भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, महिला मंडल का सराहनीय प्रयास तिल्दा नेवरा में माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य का आयोजन किया गया। बुधवार, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बुधवार बाजार में प्याऊ, शरबत और छाछ वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में हजारों राहगीरों ने शीतल पेय का लाभ उठाया और गर्मी से राहत पाई। जानकारी देते हुए भाई कैलाश गांधी ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा की भावना से हर वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष समत गांधी, सचिव कनक भट्टर, मयूरी डागा, समाज की वरिष्ठ सदस्य विमला देवी लाहोटी, डॉ. आशा भट्टर, उषा राठी, पूनम गांधी, राखी सोनी, शारदा राठी सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे। गर्मी के इस दौर में यह पहल लोगों के लिए राहत और सेवा का बेहतरीन उदाहरण बनी।
भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, महिला मंडल का सराहनीय प्रयास तिल्दा नेवरा में माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य का आयोजन किया गया। बुधवार, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बुधवार बाजार में प्याऊ, शरबत और छाछ वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में हजारों राहगीरों ने शीतल पेय का लाभ उठाया और गर्मी से राहत पाई। जानकारी देते हुए भाई कैलाश गांधी ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा की भावना से हर वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष समत गांधी, सचिव कनक भट्टर, मयूरी डागा, समाज की वरिष्ठ सदस्य विमला देवी लाहोटी, डॉ. आशा भट्टर, उषा राठी, पूनम गांधी, राखी सोनी, शारदा राठी सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे। गर्मी के इस दौर में यह पहल लोगों के लिए राहत और सेवा का बेहतरीन उदाहरण बनी।
- मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews1
- सहकार से समृद्धि: CM विष्णुदेव साय ने किया 515 नई सहकारी सोसायटियों का शुभारंभ, साजा के दनिया-सिल्ली-पथरिया में भी खुली समिति रायपुर/साजा, 15 जून 2026: छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को नई गति देते हुए आज प्रदेश में *515 नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों* का एक साथ भव्य शुभारंभ हुआ। *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी* के कर-कमलों से सहकारिता विभाग द्वारा साजा विधानसभा, बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के *ग्राम दनिया (पंजीयन क्र. 3420), ग्राम सिल्ली (पंजीयन क्र. 3436) एवं ग्राम पथरिया (पंजीयन क्र. 3421)* की नवगठित सोसायटियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। CM साय ने कहा कि नई समितियों से किसानों को धान उपार्जन, खाद-बीज, ऋण व भंडारण की सुविधा अब गांव में ही मिलेगी। यह 'मोदी की गारंटी' को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम है। *शुभारंभ अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:* जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष *श्री कृष्णा पटेल*, सोसायटी अध्यक्ष *श्री संजय कश्यप जी*, मीडिया प्रभारी *श्री दिनेश पटेल जी*, जिला युवा मोर्चा मंत्री *श्री राजेन्द्र पटेल जी*, सरपंच *श्री हुलास पटेल*, उपसरपंच *श्री हिमांचल पटेल*, प्राधिकृत अधिकारी दनिया *सुश्री प्रीति सोनी*, समिति प्रबंधक *श्री लेखराम साहू*, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष *श्री शुभम मानिकपुरी*, मंडल उपाध्यक्ष पथरिया *श्री श्यामू पारकर*, कोषाध्यक्ष सिल्ली *श्री सीताराम पटेल*। इनके साथ *श्री गणेश पटेल, श्री रोमन पटेल, श्री बिरसिंग पटेल, श्री मानस पटेल, श्री पवन पटेल, पंच श्री ओमप्रकाश पटेल, पंच श्री पुन्नी पटेल, श्री महावीर पटेल, पूर्व सरपंच दनिया श्री रामपालक पटेल, श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, समिति प्रबंधक श्री महेंद्र धीवर, श्री बृजलाल निषाद* एवं क्षेत्र के समस्त किसान बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।1
