logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन दोस्त बाइक समेत नदी में बहे, तलाश जारी उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज बारिश के बीच अरिल नदी का जलस्तर बढ़ गया। तीन दोस्त बाइक से छोटा पुल पार कर रहे थे, तभी पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बहने के कारण तेज बहाव में बाइक बेकाबू होकर नदी में गिर गई। तीनों दोस्तों ने काफी देर तक तैरकर किनारे आने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सके। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है, जबकि तीनों युवकों की तलाश जारी है।

1 hr ago
user_पत्रकार आशू गौतम
पत्रकार आशू गौतम
Media company Sarojani Nagar, Lucknow•
1 hr ago

उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन दोस्त बाइक समेत नदी में बहे, तलाश जारी उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज बारिश के बीच अरिल नदी का जलस्तर बढ़ गया। तीन दोस्त बाइक से छोटा पुल पार कर रहे थे, तभी पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बहने के कारण तेज बहाव में बाइक बेकाबू होकर नदी में गिर गई। तीनों दोस्तों ने काफी देर तक तैरकर किनारे आने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सके। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है, जबकि तीनों युवकों की तलाश जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • LRP में जलभराव से बदहाल स्थिति, शहर के एंट्री पॉइंट पर पानी में डूबी सड़कें लखीमपुर के LRP क्षेत्र में बारिश के चलते बेहद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट होने के बावजूद यहां चारों तरफ सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। खास बात यह है कि नगर पालिका द्वारा इसी स्थान पर बेहतरीन गेट और सुंदर पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब शहर के प्रवेश द्वार का यह हाल है, तो प्रस्तावित विकास कार्यों से पहले जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा?
    1
    LRP में जलभराव से बदहाल स्थिति, शहर के एंट्री पॉइंट पर पानी में डूबी सड़कें

लखीमपुर के LRP क्षेत्र में बारिश के चलते बेहद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट होने के बावजूद यहां चारों तरफ सड़कें पानी में डूबी हुई हैं।

खास बात यह है कि नगर पालिका द्वारा इसी स्थान पर बेहतरीन गेट और सुंदर पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब शहर के प्रवेश द्वार का यह हाल है, तो प्रस्तावित विकास कार्यों से पहले जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा?
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग…… अधिवक्ता पर जानलेवा हमले और लूट के मामले में वांछित शातिर अपराधी ऋषभ राय के घर अलीगंज पुलिस ने पीटी डुगडुगी। ब्रेकिंग…… अधिवक्ता पर जानलेवा हमले और लूट के मामले में वांछित शातिर अपराधी ऋषभ राय के घर अलीगंज पुलिस ने पीटी डुगडुगी।
    1
    ब्रेकिंग……

