Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज मंडलायुक्त महोदय द्वारा तहसील पूरनपुर के ग्राम हजारा में कटान की स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए बाढ़ सुरक्षा हेतु चौपाल आयोजन किया गया आज मंडलायुक्त महोदय द्वारा तहसील पूरनपुर के ग्राम हजारा में कटान की स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए बाढ़ सुरक्षा हेतु चौपाल आयोजन किया गया
HARUN KHAN
आज मंडलायुक्त महोदय द्वारा तहसील पूरनपुर के ग्राम हजारा में कटान की स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए बाढ़ सुरक्षा हेतु चौपाल आयोजन किया गया आज मंडलायुक्त महोदय द्वारा तहसील पूरनपुर के ग्राम हजारा में कटान की स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए बाढ़ सुरक्षा हेतु चौपाल आयोजन किया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कवरपुरा में स्कूल नहीं, तबेले में पढ़ रहे हैं बच्चे!-जिनकी जगह है उनकी ज़ुबानी सुनिए ! कवरपुरा में स्कूल नहीं, तबेले में पढ़ रहे हैं बच्चे!-जिनकी जगह है उनकी ज़ुबानी सुनिए ! जिस जगह स्कूल चल रहा है, उसके मालिक ने खुद बताया—“ये तबेला है, इसमें गाय-भैंस बंधती हैं।” स्कूल की छत की पट्टियां तीन साल से टूटी पड़ी हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हुई। नतीजा ये कि तीन साल से बच्चे स्कूल की जगह तबेले में पढ़ने को मजबूर हैं। सवाल सिर्फ टूटी छत का नहीं, सवाल ये है कि तीन साल तक जिम्मेदारों की नजर में बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा क्यों नहीं आई? जिस जगह मवेशी बांधे जाते थे, वहां बच्चों का भविष्य बांध दिया गया।1
- मंडलायुक्त ने किया ट्रांस शारदा पार क्षेत्र का दौरा, शारदा नदी के कटान का लिया जायजा मंडलायुक्त ने किया ट्रांस शारदा पार क्षेत्र का दौरा, शारदा नदी के कटान का लिया जायजा पीलीभीत। बरेली मंडल के मंडलायुक्त शंभू कुमार, IAS ने गुरुवार को जनपद पीलीभीत के ट्रांस शारदा पार क्षेत्र का दौरा किया। मंडलायुक्त ने हजारा क्षेत्र के शास्त्री नगर पहुंचकर शारदा नदी के कटान का मौके पर निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। इसके बाद मंडलायुक्त ने बमनपुर भागीरथ में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, शारदा नदी के कटान से बचाव तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से मंडलायुक्त को अवगत कराया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दौरे के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, IAS, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, IPS, मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग कुलविंदर कौर, गुरदेव सिंह, सुक्खू प्रधान, अमरीक सिंह प्रशासक, निरंजन सिंह, सतनाम सिंह और चरणजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान परमजीत सिंह उर्फ पीजी ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मंच का संचालन करते हुए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और ट्रांस शारदा पार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मंडलायुक्त के दौरे के बाद शारदा नदी के कटान और क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई होगी।1
- गौतम मौर्या हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, हत्यारोपी समीर अली के घर चला बुलडोजर1
- मेरठ के कप्तान अविनाश पांडे का तबादला! सख्त पुलिसिंग से अपराधियों में खौफ, अब लखनऊ में नई जिम्मेदारी1
- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, भारत-नेपाल सीमा के जवानों के लिए भी भेजी राखियां। पीलीभीत ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जनपद के 9 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) की 18 छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को अपने हाथों से बनाई हुई राखियां बांधी। इसके साथ ही, बालिकाओं ने भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बल के जवानों के लिए भी हस्तनिर्मित राखियां भेजीं। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों की सभी छात्राएं पढ़ाई-लिखाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और आने वाले समय में उच्च पदों पर आसीन होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों की मूलभूत आवश्यकताओं व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने संकल्प जताया कि जिले के सभी 9 कस्तूरबा विद्यालयों को प्रदेश के सबसे सुंदर और सर्वसुविधायुक्त विद्यालयों के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएसए, शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।4
- बरखेड़ा क्षेत्र में तेज बारिश, किसानों के लिए राहत के साथ बढ़ी चिंता सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद शुक्रवार को पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई, वहीं कुछ फसलों को नुकसान की आशंका से चिंता भी बढ़ गई है। बारिश से खेतों में खड़ी गन्ना और धान की फसलों को लाभ मिलने की संभावना है। पर्याप्त नमी मिलने से इन फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर खीरा, गोभी और अन्य सब्जियों की फसलों के लिए लगातार तेज बारिश नुकसानदायक साबित हो सकती है। खेतों में पानी भरने से सब्जियों की फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश सीमित समय तक रहती है तो यह खेती के लिए फायदेमंद साबित होगी, लेकिन लगातार तेज बारिश होने पर सब्जी उत्पादक किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बारिश को लेकर क्षेत्र के किसान लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।1
- *🔥 जंतर-मंतर पर यूजीसी रोलबैक के समर्थन में जुटा जनसमूह* दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज हर्ष दुबे के समर्थन में लोगों की भीड़ जुटी। स्वामी आनंद स्वरूप जी सहित करणी सेना के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। आंदोलनकारियों की ओर से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव/समाप्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।1
- तिरंगा यात्रा से गूंजा पीलीभीत, सफाई कर्मचारियों ने रखीं कई मांगें,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन1
- कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने डीएम को बांधी राखी, भावुक हुए डीएम1