logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी* जौनपुर*-- जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने रविवार की देर रात रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा ईमानदारी और अनुशासन के साथ करना होगा तभी उनके अंदर जन सेवा की भावना पैदा होगी और जनता की सेवा कर सकेंगे। रिजर्व पुलिस लाइन, जौनपुर के परेड ग्राउंड में दीक्षांत परेड से पूर्व रविवार की देर रात रिक्रूट आरक्षियों के साथ “बड़ा खाना” कार्यक्रम का किया गया आयोजन । इस अवसर पर जिला न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके लगभग 11 माह के कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवरा अनुपम सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे जवानों में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। सभी अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, सौहार्द एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिली। उल्लेखनीय है कि कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ये रिक्रूट आरक्षी शीघ्र ही आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से नवप्रशिक्षित आरक्षियों का मनोबल बढ़ाने, उनमें संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने तथा सकारात्मक एवं अनुशासित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय कुमार अम्बष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस सह पुलिस उपाधीक्षक नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष जफराबाद सृष्टि जैन सहित जिले के सभी उप जिलाधिकारी, सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ ही मीडिया के लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
6a39146e-765d-4753-a1b3-8730cb22fa8e

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • या जौनपुर में रस्मंडल की रोड है
    1
    या जौनपुर में रस्मंडल की रोड है
    user_राजा पठान
    राजा पठान
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना नहर के पास मछली शहर जंघई मार्ग पर एक कड़ी कार में दूसरी वाहन ने पीछे से मारी टक्कर जिसमें एक महिला व एक लड़का हुए चोटिल। चोटिल दोनों का निजी चिकित्सालय में हुआ इलाज। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मुन्नीलाल कनौजिया ने वहां को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की।
    1
    मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना नहर के पास मछली शहर जंघई मार्ग पर एक कड़ी कार में दूसरी वाहन ने पीछे से मारी टक्कर जिसमें एक महिला व एक लड़का हुए चोटिल। चोटिल दोनों का निजी चिकित्सालय में हुआ इलाज। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मुन्नीलाल कनौजिया ने वहां को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की।
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जौनपुर जिले के झासेपुर गांव में अम्बेडकर जयंती पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी सोनू बौद्ध, बाबा साहब के सम्मान में कहे दो शब्द
    1
    जौनपुर जिले के झासेपुर गांव में अम्बेडकर जयंती पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी सोनू बौद्ध, बाबा साहब के सम्मान में कहे दो शब्द
    user_Heera Mani Gautam
    Heera Mani Gautam
    Insurance Agent जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Rahat time's
    1
    Post by Rahat time's
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by PUBLIC TALK NEWS
    1
    Post by PUBLIC TALK NEWS
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ में अज्ञात कारणों से पचासों बीघे के खेत जलकर खाक हो गया जिससे किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का भरशक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। तब थक हार कर फायर विभाग को सूचना दी ।फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आई और आग को बुझाई। इस अगलगी की घटना में सैकड़ो वर्ष पुराना है एक आम का वृक्ष की जलकर खाक हो गया।
    1
    मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ में अज्ञात कारणों से पचासों बीघे के खेत जलकर खाक हो गया जिससे किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का भरशक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। तब थक हार कर फायर विभाग को सूचना दी ।फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आई और आग को बुझाई। इस अगलगी की घटना में सैकड़ो वर्ष पुराना है एक आम का वृक्ष की जलकर खाक हो गया।
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.