logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का राशि पाराशरी के निवास पर स्वागत, चुनाव को लेकर हुई चर्चा फरीदपुर बरेली भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का राशि पाराशरी के निज आवास पर आगमन हुआ। इस दौरान उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और संगठन की मजबूती तथा चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उनके सरल एवं सहज व्यवहार से मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रेखा पाराशरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। चुनावी चर्चा के दौरान क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर भी विचार साझा किए गए।

21 hrs ago
user_सचिन मिश्रा
सचिन मिश्रा
Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
21 hrs ago
f5e2f942-cf30-41ec-b5ac-8028d78a6594

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का राशि पाराशरी के निवास पर स्वागत, चुनाव को लेकर हुई चर्चा फरीदपुर बरेली भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का राशि पाराशरी के निज आवास पर आगमन हुआ। इस दौरान उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और संगठन की मजबूती तथा चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उनके सरल एवं सहज व्यवहार से मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रेखा पाराशरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। चुनावी चर्चा के दौरान क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर भी विचार साझा किए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस। आस्था बरेली न्यूज लाईव
    1
    बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस।
आस्था बरेली न्यूज लाईव
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #*अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।#
    1
    आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल
#*अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • बहेडी धार्मिक किताब को लेकर चल रहा विवाद शांति पूर्ण बहस के लिए प्रशासन से मागी अनुमति - --- *बहेड़ी में धार्मिक पुस्तक को लेकर दो पक्षों में विवाद, शांतिपूर्ण बहस के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति* संवाददाता फईम सकलैनी *बहेड़ी (बरेली)-* बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में एक धार्मिक पुस्तक को लेकर दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की पहल की गई है। इस संबंध में अंजुमन बुस्तान-ए-मदार बहेड़ी की ओर से उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। प्रार्थना पत्र में संगठन के प्रतिनिधि सलीक अहमद ने बताया कि यह विवाद मुस्लिम सुन्नी समुदाय के दो सिलसिलों - मदारी और रजवी सिलसिले के बीच है। दोनों पक्षों के बीच एक किताब में लिखी गई बातों को लेकर सहमति-असहमति को लेकर है। एक पक्ष उसे सही बता रहा है तो दूसरा पक्ष उसे गलत बता रहा है। पत्र में कहा गया है कि यह मामला आम लोगों का नहीं है, इसलिए इसका समाधान भी इस्लामी किताबों के जानकार यानी इस्लामिक स्कॉलर ही कर सकते हैं। दोनों पक्ष चाहते हैं कि इस मामले को आपसी बातचीत और इल्मी बहस के जरिए हल किया जाए, ताकि कस्बे में शांति बनी रहे। *20-20 लोगों के बीच होगी बहस* अनुमति के लिए दिए गए पत्र के अनुसार, बहस का आयोजन मंगलवार, 15 सितंबर को मिलन बैंक्वेट हॉल, मोहल्ला इस्लाम नगर, बहेड़ी में करने का प्रस्ताव है। *बहस के लिए नियम भी तय किए गए हैं -* *1.* दोनों पक्षों से 20-20 लोग शामिल होंगे। *2.* हर पक्ष से 10-10 इस्लामिक विद्वान रहेंगे। *3.* बोलने के लिए दोनों तरफ से सिर्फ 2-2 वक्ता और 2-2 वकील होंगे, बाकी 16-16 लोग सिर्फ सुनेंगे। *4.* बहस इस्लामी बहस के तय नियमों के अनुसार होगी। प्रार्थना पत्र में प्रशासन से अपील की गई है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस इल्मी बहस की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे यह पूरा मामला शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो सके। उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा से जानना चाहा तो उन्होंने कहा हमने थाने से रिपोर्ट मांगी है और जो लोग उसमें बैठेंगे उनके नाम भी मांगे गए हैं कोई बाहरी व्यक्ति इस बातचीत में शामिल नहीं होगा बाकी पूरी स्थिति पर नजर है।
    1
    बहेडी धार्मिक किताब को लेकर चल रहा विवाद शांति पूर्ण बहस के लिए प्रशासन से मागी अनुमति