अधिवक्ता पर जानलेवा हमले और लूट के मामले में वांछित शातिर अपराधी ऋषभ राय के घर अलीगंज पुलिस ने पीटी डुगडुगी।
ब्रेकिंग……
अधिवक्ता पर जानलेवा हमले और लूट के मामले में वांछित शातिर अपराधी ऋषभ राय के घर अलीगंज पुलिस ने पीटी डुगडुगी।
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Tenant ownership सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पुवायां राधा सिटी में संयुक्त जनादेश पार्टी कार्यालय का हुआ उद्घाटन पुवायां में संयुक्त जनादेश पार्टी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म योगी बबलू श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया शुभारंभ, पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद पुवायां। शाहजहांपुर रोड, पुवायां में रविवार को संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा के नवीन कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म योगी बबलू श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, राष्ट्रीय प्रभारी धर्मवीर गंगवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुधा सेन, प्रदेश अध्यक्ष आध्यात्मिक प्रकोष्ठ राम लखन, प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त किसान यूनियन जसपाल सिंह उर्फ जसु, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा गगन ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल श्रीवास्तव तथा उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोहरलाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश महासचिव नितिन, मंडल उपाध्यक्ष जसबीर पाठक, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर दिनेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष बरेली हरि निवास पाठक, 133 विधानसभा पुवायां के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार पासी, जिला अध्यक्ष लखीमपुर डॉ. कामेश, जिला अध्यक्ष संयुक्त किसान यूनियन जितेंद्र सिंह तथा पूर्व जिला मीडिया प्रभारी शाहजहांपुर अंकित श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर संयुक्त ऑल प्रेस पत्रकार एसोसिएशन भारत के जिला अध्यक्ष बरेली संतोष गंगवार समेत मोनू शुक्ला, पंकज यादव, वीरेश गंगवार, ठाकुर सोनू सिंह और राजन बाबू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यालय उद्घाटन के दौरान संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
    2
    पुवायां राधा सिटी में संयुक्त जनादेश पार्टी कार्यालय का हुआ उद्घाटन 
पुवायां में संयुक्त जनादेश पार्टी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म योगी बबलू श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया शुभारंभ, पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
पुवायां। शाहजहांपुर रोड, पुवायां में रविवार को संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा के नवीन कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म योगी बबलू श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, राष्ट्रीय प्रभारी धर्मवीर गंगवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुधा सेन, प्रदेश अध्यक्ष आध्यात्मिक प्रकोष्ठ राम लखन, प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त किसान यूनियन जसपाल सिंह उर्फ जसु, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा गगन ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल श्रीवास्तव तथा उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोहरलाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व प्रदेश महासचिव नितिन, मंडल उपाध्यक्ष जसबीर पाठक, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर दिनेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष बरेली हरि निवास पाठक, 133 विधानसभा पुवायां के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार पासी, जिला अध्यक्ष लखीमपुर डॉ. कामेश, जिला अध्यक्ष संयुक्त किसान यूनियन जितेंद्र सिंह तथा पूर्व जिला मीडिया प्रभारी शाहजहांपुर अंकित श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर संयुक्त ऑल प्रेस पत्रकार एसोसिएशन भारत के जिला अध्यक्ष बरेली संतोष गंगवार समेत मोनू शुक्ला, पंकज यादव, वीरेश गंगवार, ठाकुर सोनू सिंह और राजन बाबू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यालय उद्घाटन के दौरान संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
    user_संयुक्त जनादेश पार्टी
    संयुक्त जनादेश पार्टी
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रूमी गेट पर सुरक्षा की उड़ीं धज्जियां"गार्ड की मौजूदगी में देर रात दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक रिल्स और हुल्लड़बाज़ी की आशंका,,, लखनऊ रूमी गेट पर सुरक्षा की उड़ीं धज्जियां"गार्ड की मौजूदगी में देर रात दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक रिल्स और हुल्लड़बाज़ी की आशंका राजधानी लखनऊ के पुराने शहर की शान और ऐतिहासिक पहचान 'रूमी दरवाजा'की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित इस राष्ट्रीय स्मारक पर देर रात सुरक्षा घेरे को ठेंगा दिखाते हुए कुछ युवकों द्वारा दीवार और ज़ीना चढ़कर अंदर ग्राउंड में दाखिल होने का मामला सामने आया है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रहा वायरल हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना मौके पर गार्ड की तैनाती के बावजूद घटित हुई। सदियों पुरानी और वास्तुकला की दृष्टि से बेहद संवेदनशील इस ऐतिहासिक इमारत पर इस तरह अवैध रूप से चढ़ना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है,साथ ही,इससे धरोहर की संरचना को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। गार्ड की मौजूदगी के बावजूद युवकों का इस तरह बेख़ौफ़ होकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक और पुलिस प्रशासन की अनदेखी को उजागर करता है। थाना चौक क्षेत्र के रूमी गेट का मामला।
