logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़-राजस्थान पुलिस आज अपना 77 वां स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर झालावाड़ के जिला पुलिस परेड ग्राउंड पर सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया । झालावाड़_राजस्थान पुलिस आज अपना 77 वां स्थापना दिवस मना रही है । इस अवसर पर झालावाड़ के जिला पुलिस परेड ग्राउंड पर सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ने पुलिस परेड की सलामी ली । इस दौरान पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 57 कार्मिकों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह / अतिउत्तम सेवा चिन्ह व उत्तम सेवा चिन्ह से अलंकृत किया गया। साथ ही पुलिस कार्मिकों के 14 बच्चे जिन्होने 10 वीं 12 वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये, उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस परेड ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया । वहीं जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस लाईन में जिला पुलिस व पी.टी.एस. झालावाड के अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छा से करीब 120 यूनिट रक्तदान किया गया । साथ ही अन्य कार्मिकों को भविष्य में रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया ।इस कार्यक्रम में कई रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि एएसपी भागचंद मीणा ने पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की बधाई दी और राजस्थान पुलिस की गौरवमयी परंपरा को याद किया । उन्होंने पुलिसकर्मियों से आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के ध्येय वाक्य को सार्थक बनाने की भी अपील की । इस मौके पर जिले के कई  उप पुलिस अधीक्षक और थाना अधिकारी भी मौजूद रहे ।

3 hrs ago
user_HARI MOHAN CHUDAWAT
HARI MOHAN CHUDAWAT
Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
3 hrs ago

झालावाड़-राजस्थान पुलिस आज अपना 77 वां स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर झालावाड़ के जिला पुलिस परेड ग्राउंड पर सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया । झालावाड़_राजस्थान पुलिस आज अपना 77 वां स्थापना दिवस मना रही है । इस अवसर पर झालावाड़ के जिला पुलिस परेड ग्राउंड पर सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ने पुलिस परेड की सलामी ली । इस दौरान पुलिस

विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 57 कार्मिकों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह / अतिउत्तम सेवा चिन्ह व उत्तम सेवा चिन्ह से अलंकृत किया गया। साथ ही पुलिस कार्मिकों के 14 बच्चे जिन्होने 10 वीं 12 वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये, उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस परेड ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों और

जवानों ने उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया । वहीं जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस लाईन में जिला पुलिस व पी.टी.एस. झालावाड के अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छा से करीब 120 यूनिट रक्तदान किया गया । साथ ही अन्य कार्मिकों को भविष्य में रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया ।इस कार्यक्रम में कई रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और

कर्मचारी भी मौजूद रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि एएसपी भागचंद मीणा ने पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की बधाई दी और राजस्थान पुलिस की गौरवमयी परंपरा को याद किया । उन्होंने पुलिसकर्मियों से आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के ध्येय वाक्य को सार्थक बनाने की भी अपील की । इस मौके पर जिले के कई  उप पुलिस अधीक्षक और थाना अधिकारी भी मौजूद रहे ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Bhastrika Pranayam at home
    1
    Bhastrika Pranayam at home
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ब्रेकिंग संजीत में अवैध तरीके से बाहर के लोगों द्वारा मारी जा रही मछली को। लेकर वीडियो वायरल होने के बाद आज कार्यवाही की सूचना.. मौके पर नायब तहसीलदार राहुल डाबर, पटवारी, व नाहरगढ़ थाना पुलिस जांच कर कार्यवाही कर रहे..!# बाहर के लोग आकर मछलियां मर रहे हैं और मछुआरों सब बाहर बैठे हैं इन मछुआरे को क्या होगा ये बड़े बड़े लोगे बहार से मछली पकड़ने वाले को भुला कर मछलीयां मार रहे है करंट से बड़े-बड़े तस्करी यह काम कर रहे
    2
    ब्रेकिंग संजीत में अवैध तरीके से बाहर के लोगों द्वारा मारी जा रही मछली को। लेकर वीडियो वायरल होने के बाद आज कार्यवाही की सूचना.. मौके पर नायब तहसीलदार राहुल डाबर, पटवारी, व नाहरगढ़ थाना पुलिस जांच कर कार्यवाही कर रहे..!#
बाहर के लोग आकर मछलियां मर रहे हैं
और मछुआरों सब बाहर बैठे हैं इन मछुआरे को क्या होगा ये बड़े बड़े लोगे बहार से मछली पकड़ने वाले को भुला कर मछलीयां मार रहे है करंट से
बड़े-बड़े तस्करी यह काम कर रहे
    user_बसई गोताखोर टीम बसई
    बसई गोताखोर टीम बसई
    Security Guard सुवासरा, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Kalim khan
    2
    Post by Kalim khan
    user_Kalim khan
    Kalim khan
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • SP तेजस्विनी गौतम - कोटा: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर 'कालिका पेट्रोल' का शक्ति प्रदर्शन, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर कोटा | 16 अप्रैल 2026 राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर आज 'शिक्षा की नगरी' कोटा में पुलिस और जनता के बीच के जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला सेंटर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कोटा शहर पुलिस, कोटा ग्रामीण और आरएसी (RAC) की दूसरी बटालियन के बैंड ने देशभक्ति की धुनों से समां बांध दिया। कालिका पेट्रोल यूनिट का 'सेल्फ डिफेंस' डेमो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'कालिका पेट्रोल यूनिट' (महिला गश्ती दल) द्वारा दी गई आत्मरक्षा की प्रस्तुति रही। वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में हमलावरों का सामना करने की तकनीकों का प्रदर्शन किया मकसद: कोटा में बाहर से आने वाले नए छात्रों और विशेषकर छात्राओं में सुरक्षा का विश्वास जगाना। संदेश: पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 'कोचिंग सिटी' में हर छात्र और नागरिक की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह कटिबद्ध है। ऑपरेशन गरुड़ व्यू: नशा मुक्त कोटा का संकल्प एसपी कोटा शहर, अमृता दुहन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस के इतिहास और गौरव से जनता को रूबरू कराना है। उन्होंने विशेष रूप से 'ऑपरेशन गरुड़ व्यू' (Operation Garud View) का जिक्र किया, जिसके तहत कोटा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस लगातार काम कर रही है।
    3
    SP तेजस्विनी गौतम -
कोटा: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर 'कालिका पेट्रोल' का शक्ति प्रदर्शन, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
कोटा | 16 अप्रैल 2026
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर आज 'शिक्षा की नगरी' कोटा में पुलिस और जनता के बीच के जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला सेंटर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कोटा शहर पुलिस, कोटा ग्रामीण और आरएसी (RAC) की दूसरी बटालियन के बैंड ने देशभक्ति की धुनों से समां बांध दिया।
कालिका पेट्रोल यूनिट का 'सेल्फ डिफेंस' डेमो
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'कालिका पेट्रोल यूनिट' (महिला गश्ती दल) द्वारा दी गई आत्मरक्षा की प्रस्तुति रही। वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में हमलावरों का सामना करने की तकनीकों का प्रदर्शन किया
मकसद: कोटा में बाहर से आने वाले नए छात्रों और विशेषकर छात्राओं में सुरक्षा का विश्वास जगाना।
संदेश: पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 'कोचिंग सिटी' में हर छात्र और नागरिक की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह कटिबद्ध है।
ऑपरेशन गरुड़ व्यू: 
नशा मुक्त कोटा का संकल्प
एसपी कोटा शहर, अमृता दुहन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस के इतिहास और गौरव से जनता को रूबरू कराना है। उन्होंने विशेष रूप से 
'ऑपरेशन गरुड़ व्यू' (Operation Garud View) का जिक्र किया, जिसके तहत कोटा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस लगातार काम कर रही है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • लखनऊ के विकास नगर में कल शाम 5 बजे के आसपास भीषण आग से 1200 झुग्गियां जलकर राख: 100 सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी: बताया जा रहा है कि ज्यादातर झुग्गियों में असम के परिवार थे जो कचरा बीन कर अपना गुजारा करते थे...
    1
    लखनऊ के विकास नगर में कल शाम 5 बजे के आसपास भीषण आग से 1200 झुग्गियां जलकर राख: 100 सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी: बताया जा रहा है कि ज्यादातर झुग्गियों में असम के परिवार थे जो कचरा बीन कर अपना गुजारा करते थे...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.