अमेठी से बड़ी खबर रामपुर में किन्नरों के आपसी विवाद का मामला फिर से तूल पकड़ गया। धार्मिक कीनन को लेकर दो गुटों में चल रहा झगड़ा आज एक बार फिर सड़कों पर आ गया। कोतवाली क्षेत्र के हम इंटर कॉलेज गेट के पास किन्नरों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर देखते-ही-देखते लात-घूंसे और चप्पल चलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इससे पहले भी कीनन के आशीर्वाद को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। आज का हंगामा इतना बढ़ गया कि सड़क पर दोनों पक्ष एक-दूसरे के कपड़े फाड़ते नजर आए, हालात यहां तक पहुंच गए कि नग्न अवस्था में भी हंगामा होता रहा। इस नजारे से वहां मौजूद महिलाएं शर्म के मारे मुंह फेरती दिखीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी। आरोप है कि एक किन्नर ने एक पुलिसकर्मी के साथ भी हाथापाई करने की कोशिश की। घटना के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया और शहर का माहौल खराब हो गया। स्थानीय लोगों ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- #gonda #BreakingNews कर्नलगंज इलाके में देर रात 2 सगे भाइयों पर हमला धारदार हथियार से हमले में एक भाई की मौत दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर दोनों सगे भाइयों के गेंहू की सिंचाई करते हुई वारदात हत्या से इलाके में हड़कंप, गांव पहुंची भारी पुलिस फ़ोर्स मरने वाले भाई का नाम लल्ला दुबे, घायल अमरनाथ दुबे एएसपी के साथ घटनास्थल पहुँचे एएसपी डॉग स्क्वाड फॉरेंसिक टीम ने भी किया मुआयना कर्नलगंज के नारायणपुर माझा से सटे गांव का मामला1
- सदस्या, डा0 प्रियंका मौर्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया, का किया निरीक्षण मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया कराते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायें-डा0 प्रियंका, सदस्या श्रावस्ती उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डा0 प्रियंका मौर्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिया का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान सदस्या ने अस्पताल में आये मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उनका कुशलक्षेम भी जाना। निरीक्षण के दौरान सदस्या ने पैथॉलाजी कक्ष, होम्योपैथिक कक्ष, आर0बी0एस0के0 कक्ष, आयुष्मान कार्ड, एक्स-रे कक्ष, एन0बी0एस0यू0, आपरेशन थियेटर, कोल्ड स्टोरेज, लेबर रूम सहित अन्य सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ सफाई मानक के अनुरूप पायी गई। निरीक्षण के दौरान सदस्या ने उपस्थित अधीक्षक डा0 प्रवीण कुमार को गर्भवती महिलाओं का खान-पान, दवा-इलाज, टीकाकरण आदि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये।1
- Post by Brijesh Kumar Singh1
- Post by Ravi Tiwari3
- जनपद में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सोमवार को सीएचसी रिसिया में परिवार नियोजन काउंसलिंग कॉर्नर (एफपीसीसी) का उद्घाटन किया गया, जिसके साथ ही जिले में निर्धारित 20 एफपीसीसी स्थापित करने का लक्ष्य पूर्ण हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि एफपीसीसी के माध्यम से योग्य दंपतियों को गर्भनिरोधक विकल्पों, सुरक्षित मातृत्व एवं प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। इससे अनियोजित गर्भधारण में कमी आएगी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार होगा। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से उम्मीद एवं नॉन-उम्मीद ब्लॉकों में कुल 20 एफपीसीसी सक्रिय किए गए हैं, जिससे जिले में परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच और अधिक मजबूत हुई है।1
- पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का क्या है अगली रणनीति, कहां से लड़ेंगे चुनाव..... देखिए खास रिपोर्ट JMD News न्यूज़ चैनल पर #BrijBhushanSharanSingh #gonda #करनैलगंज #UPPolitics #BJPNEWS #मिशन20291
- सदस्या, राज्य महिला आयोग ने जनपद को बाल विवाह मुक्त कराए जाने हेतु ’’बाल विवाह मुक्त भारत’’ जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना श्रावस्ती, प्रदेश के राज्य महिला आयोग की सदस्या डा0 प्रियंका मौर्या एवं अधिकारियों ने ’’बाल विवाह मुक्त भारत’’ एवं ’’बाल श्रम मुक्त भारत’’ पम्पलेट का भी विमोचन किया।जनपद को बाल विवाह मुक्त कराए जाने हेतु महिला कल्याण विभाग एवं नीति आयोग (एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन) के तत्वाधान में सदस्या डा0 प्रियंका मौर्या, उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज द्वारा ’’बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान के तहत पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। और बाल विवाह मुक्त भारत की संकल्पना के क्रम में हस्ताक्षर अभियान और बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। यह जागरूकता रथ जनपद के समस्त विकासखंडों में भ्रमण कर वृहद बाल विवाह के प्रति जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करेगा। इस दौरान मा0 सदस्या एवं अन्य अधिकारियों ने बाल विवाह मुक्त सेल्फी स्टैण्ड पर जाकर सेल्फी भी लिया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, महिला थाना प्रभारी पुष्पलता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पीड़ित महिलाएं उपस्थित रही।1
- गोंडा व्यूरो रिपोर्ट गोंडा सदर विधानसभा से पूर्व सपा प्रत्याशी सूरत सिंह को एस.आई.आर. फॉर्म भरते समय 2003 की डिटेल देने के बावजूद "नो मैपिंग " नोटिस भेजी गई1
- *बहराइच में मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं* बहराइच के कतर्निया घाट इलाके में मृत पाए गए तेंदुए का पोस्टमार्टम वन विभाग द्वारा कराया गया है। तेंदुए का शव जंगल से 200 मीटर दूर खेत स्थित झाड़ियों में मिला था। पोस्टमार्टम का सैंपल जांच के लिए बरेली भेजा गया है, और बरेली से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृत तेंदुए की उम्र 7 से 8 माह बताई जा रही है, और यह मामला बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित परवानी गौडी गांव का है। डीएफओ अप्रूव दीक्षित के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा ¹।2