।1
- आकाशवनी 11 -2- 2026 ई0 यह मामला ग्राम पंचायत भगवानपुर का है। ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। यह महिला ,ग्राम पंचायत भगवानपुर के पश्चिम पूर्वा (दक्षिण पुर्वा) की है। इस महिला को अभी तक "न्याय "नहीं मिला!1