logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतुहा में स्थायी जाम की समस्या से लोग परेशान, एम्बुलेंस तक फंसी, प्रशासन बेपरवाह. पटना/फतुहा. फतुहा शहर में जाम की समस्या अब स्थायी रूप ले चुकी है। महारानी चौक से लेकर फतुहा चौराहा और नोहटा पुल तक लगभग एक किलोमीटर के दायरे में प्रतिदिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। हालात यह हैं कि रोजाना तीन से चार घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहता है, जिससे आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फतुहा के महारानी चौक, फतुहा थाना और फतुहा चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर बाजार और कार्यालय समय के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है. सड़क पर बढ़ते वाहनों का दबाव, अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था की कमी इस समस्या को और गंभीर बना रही है. शुक्रवार से सोमवार तक जाम की स्थिति इतनी खराब हो गई कि फतुहा थाना से लेकर चौराहा के बीच कई एम्बुलेंस आधे-आधे घंटे तक जाम में फंसी रहीं. इस दौरान मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई.स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि अक्सर आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं. व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ता है.कई बार लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते, जिससे आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह का नुकसान हो रहा है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या से पूरी तरह अवगत होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पाया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त तैनाती नहीं होती और अतिक्रमण हटाने के लिए भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है. नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फतुहा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस और स्थायी समाधान निकाला जाए.नियमित ट्रैफिक नियंत्रण, अतिक्रमण हटाने और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर ही इस समस्या से निजात पाई जा सकती है.

2 hrs ago
user_International 24*7
International 24*7
Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
2 hrs ago
000261f7-b229-4565-b7ce-9d8a2d477047

फतुहा में स्थायी जाम की समस्या से लोग परेशान, एम्बुलेंस तक फंसी, प्रशासन बेपरवाह. पटना/फतुहा. फतुहा शहर में जाम की समस्या अब स्थायी रूप ले चुकी है। महारानी चौक से लेकर फतुहा चौराहा और नोहटा पुल तक लगभग एक किलोमीटर के दायरे में प्रतिदिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। हालात यह हैं कि रोजाना तीन से चार घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहता है, जिससे आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फतुहा के महारानी चौक, फतुहा थाना और फतुहा चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर बाजार और कार्यालय समय के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है. सड़क पर बढ़ते वाहनों का दबाव, अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था की कमी इस समस्या को और गंभीर बना रही है. शुक्रवार से सोमवार तक जाम की स्थिति इतनी खराब हो गई कि फतुहा थाना से लेकर चौराहा के बीच कई एम्बुलेंस आधे-आधे घंटे तक जाम में फंसी रहीं. इस

0e7b52b2-f059-4b00-906f-1bbdc66fd59d

दौरान मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई.स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि अक्सर आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं. व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ता है.कई बार लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते, जिससे आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह का नुकसान हो रहा है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या से पूरी तरह अवगत होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पाया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त तैनाती नहीं होती और अतिक्रमण हटाने के लिए भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है. नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फतुहा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस और स्थायी समाधान निकाला जाए.नियमित ट्रैफिक नियंत्रण, अतिक्रमण हटाने और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर ही इस समस्या से निजात पाई जा सकती है.

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    43 min ago
  • पश्चिम बंगाल के गारबेटा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने चुनावी रैली में मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर जोरदार हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि बंगाल में “जय श्री राम” बोलने पर आपत्ति जताई जाती है और ऐसा माहौल बना दिया गया है मानो भगवान राम का नाम लेना ही गलत हो। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि एक तरफ हिंदू त्योहारों—जैसे दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और शोभा यात्राओं—पर पाबंदियां लगाई जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन कराया जाता है। योगी ने इसे “तुष्टिकरण की राजनीति” करार देते हुए कहा कि बंगाल में वही हालात बन रहे हैं, जो 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में थे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस राजनीति को समझें और बदलाव के लिए वोट करें। अब देखना होगा कि योगी के इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस और खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्या जवाब देती हैं।
    1
    पश्चिम बंगाल के गारबेटा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने चुनावी रैली में मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर जोरदार हमला बोला।
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि बंगाल में “जय श्री राम” बोलने पर आपत्ति जताई जाती है और ऐसा माहौल बना दिया गया है मानो भगवान राम का नाम लेना ही गलत हो।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि एक तरफ हिंदू त्योहारों—जैसे दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और शोभा यात्राओं—पर पाबंदियां लगाई जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन कराया जाता है।
योगी ने इसे “तुष्टिकरण की राजनीति” करार देते हुए कहा कि बंगाल में वही हालात बन रहे हैं, जो 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में थे।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस राजनीति को समझें और बदलाव के लिए वोट करें।
अब देखना होगा कि योगी के इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस और खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्या जवाब देती हैं।
    user_Sudhanshu Ranjan
    Sudhanshu Ranjan
    Patna Rural, Bihar•
    1 hr ago
  • नौबतपुर प्रखंड के सात पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के मतों कि गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच हुआ सम्पन्न।नौबतपुर नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने सबसे अधिक मतों से विजयी घोषित हुए।
    1
    नौबतपुर प्रखंड के सात पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के मतों कि गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच हुआ सम्पन्न।नौबतपुर नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने सबसे अधिक मतों से विजयी घोषित हुए।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बच्चा का दवा है पर केजी डोज है
    1
    बच्चा का दवा है  पर  केजी डोज है
    user_Uday kumar singh
    Uday kumar singh
    Pharmacist पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • #पटना_सिटी में बुलडोजर एक्शन जारी ,सरकारी संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर से एक्शन शुरू कर दिया गया है ,सोमवार को टेढ़ी घाट गंगा नदी के पास कच्चे पक्के मकानों को तोड़ा गया ,भद्रघाट से दीदारगंज तक फोर लाइन सड़क का निर्माण कराया जाना है,जिसके लिए पटना जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ,#ApnaCityTakNews #PatnaCity #Buldojar #SmratChodhri
    1
    #पटना_सिटी में बुलडोजर एक्शन जारी ,सरकारी संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर से एक्शन शुरू कर दिया गया है ,सोमवार को टेढ़ी घाट गंगा नदी  के पास कच्चे पक्के मकानों को तोड़ा गया ,भद्रघाट से दीदारगंज तक फोर लाइन सड़क का निर्माण कराया जाना है,जिसके लिए पटना जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ,#ApnaCityTakNews #PatnaCity #Buldojar #SmratChodhri
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • शादीशुदा मर्द सावधान! सोनम-राजा और सौरभ-मुस्कान के बाद अब 'प्रियंका-कृष्ण देव'..देश में क्या हो रहा?
    2
    शादीशुदा मर्द सावधान! सोनम-राजा और सौरभ-मुस्कान के बाद अब 'प्रियंका-कृष्ण देव'..देश में क्या हो रहा?
    user_Mohan Kumar Singh
    Mohan Kumar Singh
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Spiderman
    1
    Post by Spiderman
    user_Spiderman
    Spiderman
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.