- 19 वर्षीय प्रेमी घर जा घुसी 18 वर्षीय युवती परिजनों के समझाने पर ना मानने पर मामला पहुंचा चकरभाठा थाना बुधवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना अंतर्गत आने वाले परसदा क्षेत्र में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती बुधवार को अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई और कहने लगी कि मैं अपने प्रेमी के साथ विवाह करना और यही रहना चाहती हूं जब युवती को प्रेमी के घर वाले समझने लगे तो युवती मानने को राजी नहीं थी युवती की जाती यादव है जबकि लड़के की जाती श्रीवास है इसलिए युवती के घर वाले दोनों की शादी को राजी नहीं थे जिसके बाद युवती ने यह कदम उठाया काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी तो मामला चकरभाठा थाना पहुंचा जहां लड़की के मां-बाप को भी बुलाया गया लड़की के मां-बाप लड़की को बहुत समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन लड़की नहीं मानी उसने सांप कहा कि मुझे अब मां-बाप नहीं चाहिए मुझे मेरा प्रेमी चाहिए क्योंकि युवती बालिक थी उसे कानूनी तौर पर अपने जीवन के निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त हो चुका था और युवक भी बालिक था इस लिए पुलिस भी मजबूर थी जिसके बाद बुधवार रात 9.15 मिनट पर युवती अपने मां-बाप को छोड़कर अपने प्रेमी के घर में रहने के लिए चली गई और मजबूरी में लड़के वालों ने युवती को अपने घर में रखा है क्योंकि काफी दिनों से चल रहे प्रेम प्रसंग में युवक युवती के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने थे इसलिए युवक को मजबूरी में लड़की को पत्नी बनाकर रखना पड़ा है इस तरह के मामले में घर छोड़कर भागी हुई बालिक युक्तियां एवं शादीशुदा महिलाओं को पुलिस समझा सकती है लेकिन उन पर जोर जबरदस्ती नहीं कर सकती क्योंकि बालिक होने के बाद उन पर कोई कार्यवाही का प्रावधान नहीं है1
- बजरंग पावर प्लांट रायपुर में मौत का तांडव: क्या छत्तीसगढ़िया भाई की जान की कीमत 'चना-मुर्रा' है? भड़की छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना #bajrangpowerplantraipur #ChhattisgarhiyaKrantiSena1
- भीम जयंती में आयोजित कव्वाली में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने उठाया आनंद।1
- बिलासपुर के कोनी क्षेत्र स्थित रिव्हर व्यू कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय लॉ की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रायगढ़ निवासी सृष्टि गुप्ता के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की सुबह छात्रा के परिजनों ने उसे फोन किया था। इस दौरान पढ़ाई को लेकर उसे डांट लगाई गई थी, जिससे वह काफी व्यथित बताई जा रही थी।1
- चकरभाठा थाना छेत्र की 16 वर्ष 4 माह की नाबालिक बालिका बिन बताये घर से हुई फरार थाना मे अपहरण का मामला दर्ज बुधवार की रात 8 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर 12.31 बजे चकरभाठा थाना छेत्र की 20 वर्षीय यूवती ने थाना उपस्थिति आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की विवरण- मै चकरभाठा थाना छेत्र चकरभाठा जिला बिलासपुर में रहती हूं चकरभाठा मार्केट मे काम करती हु कि मेरी छोटी बहन उम्र 16 साल 4 माह थाना चकरभाठा की है जो दिनांक 14/04/2026 के सुबह करीबन 09.00 बजे घर प्रार्थी के मकान चकरभाठा थाना छेत्र से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक घर नहीं आयी है मेरी छोटी बहन का आसपास एवं रिश्तेदारो के यहां पता तलाश किये कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करती हु कार्यवाही किया जाये प्ररार्थया की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- दुर्ग में भीम जयंती के मौके पर आयोजित कव्वाली में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति पर पार्षद अजीत वैध ने क्या कहा सुनते हैं।1
- अपने आप को हिन्दू हितैषी बताने वाले छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के ही गृह जिले कवर्धा में मंदिरों में लगातार चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। यह साफ दिखाता है कि कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है। जब अपने ही क्षेत्र में मंदिर सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। गृहमंत्री जवाब दे—आखिर कब तक आस्था पर इस तरह चोट होती रहेगी? नवीन जायसवाल अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा1