जुड़वां बेटियों का रेता गला, 'खून' से लाल हुआ अपार्टमेंट, हत्यारा पिता गिरफ्तार Kanpur Murder News: 11 साल की जुड़वां बेटियों का रेता गला, 'खून' से लाल हुआ अपार्टमेंट, हत्यारा पिता गिरफ्तार Kanpur Father Kills Twin Daughters: नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी दो जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यूपी, कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के के-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-टू में रविवार तड़के पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसी ने पुलिस को सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला शशि रंजन मिश्रा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव कंपनी है। वह त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल पर बने फ्लैट में पत्नी रेशमा 11 साल की दो बेटियां रिद्धि-सिद्धि और छह साल के बेटे रुद्रव गन्नू के संग रहता था। रिद्धि-सिद्धि घर के सामने बने मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। रिद्धि और सिद्धि के शव बेड पर पड़े मिले डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस को रिद्धि और सिद्धि के शव उनके ही कमरे में बेड पर पड़े मिले। परिवार पिछले करीब आठ साल से अपार्टमेंट में लखनऊ निवासी बैंककर्मी विवेक गुप्ता के फ्लैट में किराये पर रह रहा था। डीसीपी के मुताबिक, बच्चियों के पिता शशि रंजन मिश्रा ने सुबह करीब साढ़े चार बजे फोन कर घटना की सूचना दी। एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ वारदात रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। मौके से एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ है, जिससे हत्या की गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।दवाई कंपनी में काम करने वाले शशि रंजन ने 2014 में सिलीगुड़ी कलिमपुर की रहने वाली रेशमा से प्रेम विवाह किया था। सभी कमरों में लगे हैं सीसीटीवी वो कानपुर में ही एक पार्लर में नौकरी करती थी। घटना के वक्त आरोपी पिता और बेटियां दूसरे कमरे में सो रही थी, जबकि सामने वाले कमरे में रेशमा बेटे रुद्रव के साथ सो रही थी। सभी कमरों में सीसीटीवी लगे हैं। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेशमा को जगाया, तो उसे घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया पुलिस ने मौके से आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं, वारदात के बाद रेशमा ने नौकरानी अमरावती को फोन कर घर बुलाया और घटना की जानकारी दी। रेशमा के अनुसार पति उसे मायके जाने से होता था इसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा होता था। #viralpost

- Dilip Kumarकानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश😤1 day ago
- Carvaan mathmatics class -5th exercise - 5(e)LCM for prime factor and division method.1
- Post by Anoop Nishad Kanpur1
- उन्नाव : लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया । पक्षी विहार गेट के बाहर तेज रफ्तार डंपर से पिकअप की हुई जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का केबिन बुरी तरह चकनाचूरहो गया । और चालक केबिन में फंसा गया मौके पर मची अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने हाइड्रा और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। पिकअप चालक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, हालत नाजुक है । हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग़ गया । अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंक्षी बिहार का मामला। देखते रहे कानपुर समाचार डिजिटल न्यूज़1
- कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सुधीर गुप्ता ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू और सरिया से जानलेवा हमला किया। आरोपी मौके से फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है। पूरी खबर और वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें: nineonetimes1
- यह मणिपुर है Happening Now आज (20 अप्रैल 2026) रात 10:20 बजे IST पर। यह मणिपुरी लोगों का जीवन है जो रोज गोलियों, बमों और आंसू गैस के बीच बीतता है। लेकिन Justice4Manipur के लिए बोलने वाला कोई एक भी राजनेता, बॉलीवुड सेलिब्रिटी या नेता या राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पत्रकार नहीं है। अपने नेता या सेलिब्रिटी को टैग करें और हमारी आवाज़ को बढ़ा-चढ़ाकर फैलाएं1
- Post by किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व1
- *कानपुर --गाडी निकालने को लेकर पडोसीयों मे हुआ विवाद* आरोप, मारपीट के दौरान दबंगो ने महिला के पेट मे मारी लात आरोप-पाँच महीने का गर्भपात (मिसकैरिज) होने से महिला की हालत बिगडी बर्रा थाना क्षेत्र के कच्ची बस्ती का मामला 80900435301
- । आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ियां लगभग एक घंटे बाद पहुंचीं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसमें प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ राहत और बचाव कार्य में जुट गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो एक राहत की बात है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। पिछले कुछ दिनों में कानपुर में इस तरह की आग की घटनाएं बढ़ना चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में अक्सर शॉर्ट सर्किट, गैस लीक या ज्वलनशील सामग्री कारण हो सकते हैं, लेकिन आधिकारिक जांच के बाद ही सही वजह सामने आएगी।1