    1
    रूमी गेट पर सुरक्षा की उड़ीं धज्जियां"गार्ड की मौजूदगी में देर रात दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक रिल्स और हुल्लड़बाज़ी की आशंका,,,
लखनऊ 
रूमी गेट पर सुरक्षा की उड़ीं धज्जियां"गार्ड की मौजूदगी में देर रात दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक रिल्स और हुल्लड़बाज़ी की आशंका
राजधानी लखनऊ के पुराने शहर की शान और ऐतिहासिक पहचान 'रूमी दरवाजा'की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित इस राष्ट्रीय स्मारक पर देर रात सुरक्षा घेरे को ठेंगा दिखाते हुए कुछ युवकों द्वारा दीवार और ज़ीना चढ़कर अंदर ग्राउंड में दाखिल होने का मामला सामने आया है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रहा वायरल
हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना मौके पर गार्ड की तैनाती के बावजूद घटित हुई। 
सदियों पुरानी और वास्तुकला की दृष्टि से बेहद संवेदनशील इस ऐतिहासिक इमारत पर इस तरह अवैध रूप से चढ़ना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है,साथ ही,इससे धरोहर की संरचना को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है।
गार्ड की मौजूदगी के बावजूद युवकों का इस तरह बेख़ौफ़ होकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक और पुलिस प्रशासन की अनदेखी को उजागर करता है। 
थाना चौक क्षेत्र के रूमी गेट का मामला।
    user_उमेश लोधी पत्रकार
    उमेश लोधी पत्रकार
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    14 hrs ago
  • Sanjay Agarwal  Triangle News Lucknow  8574663222 ऐतिहासिक  कुंभ के लिए सम्मानित किए गए विशिष्ट व्यापारी... सिर्फ संगठन नहीं यह है व्यापारी परिवार.... संदीप बंसल लखनऊ...03 सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने लखनऊ के संयोजक समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया..    संदीप बंसल ने कहा कि यह सिर्फ संगठन नहीं व्यापारी परिवार है और हम सभी इस परिवार के सदस्य हैं। समस्त पारिवारिक समस्याओं का निराकरण हमारा उद्देश्य है और हम इसको मिलकर हासिल करेंगे...    संदीप बंसल ने बताया कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को दिए गए मांग पत्र को उन्होंने तत्काल प्रेषित कर दिया है और उनसे आग्रह किया है कि व्यापारियों की इन समस्याओं का निस्तारण कराएं..  आज विधायक निवास दारुल शफा में संपन्न हुए सम्मान समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल ने कुंभ को जबरदस्त सफल बनाने वाले 33 पदाधिकारियों को सम्मानित किया      विशिष्ट व्यापारी के रूप में गुइन रोड से सुमित अग्रवाल, कैसरबाग से सुधीर अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, ललित सक्सेना, पतंजलि यादव, सनत गुप्ता, मलखान सिंह, कामेन्द्र सिंह, सुखविंदर सिंह, कजरा निगम, बीनू मिश्रा, बलजीत सिंह मोदी, आदित्य कमल सक्सेना, मुकेश साहू, विपिन अग्रवाल वीरेन्द्र वर्मा, रमेश शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चन्द्रा, मनीष अवस्थी अनूप गुप्ता प्रमुख रहे। Sanjay Agarwal  Triangle News Lucknow  8574663222 Sanjay Agarwal  Triangle News Lucknow  8574663222 ऐतिहासिक  कुंभ के लिए सम्मानित किए गए विशिष्ट व्यापारी... सिर्फ संगठन नहीं यह है व्यापारी परिवार.... संदीप बंसल लखनऊ...03 सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने लखनऊ के संयोजक समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया.. संदीप बंसल ने कहा कि यह सिर्फ संगठन नहीं व्यापारी परिवार है और हम सभी इस परिवार के सदस्य हैं। समस्त पारिवारिक समस्याओं का निराकरण हमारा उद्देश्य है और हम इसको मिलकर हासिल करेंगे... संदीप बंसल ने बताया कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को दिए गए मांग पत्र को उन्होंने तत्काल प्रेषित कर दिया है और उनसे आग्रह किया है कि व्यापारियों की इन समस्याओं का निस्तारण कराएं.. आज विधायक निवास दारुल शफा में संपन्न हुए सम्मान समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल ने कुंभ को जबरदस्त सफल बनाने वाले 33 पदाधिकारियों को सम्मानित किया विशिष्ट व्यापारी के रूप में गुइन रोड से सुमित अग्रवाल, कैसरबाग से सुधीर अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, ललित सक्सेना, पतंजलि यादव, सनत गुप्ता, मलखान सिंह, कामेन्द्र सिंह, सुखविंदर सिंह, कजरा निगम, बीनू मिश्रा, बलजीत सिंह मोदी, आदित्य कमल सक्सेना, मुकेश साहू, विपिन अग्रवाल वीरेन्द्र वर्मा, रमेश शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चन्द्रा, मनीष अवस्थी अनूप गुप्ता प्रमुख रहे। Sanjay Agarwal  Triangle News Lucknow  8574663222
    4
    Sanjay Agarwal 

