Shuru
Apke Nagar Ki App…
Tiharu Tiharu
- Mangal das ManikpuriBilaspur, Chhattisgarh💣on 3 January
More news from Bilaspur and nearby areas
- होली त्योहार के मद्देनजर थाना चकरभाठा में नयाब तहसीलदार की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न सोमवार की रात 9:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार कि साम 5.00 से 6.00 बजे तक थाना चकरभाठा मे आगामी होली पर्व पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु, नायब तहसीलदार बोदरी श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में थाना प्रभारी चकरभाठा श्री उमेश साहू की मौजुदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधी गण, ग्राम सरपंच एंव गणमान्य नागरीक उपस्थित हुए, शांति समिति की बैठक में आगामी होली त्यौहार को शांति पूर्ण संपन्न करने हेतु उनसे सुझाव लिया गया तथा बैठक में निम्न विषयो पर सहमती बनायी गई- 1. सभी गावों और मोहल्लो में होलिका दहन रात्रि 10.00 बजे तक अनिवार्य रूप से संपन्न करा लिया जायेगा। 2. हरे भरे पेड तथा किसी की निजी संपत्ति या सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग होली जलाने के लिए नही किया जायेगा। 3. विद्युत खम्भो या तारो के निचे होली नही जलाई जायेगी। 4. डीजे का उपयोग माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पूर्णतः प्रतिबंधित है डीजे बजाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 5. मुखौटों का उपयोग करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है मुखौटों का उपयोग करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 6. जबरजस्ती किसी के उपर रंग गुलाल का उपयोग न किया जाये। 7. कीचड, ग्रीस, पेन्ट, केमिकल आदि हानि कारक पदार्थो का उपयोग होली खेलने के लिए न किया जाये। 8. मोटर सायकल में तीन सवारी, शराब सेवन कर वाहन चालन न किया जाये अन्यथा मोटर विकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी। 9. किसी भी प्रकार की अफवाह, भडकाउ पोस्ट, सोशल मिडीया संदेश प्रसारित न करे। 10. साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखे किसी की धार्मिक भावनाये आहत न हो। उपरोक्त निर्देशो का पालन करने हेतु प्रशासन के द्वारा आम जनता से अपील की गई है। निर्देशो का पालन नही करने पर तथा गुण्डा, बदमाशो व आपराधिक गतिविधियो में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध सक्त कार्यवाही किया जायेगा, ताकि होली त्यौहार शांति पूर्ण रूप से संपन्न किया जाये। साथ ही क्षेत्र में होली त्यौहार के मद्दे नजर अवेध शराब गांजा की बिक्री और हुडदंग करने वालों की सूचना देने हेतु अपील की गई है एवम हेलमेट का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने की अपील की गई है किसी भी बाद विवाद की इस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है सबसे खास इस वर्ष पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार कपड़ा फाड़ होली पर भी प्रतिबंध लगाया गया1
- Post by Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट1
- Post by Gautam karsh1
- कोरबा मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद राहगीरो की भीड़ एकत्रित हो गई । हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। Vo इस दुर्घटना में मृतक की पहचान 22 वर्षीय गौरव श्रीवास के रूप में की गई जो सीएसईबी का रहने वाला था।पुलिस की सूचना के बाद उसके मित्र और परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक गौरव मुड़ापार की तरफ से टीपी नगर की जा रहा था । तेज रफ्तार भारी वाहन पीछे से उसे अपनी चपेट में लेते हुए मौके से फरार हो गया। वाहन का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया जिसके चलते घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। Clip Vo इस घटना के बाद पुलिस को मौके से एक मोबाइल मिला जो लॉक था । गौरव की मौत के बाद भी उसके अंगूठे से थम लेकर लॉक खोला गया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई।1
- मुंगेली जिले में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में 3, 4 और 5 मार्च को विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा। ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना, जबरन रंग डालना, डीजे की अनुमति के बिना संचालन, ध्वनि प्रदूषण और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ‘Zero Tolerance’ नीति अपनाते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 📞 आपात स्थिति में संपर्क करें: जिला पुलिस कंट्रोल रूम – 94791 930441
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: प्रदेश सरकार द्वारा 'कृषि उन्नति योजना' के तहत किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान तो कर दिया गया है, लेकिन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले मनरेगा मजदूर आज भी अपनी मजदूरी के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। जिले में पिछले दो महीनों से अधिक समय से भुगतान लंबित होने के कारण मजदूरों के सामने होली का त्यौहार मनाने का संकट खड़ा हो गया है। भेदभाव का अहसास किसानों को सौगात, मजदूरों को 'तारीख' हाल ही में राज्य सरकार ने किसानों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि हस्तांतरित की है, जिससे ग्रामीण इलाकों के बाजारों में रौनक तो लौटी है, लेकिन यह रौनक केवल एक वर्ग तक सीमित है। मनरेगा मजदूरों का कहना है कि कार्य करते 2 महीने से ऊपर हो गया मेहनत पसीना बहाकर काम किया, पर जब त्यौहार का समय आया तो उनके खाते खाली हैं। "सरकार ने किसानों को उनकी मेहनत का फल दिया, यह अच्छी बात है। लेकिन क्या हम मजदूर नहीं हैं? क्या हमारी होली, होली नहीं है?" — एक आक्रोशित मनरेगा मजदूर सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पंचायतों का हाल बेहाल- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि लंबित भुगतान कई पंचायतों में लगभग 2 महीने से भुगतान बकाया है। विकास की धीमी रफ्तार फंड की कमी के कारण पंचायतों में नए निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। सरपंचों की मुसीबत- भुगतान न होने के कारण ग्रामीण सीधे तौर पर सरपंचों और पंचायत सचिवों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जिसस पंचायतों की छवि धूमिल हो रही है। मजदूरों में बढ़ता आक्रोश भुगतान में देरी के कारण अब मजदूरों का धैर्य जवाब दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह चर्चा आम है जल्द से जल्द भुगतान नही होगा तो मजदूर लामबंद होकर उग्र प्रदर्शन कर सकते हैं। 1
- Post by Gautam karsh1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- मुंगेली में ऑपरेशन बाज़: 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार1