पति की सहमति बिना गर्भपात कराने का आरोप, पत्नी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज बैरिया (बलिया)। रेवती थाना क्षेत्र में पति की सहमति के बिना गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सुरेमनपुर दियरांचल के गोपाल नगर गांव निवासी सोनू कुमार सिंह की शादी गत 23 मई को बिहार के भोजपुर जनपद अंतर्गत लक्ष्मीपुर सिन्हा निवासी नंदनी कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद पत्नी की विदाई कराकर सोनू उसे अपने घर गोपाल नगर लाया और बाद में दोनों दिल्ली चले गए। इसी दौरान नंदनी गर्भवती हो गई। आरोप है कि मायके वालों के बुलावे पर नंदनी पहले ससुराल आई और फिर अपने मायके लक्ष्मीपुर सिन्हा चली गई, जहां उसने पति की सहमति के बिना गर्भपात करा लिया। घटना की जानकारी होने पर पति सोनू कुमार सिंह ने रेवती थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय बलिया के न्यायालय में परिवाद दाखिल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर रेवती पुलिस ने पत्नी नंदनी कुमारी, सरस्वती देवी, विशाल पांडे, अंजली कुमारी तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रेवती अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामला उनके कार्यकाल से पूर्व का है। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- नमस्कार… आप देख रहे हैं DIGITAL E PAGE NEWS PLATFORM का खास बुलेटिन “बलिया दिनभर”… चलिए शुरुआत करते हैं आज की बड़ी खबरों से बंगाल के नेता सुबेन्धु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने बड़ा दावा किया है। राज सिंह की मां ने बेटे को बेगुनाह बताते हुए कहा कि गिरफ्तारी अयोध्या से हुई थी, ना कि बिहार के बक्सर से। परिवार ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। गड़वार के बरवां चट्टी के पास रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बैरिया पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और एक पिकअप वाहन भी सीज किया गया है। फेफना पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का खुलासा करते हुए चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया जबकि तीन नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में लिए गए हैं। सुखपुरा पुलिस ने चाकूबाजी मामले में वांछित युवक हरिकेश गिरी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। बलिया में रोहिंग्या नागरिक की मदद करने के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत आरोपी अब्दुल अमीन को विदेशी अधिनियम के तहत 3 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है। बांसडीह इलाके में एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान कराने की अपील की है। मृतक के हाथ पर “ॐ” का टैटू बना हुआ है। फिलहाल इतना ही… बलिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए DIGITAL E PAGE NEWS PLATFORM के साथ।1
- बलिया ज़िले में मर्ज़िया पठान द्वारा 'सीरत-ए-नबी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद किया गया।1
- बंगाल चुनाव पर 'चाचा' ने एक बड़ा बयान देते हुए अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उनके इस बयान ने समाजवादी पार्टी के भीतर के राजनीतिक समीकरणों पर फिर से बहस छेड़ दी है।1
- बलिया में जन सेवा शिक्षा मिशन ने भीषण गर्मी से बेहाल राहगीरों और ज़रूरतमंदों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मानवीय पहल ने लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई और समाज में सहयोग का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेदुआ इलाके में कम्पोजिट दारू की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण छह दिनों से धरने पर हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन दुकानों से माहौल खराब हो रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छात्रों का गुस्सा उबाल पर है, जिसके चलते उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। अपनी मांगों को लेकर छात्र सड़क पर उतर आए हैं और समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- लापता बेकती - नाम = सुरेश कुशवाहा उम्र 48 वर्ष ग्राम = पाण्डेय पट्टी कपड़ा के कलर ब्लु कलर का लोअर नाम - सुरेश कुशवाहा पता - पाण्डेय पट्टी ये बेकती आज शुबह 11:00 बजे से लापता है 11/05/2026/- जिसे मिले तो हमें फोन करे mo=9939398666 कपड़ा का कलर है बल्लू कलर का लोअर पहने हुवे है और सर्ट1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में महाराणा प्रताप की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस अनोखी प्रतिमा में उनका भाला शुद्ध सोने का होगा, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा।1