Triangle News Lucknow 

8574663222

ऐतिहासिक  कुंभ के लिए सम्मानित किए गए विशिष्ट व्यापारी...

सिर्फ संगठन नहीं यह है व्यापारी परिवार.... संदीप बंसल

लखनऊ...03 सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने लखनऊ के संयोजक समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया..

   संदीप बंसल ने कहा कि यह सिर्फ संगठन नहीं व्यापारी परिवार है और हम सभी इस परिवार के सदस्य हैं। समस्त पारिवारिक समस्याओं का निराकरण हमारा उद्देश्य है और हम इसको मिलकर हासिल करेंगे...

   संदीप बंसल ने बताया कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को दिए गए मांग पत्र को उन्होंने तत्काल प्रेषित कर दिया है और उनसे आग्रह किया है कि व्यापारियों की इन समस्याओं का निस्तारण कराएं..

 आज विधायक निवास दारुल शफा में संपन्न हुए सम्मान समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल ने कुंभ को जबरदस्त सफल बनाने वाले 33 पदाधिकारियों को सम्मानित किया

     विशिष्ट व्यापारी के रूप में गुइन रोड से सुमित अग्रवाल, कैसरबाग से सुधीर अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, ललित सक्सेना, पतंजलि यादव, सनत गुप्ता, मलखान सिंह, कामेन्द्र सिंह, सुखविंदर सिंह, कजरा निगम, बीनू मिश्रा, बलजीत सिंह मोदी, आदित्य कमल सक्सेना, मुकेश साहू, विपिन अग्रवाल वीरेन्द्र वर्मा, रमेश शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चन्द्रा, मनीष अवस्थी अनूप गुप्ता प्रमुख रहे।

