बिजली के बढ़े बिलों पर सियासी महायुद्ध... स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आर-पार का ऐलान बिलासपुर:छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए बिजली दरों में कटौती, स्मार्ट मीटर वापस लेने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा लागू करने की मांग उठाई है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन सड़क से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचेगा। प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक 1 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता कर बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा। इसके बाद 2 अगस्त से कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाएंगे और आम जनता से हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। यह अभियान लगातार दो महीने तक जारी रहेगा। दो माह बाद पूरे प्रदेश से जुटाए गए हजारों आवेदन लेकर कांग्रेस बिजली विभाग के जिला कार्यालयों का घेराव करेगी। इसके बाद सभी जिलों से प्राप्त पावती के साथ राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की गई है, जिससे घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। पार्टी का दावा है कि हाल के महीनों में कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं और लोग भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर लगाए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक रीडिंग और बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने मांग की कि जब स्मार्ट मीटर वैकल्पिक व्यवस्था है, तो उसे आम जनता पर जबरन क्यों थोपा जा रहा है। कांग्रेस ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं— बिजली दरों में तत्काल कमी, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की पुनः शुरुआत और स्मार्ट मीटर की व्यवस्था वापस लेना। प्रदेश कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में और उग्र रूप लेगा तथा सरकार को जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। NATIONAL CRIME NEWS👈 रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी

- सकरी बिलासपुर: देखिए बिलासपुर का 'विकास मॉडल'... विकास के दावे और ज़मीनी सच्चाई आमने-सामने! Ground Reporting देखिए बिलासपुर का 'विकास मॉडल'... विकास के दावे और ज़मीनी सच्चाई आमने-सामने! Ground Reporting POWER NEWS 24 BHARAT हर खबर पर नजर 👁️1
- जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़ के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़ के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh1
- भाजपा वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी कटघोरा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों से गंभीरता से हस्तक्षेप करने की मांग की।1
- 24 घंटे के भीतर शिकंजा... गौवंश के अवैध वध और मांस कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर, 2 अगस्त। गौवंश के अवैध वध और गोमांस के अवैध कारोबार के खिलाफ कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35.40 किलोग्राम गोमांस, घटना में प्रयुक्त दो टंगिया, खुरपा तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में गौवंश के अवैध वध, मांस परिवहन और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दर्रीकापा निवासी राकेश अनंत और राहुल अनंत अपने घर में अवैध रूप से गौवंश का वध कर गोमांस का संग्रहण और बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 35.40 किलोग्राम गोमांस, हड्डियां, चमड़ी काटने में प्रयुक्त खुरपा, दो टंगिया तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BK 9940 बरामद कर जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299(3) एवं 5 तथा छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 5 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज, उप निरीक्षक मीना ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक नहारूराम साहू, पीएसआई ऊषा निषाद, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, उमाशंकर राठौर, आरक्षक संजय श्याम, ज्वाला सिंह और दीप कंवर की सराहनीय भूमिका रही। सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक1