सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई मंडलायुक्त ने विकास कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक समीक्षा की गोरखपुर, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मंडल की रैंकिंग बेहतर रखने को लेकर मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों और विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक समीक्षा की। उन्होंने चारों जिलों के अधिकारियों को रैंकिंग में लगातार सुधार करने और योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि जिन योजनाओं में अच्छी रैंकिंग मिल रही है, उनका प्रदर्शन बनाए रखा जाए, जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले विभाग तत्काल सुधार करें। उन्होंने सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली रेड श्रेणी की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नोडल अधिकारी से समन्वय कर परियोजनाओं की समयसीमा बढ़ाने की प्रक्रिया समय से पूरी करें। निर्धारित समय में उचित कारण प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में अनुपस्थित राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड, यूपीसिडको, राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों तथा माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक को अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें और परियोजनाओं की प्रगति का फीडबैक लेते रहें। इससे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिलों की रैंकिंग बेहतर बनी रहेगी। सूर्य घर योजना में महाराजगंज की धीमी प्रगति पर नाराजगी बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान महाराजगंज में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकर्स, विद्युत विभाग और वेंडर्स के साथ समन्वय स्थापित कर शासन से मिले लक्ष्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। विद्युत बिल सुधार की समीक्षा में उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। फैमिली आईडी के कार्य में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन की समीक्षा में उन्होंने समस्याओं का तत्काल समाधान कराने और शिकायतों की स्थिति शून्य रखने को कहा। पांच दिन में पात्र लाभार्थियों को जननी सुरक्षा योजना का लाभ जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने पात्र लाभार्थियों को अभियान चलाकर पांच दिन के भीतर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। लोक निर्माण विभाग को नई सड़कों के निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रोजेक्ट अलंकार, पोषण अभियान, नई सड़कों का निर्माण व मरम्मत, फैमिली आईडी, दैनिक विद्युत आपूर्ति और विद्युत बिल सुधार समेत विभिन्न योजनाओं की आंकड़ेवार समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त अजय जैन, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई मंडलायुक्त ने विकास कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक समीक्षा की गोरखपुर, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मंडल की रैंकिंग बेहतर रखने को लेकर मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों और विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक समीक्षा की। उन्होंने चारों जिलों के अधिकारियों को रैंकिंग में लगातार सुधार करने और योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि जिन योजनाओं में अच्छी रैंकिंग मिल रही है, उनका प्रदर्शन बनाए रखा जाए, जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले विभाग तत्काल सुधार करें। उन्होंने सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली रेड श्रेणी की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को
निर्देश दिया कि नोडल अधिकारी से समन्वय कर परियोजनाओं की समयसीमा बढ़ाने की प्रक्रिया समय से पूरी करें। निर्धारित समय में उचित कारण प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में अनुपस्थित राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड, यूपीसिडको, राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों तथा माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक को अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें और परियोजनाओं की प्रगति का फीडबैक लेते रहें। इससे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिलों की रैंकिंग बेहतर बनी रहेगी। सूर्य घर योजना में महाराजगंज की धीमी प्रगति पर नाराजगी बैठक में पीएम
सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान महाराजगंज में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकर्स, विद्युत विभाग और वेंडर्स के साथ समन्वय स्थापित कर शासन से मिले लक्ष्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। विद्युत बिल सुधार की समीक्षा में उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। फैमिली आईडी के कार्य में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन की समीक्षा में उन्होंने समस्याओं का तत्काल समाधान कराने और शिकायतों की स्थिति शून्य रखने को कहा। पांच दिन में पात्र लाभार्थियों को जननी सुरक्षा योजना का लाभ जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने पात्र लाभार्थियों को अभियान चलाकर पांच
दिन के भीतर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। लोक निर्माण विभाग को नई सड़कों के निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रोजेक्ट अलंकार, पोषण अभियान, नई सड़कों का निर्माण व मरम्मत, फैमिली आईडी, दैनिक विद्युत आपूर्ति और विद्युत बिल सुधार समेत विभिन्न योजनाओं की आंकड़ेवार समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त अजय जैन, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।
- धूमधाम के साथ बनाया जा रहा है 12 रवि अव्वल1
- प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ₹20 हजार लेने का आरोप, लाभार्थियों ने सुनाई पूरी कहानी गोला के रकौली गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से कथित तौर पर पैसे लिए जाने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने पंचायत मित्र/रोजगार सेवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आखिर लाभार्थियों ने क्या कहा? देखिए पूरी रिपोर्ट और उनके बयान। #Gorakhpur #Gola #PMAY #PMAYG #PMAYGorakhpur #GorakhpurNews #GolaNews #UPNews #DainikAdhyay1
- Kurukshetra Husband Murder | हरियाणा में बंद कमरे में प*नी ने किया पति का खौ*फनाक अं*त..बजह क्या रही ? Kurukshetra Husband Murder | हरियाणा में बंद कमरे में प*नी ने किया पति का खौ*फनाक अं*त..बजह क्या रही ?1
- बिहार में प्रदर्शन पर दिखा 6 वर्षीय बच्चा, जो देखने में तो बहुत छोटा है, लेकिन मांग ऐसी जो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद अब तक किसी ने नहीं मांगी. छात्रों पर बंदूक चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दो या बिहार के CM सम्राट चौधरी इस्तीफा दो - 6वर्षीय Gen-Alpha ने कहा. प्रदर्शन से इस बच्चे को बिहार पुलिस ने बड़े प्यार के साथ उठा ले गई...1
- बुलडोजर नहीं किताब दो, मदरसों को इंसाफ दो की माँग के साथ पीस पार्टी का ज्ञापन। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मदरसों के प्रति जो कड़ा रूख अख्तियार कर रही है उसके विरुद्ध पीस पार्टी ने कड़ी आपत्ति और एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि हम शिक्षा आधुनिकीकरण के विरोधी नहीं है किंतु विरासत में शिक्षा के केंद्र मकतब और मदरसे रहे हैं,उनकी हिफाजत किए जाने की जरूरत है और संरक्षण देकर आगे बढ़ाने की नीति बननी चाहिए।1
- महंत राजू दास का निषाद समाज के लोगों ने फूंका पुतला,कहा एफआईआर दर्ज कर हो कठोर कार्रवाई गोरखपुर एक टीवी चैनल के डिबेट में निषाद समाज के नीता को खुलेआम आप शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में अयोध्या के महंत राजू दास का शास्त्री चौक पर निषाद समाज के लोगों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।निषाद समाज के लोगों ने महंत राजू दास पर आरोप लगाते हुए कहा है।कि सत्ता के हनक में चूर राजू दास ने जिस तरीके से जाति विशेष पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।वह शर्मनाक है।महंत होते हुए अपशब्दों का प्रयोग करना यह बताता है।कि उनकी शिक्षा दीक्षा में जरूर कोई ना कोई कमी रह गई है। और ऐसे व्यक्ति को महंत का दर्जा देना गलत है। उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए नहीं तो निषाद समाज सड़कों पर उतरकर ऐसे साधु संतों के खिलाफ मोर्चा खोलकर अभियान चला कर कार्रवाई की मांग करेगा जिसके लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार होगी।1
- गोरखपुर में क्रॉस मुकदमे पर बवाल! भीम आर्मी ने उठाई आवाज, निष्पक्ष जांच और FIR पर कार्रवाई की मांग1
- नवजात बच्चे की मृत्यु पर बिलखते पिता ने हेरिटेज अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। हरसेवकपुर में स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल पर पिछले एक सप्ताह से नवजात बच्चे के चल रहे इलाज के बाद मृत्यु, पीड़ित पिता ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। मामले के तूल पकड़ने पर पैसों के द्वारा मामले को कर दिया गया रफा दफा।1