-
---
*बहेड़ी में धार्मिक पुस्तक को लेकर दो पक्षों में विवाद, शांतिपूर्ण बहस के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति*
संवाददाता फईम सकलैनी 
*बहेड़ी (बरेली)-* बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में एक धार्मिक पुस्तक को लेकर दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की पहल की गई है। इस संबंध में अंजुमन बुस्तान-ए-मदार बहेड़ी की ओर से उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया है।
प्रार्थना पत्र में संगठन के प्रतिनिधि सलीक अहमद ने बताया कि यह विवाद मुस्लिम सुन्नी समुदाय के दो सिलसिलों - मदारी और रजवी सिलसिले के बीच है। दोनों पक्षों के बीच एक किताब में लिखी गई बातों को लेकर सहमति-असहमति को लेकर है। एक पक्ष उसे सही बता रहा है तो दूसरा पक्ष उसे गलत बता रहा है।
पत्र में कहा गया है कि यह मामला आम लोगों का नहीं है, इसलिए इसका समाधान भी इस्लामी किताबों के जानकार यानी इस्लामिक स्कॉलर ही कर सकते हैं। दोनों पक्ष चाहते हैं कि इस मामले को आपसी बातचीत और इल्मी बहस के जरिए हल किया जाए, ताकि कस्बे में शांति बनी रहे।
*20-20 लोगों के बीच होगी बहस*
अनुमति के लिए दिए गए पत्र के अनुसार, बहस का आयोजन मंगलवार, 15 सितंबर को मिलन बैंक्वेट हॉल, मोहल्ला इस्लाम नगर, बहेड़ी में करने का प्रस्ताव है।
*बहस के लिए नियम भी तय किए गए हैं -*
*1.* दोनों पक्षों से 20-20 लोग शामिल होंगे।
*2.* हर पक्ष से 10-10 इस्लामिक विद्वान रहेंगे।
*3.* बोलने के लिए दोनों तरफ से सिर्फ 2-2 वक्ता और 2-2 वकील होंगे, बाकी 16-16 लोग सिर्फ सुनेंगे।
*4.* बहस इस्लामी बहस के तय नियमों के अनुसार होगी।
प्रार्थना पत्र में प्रशासन से अपील की गई है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस इल्मी बहस की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे यह पूरा मामला शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो सके।
उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा से जानना चाहा तो उन्होंने कहा हमने थाने से रिपोर्ट मांगी है और जो लोग उसमें बैठेंगे उनके नाम भी मांगे गए हैं कोई बाहरी व्यक्ति इस बातचीत में शामिल नहीं होगा बाकी पूरी स्थिति पर नजर है।
    user_भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक
    भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक
    Farmer बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।*👇🏻 *अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।*👇🏻
    1
    *अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।*👇🏻
*अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।*👇🏻
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ट्रैक्टर धोने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, छतों से हुआ पथराव बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव में ट्रैक्टर धोने को लेकर हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छतों से पथराव के साथ ही लाठी-डंडे भी चले। घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल दोनों पक्ष भाजपा समर्थक हैं। एक पक्ष को पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सनवीर पाल से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष को भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल के परिजनों से संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट की जा रही है। घटना का मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते और पथराव होता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ट्रैक्टर धोने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, छतों से हुआ पथराव
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव में ट्रैक्टर धोने को लेकर हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छतों से पथराव के साथ ही लाठी-डंडे भी चले। घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल दोनों पक्ष भाजपा समर्थक हैं। एक पक्ष को पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सनवीर पाल से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष को भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल के परिजनों से संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट की जा रही है।
घटना का मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते और पथराव होता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली में कुंडल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो, अब लूटपाट नहीं करेंगे बरेली में कुंडल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो, अब लूटपाट नहीं करेंगे बरेली। महिलाओं से कुंडल लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ बरेली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए अपनी गलती की माफी मांगता नजर आया और दोबारा लूटपाट नहीं करने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, कुंडल लूट की घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए कुंडल, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद करने का दावा किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। वह गिड़गिड़ाते हुए कह रहा था कि उससे गलती हो गई और अब वह लूटपाट नहीं करेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बरेली में कुंडल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो, अब लूटपाट नहीं करेंगे
बरेली में कुंडल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो, अब लूटपाट नहीं करेंगे
बरेली। महिलाओं से कुंडल लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ बरेली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए अपनी गलती की माफी मांगता नजर आया और दोबारा लूटपाट नहीं करने की बात कही।
पुलिस के मुताबिक, कुंडल लूट की घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए कुंडल, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद करने का दावा किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तारी के बाद बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। वह गिड़गिड़ाते हुए कह रहा था कि उससे गलती हो गई और अब वह लूटपाट नहीं करेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, EVM-VVPAT की FLC की तैयारी तेज
    1
    2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, EVM-VVPAT की FLC की तैयारी तेज
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज अपने विधानसभा क्षेत्र गरौठा के ग्रामों में अपनो के बीच। वार्ता करते हैं
    1
    आज अपने विधानसभा क्षेत्र गरौठा के ग्रामों  में अपनो के बीच। वार्ता करते हैं
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.