Sanjay Agarwal 

Triangle News Lucknow 

8574663222


Sanjay Agarwal 
Triangle News Lucknow 
8574663222
ऐतिहासिक  कुंभ के लिए सम्मानित किए गए विशिष्ट व्यापारी...
सिर्फ संगठन नहीं यह है व्यापारी परिवार.... संदीप बंसल
लखनऊ...03 सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने लखनऊ के संयोजक समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया..
संदीप बंसल ने कहा कि यह सिर्फ संगठन नहीं व्यापारी परिवार है और हम सभी इस परिवार के सदस्य हैं। समस्त पारिवारिक समस्याओं का निराकरण हमारा उद्देश्य है और हम इसको मिलकर हासिल करेंगे...
संदीप बंसल ने बताया कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को दिए गए मांग पत्र को उन्होंने तत्काल प्रेषित कर दिया है और उनसे आग्रह किया है कि व्यापारियों की इन समस्याओं का निस्तारण कराएं..
आज विधायक निवास दारुल शफा में संपन्न हुए सम्मान समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल ने कुंभ को जबरदस्त सफल बनाने वाले 33 पदाधिकारियों को सम्मानित किया
विशिष्ट व्यापारी के रूप में गुइन रोड से सुमित अग्रवाल, कैसरबाग से सुधीर अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, ललित सक्सेना, पतंजलि यादव, सनत गुप्ता, मलखान सिंह, कामेन्द्र सिंह, सुखविंदर सिंह, कजरा निगम, बीनू मिश्रा, बलजीत सिंह मोदी, आदित्य कमल सक्सेना, मुकेश साहू, विपिन अग्रवाल वीरेन्द्र वर्मा, रमेश शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चन्द्रा, मनीष अवस्थी अनूप गुप्ता प्रमुख रहे।
Sanjay Agarwal 
Triangle News Lucknow 
8574663222
    user_Reporter Sanjay Agrawal
    Reporter Sanjay Agrawal
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *आंगनवाड़ी वर्कर का 4 हजार,सहायिकाओं का 2 हजार मानदेय बढ़ेगा:* योगी कल अयोध्या में ऐलान करेंगे; जॉइनिंग लेटर भी देंगे आदित्यनाथ कल (8 सितंबर) अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) मैदान में आयोजित एक भव्य राज्यस्तरीय समारोह में इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे। इसके साथ ही, वे नवनियुक्त महिला कर्मियों को जॉइनिंग लेटर (नियुक्ति पत्र) भी सौंपेंगे। [1] मानदेय वृद्धि मुख्य विवरण इस प्रकार है:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय: इसमें ₹4,000 की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। अब उन्हें हर महीने ₹8,000 के स्थान पर ₹12,000 मिलेंगे। [1]आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय: इसमें ₹2,000 की बढ़ोत्तरी होगी। अब उन्हें हर महीने ₹6,000 की जगह ₹8,000 मिलेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    1
    *आंगनवाड़ी वर्कर का 4 हजार,सहायिकाओं का 2 हजार मानदेय बढ़ेगा:* योगी कल अयोध्या में ऐलान करेंगे; जॉइनिंग लेटर भी देंगे आदित्यनाथ कल (8 सितंबर) अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) मैदान में आयोजित एक भव्य राज्यस्तरीय समारोह में इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे। इसके साथ ही, वे नवनियुक्त महिला कर्मियों को जॉइनिंग लेटर (नियुक्ति पत्र) भी सौंपेंगे। [1] मानदेय वृद्धि मुख्य विवरण इस प्रकार है:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय: इसमें ₹4,000 की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। अब उन्हें हर महीने ₹8,000 के स्थान पर ₹12,000 मिलेंगे। [1]आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय: इसमें ₹2,000 की बढ़ोत्तरी होगी। अब उन्हें हर महीने ₹6,000 की जगह ₹8,000 मिलेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    17 hrs ago
  • मोहनलालगंज में हाइड्रा पलटने से मजदूर की मौत: पिता की शिकायत पर 11 नामजद ठेकेदारों पर केस दर्ज मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव में बीती रविवार सुबह पेड़ की भारी डाल उतारते समय हाइड्रा मशीन पलटने से उसकी चपेट में आए मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदारों समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनवारा गांव के प्राथमिक विद्यालय के आसपास पिछले कुछ दिनों से पेड़ों की कटाई का काम चल रहा था। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे मजदूर हाइड्रा मशीन की मदद से पेड़ की भारी डाल उतार रहे थे। इसी दौरान वजन अधिक होने के कारण हाइड्रा डाल का भार नहीं संभाल सकी और डाल समेत पलट गई। हादसे में सोनू (23) निवासी मऊ मशीन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। [9/7, 9:49 PM] Patrakar Ashu: मृतक के पिता राजू पुत्र परमा निवासी मऊ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जसीम ठेकेदार निवासी करोरा और बग्गड़ निवासी मऊ उनके बेटे सोनू को रविवार सुबह करीब आठ बजे लकड़ी काटने के लिए घर से धनवारा ले गए थे। करीब 10 बजे उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली। परिजन मोहनलालगंज सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां सोनू मृत अवस्था में स्ट्रेचर पर मिला। परिजनों का आरोप है किलकड़ी कटान के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरती जा रही थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद कई लोग वहां से चले गए। परिजनों के मुताबिक घटनास्थल पर हाइड्रा संख्या UP-32-WN-4434 पलटी मिली और लकड़ी के कटे हुए बोटे पड़े थे। रविवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद सोनू का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने,हादसे की निष्पक्ष जांच और घटना की सही वजह सामने लाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। सोमवार सुबह इंस्पेक्टर मोहनलालगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक परिजनों को समझाया,जिसके बाद वे शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर जसीम ठेकेदार समेत 11 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    2
    मोहनलालगंज में हाइड्रा पलटने से मजदूर की मौत: पिता की शिकायत पर 11 नामजद ठेकेदारों पर केस दर्ज

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव में बीती रविवार सुबह पेड़ की भारी डाल उतारते समय हाइड्रा मशीन पलटने से उसकी चपेट में आए मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदारों समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धनवारा गांव के प्राथमिक विद्यालय के आसपास पिछले कुछ दिनों से पेड़ों की कटाई का काम चल रहा था। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे मजदूर हाइड्रा मशीन की मदद से पेड़ की भारी डाल उतार रहे थे। इसी दौरान वजन अधिक होने के कारण हाइड्रा डाल का भार नहीं संभाल सकी और डाल समेत पलट गई। हादसे में सोनू (23) निवासी मऊ मशीन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
[9/7, 9:49 PM] Patrakar Ashu: मृतक के पिता राजू पुत्र परमा निवासी मऊ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जसीम ठेकेदार निवासी करोरा और बग्गड़ निवासी मऊ उनके बेटे सोनू को रविवार सुबह करीब आठ बजे लकड़ी काटने के लिए घर से धनवारा ले गए थे। करीब 10 बजे उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली। परिजन मोहनलालगंज सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां सोनू मृत अवस्था में स्ट्रेचर पर मिला।
परिजनों का आरोप है किलकड़ी कटान के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरती जा रही थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद कई लोग वहां से चले गए। परिजनों के मुताबिक घटनास्थल पर हाइड्रा संख्या UP-32-WN-4434 पलटी मिली और लकड़ी के कटे हुए बोटे पड़े थे।
रविवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद सोनू का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने,हादसे की निष्पक्ष जांच और घटना की सही वजह सामने लाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। सोमवार सुबह इंस्पेक्टर मोहनलालगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक परिजनों को समझाया,जिसके बाद वे शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर जसीम ठेकेदार समेत 11 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    user_पत्रकार आशू गौतम
    पत्रकार आशू गौतम
    Media company Sarojani Nagar, Lucknow•
    17 hrs ago
  • रील के लिए स्टंट करना झांसी के एक युवक को भारी पड़ गया। 30 फीट ऊंचे बांध से छलांग लगाकर वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। युवक ऐसी जगह जा गिरा, जहां पानी बेहद कम था। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए और अब वह अस्पताल में भर्ती है।
    1
    रील के लिए स्टंट करना झांसी के एक युवक को भारी पड़ गया।

30 फीट ऊंचे बांध से छलांग लगाकर वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। युवक ऐसी जगह जा गिरा, जहां पानी बेहद कम था।

हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए और अब वह अस्पताल में भर्ती है।
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST का मुकदमा लिखवाने वाला शिकायतकर्ता वाल्मीकि समाज से है ही नहीं. मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण मामले में आया नया मोड़ !! राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST का मुकदमा लिखवाने वाला शिकायतकर्ता वाल्मीकि समाज से है ही नहीं. वाल्मीकि समाज के संगठन ने हल्द्वानी में आज इसे लेकर दर्ज करवाई शिकायत. हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता अमित कुमार की जाति को लेकर वाल्मीकि समाज ने आपत्ति जताई है और पुलिस से शिकायत की है. उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. शुरुआत में यह सामने आया था कि शिकायत दर्ज कराने वाले अमित कुमार वाल्मीकि/अनुसूचित जाति समुदाय से हैं. लेकिन अब स्थानीय वाल्मीकि समाज के लोगों ने पुलिस के सामने आकर यह शिकायत की है कि अमित कुमार वाल्मीकि समाज से ताल्लुक नहीं रखते हैं. इसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है...
    1
    राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST का मुकदमा लिखवाने वाला शिकायतकर्ता वाल्मीकि समाज से है ही नहीं. 

मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण मामले में आया नया मोड़ !!
राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST का मुकदमा लिखवाने वाला शिकायतकर्ता वाल्मीकि समाज से है ही नहीं. 
वाल्मीकि समाज के संगठन ने हल्द्वानी में आज इसे लेकर दर्ज करवाई शिकायत.
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता अमित कुमार की जाति को लेकर वाल्मीकि समाज ने आपत्ति जताई है और पुलिस से शिकायत की है.
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. 
शुरुआत में यह सामने आया था कि शिकायत दर्ज कराने वाले अमित कुमार वाल्मीकि/अनुसूचित जाति समुदाय से हैं. 
लेकिन अब स्थानीय वाल्मीकि समाज के लोगों ने पुलिस के सामने आकर यह शिकायत की है कि अमित कुमार वाल्मीकि समाज से ताल्लुक नहीं रखते हैं. 
इसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है...
    user_Uma prakash
    Uma prakash
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.