स्व. श्री नंदकुमार कस्तूरी की स्मृति में 15 बच्चों को लैपटॉप और 135 मेधावियों को मिला गौरव स्व. श्री नंदकुमार कस्तूरी की स्मृति में 15 बच्चों को लैपटॉप और 135 मेधावियों को मिला गौरव - सिंधी पंचायत ने मेधावी छात्रों को दी डिजिटल उड़ान - पहला ऐसा आयोजन जब पंचायत ने प्रतिभावान बच्चों को दिया हो लैपटॉप - डॉ. माधव हसानी और डॉ. राकेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद इंदौर। इंदौर में शिक्षा और समाज सेवा का एक प्रेरणादायक संगम देखने को मिला, जब सिंधी समाज ने मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की राह को मजबूत करने का प्रयास किया। खास बात यह है कि यह पहला ऐसा आयोजन है जब किसी पंचायत ने प्रतिभावान बच्चों को लेपटॉप वितरित किये। यह आयोजन समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश दे गया। स्वर्गीय नंदकुमार कस्तूरी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। इंदौर में पूज्य जेकबाबाद जिला सिंधी पंचायत द्वारा समाजसेवी श्री नंदकुमार कस्तूरीजी की स्मृति में मेधावी छात्र सम्मान एवं लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 11:30 बजे माणिक बाग रोड स्थित पंचायत परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शुरूआत में सभी ने स्वल्पाहार किया उसके बाद कार्यक्रम की शुभारम्भ हुआ। लालचंद टी वाधवानी ने गायत्री मंत्र का वाचन किया। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाना था, ताकि वे अपने सपनों को नई दिशा दे सकें। इसके अलावा 135 प्रतिभाशाली छात्रों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। मुख्य अतिथियों का किया सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. माधव हसानी और डॉक्टर राकेश शर्मा उपस्थित रहे। जेकबाबाद जिला सिंधी ट्रस्ट के सचिव वासुदेव हरगुनानी और उपाध्यक्ष डॉक्टर गोपालदास परियानी की ओर से डॉ. माधव हसानी और डॉक्टर राकेश शर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहर के पांच प्रतिष्ठित समाजसेवियों मनोहर नागपालजी इंजीनियर, अजय वर्माजी शिक्षाविद, सुदीप शेरवानीजी, मनीष देवनानीजी और रमेश मूलचंदानीजी का भी शॉल, श्रीफल एवं ट्रॉफी देकर से सम्मानित किया गया। इनका समाज में उत्कृष योगदान के चलते उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच राजा मांधवानी, अध्यक्ष डॉ. जय कुमार परियानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपचंद चावला, स्वर्गीय नंदकुमार कस्तूरीजी के पुत्र हरीश कस्तूरी, प्रवक्ता मंशाराम राजानी, सहसचिव राकेश पंजवानी के साथ-साथ अन्य पंचायत के प्रमुख उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को समाज के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। डॉक्टर राकेश शर्मा ने सभी बच्चों को बताया कि बच्चों को अपने माता पिता की बातों को मानना चाहिए। मां बाप कभी बच्चों का अहित नहीं सोचते। मां बाप कभी थप्पड़ भी मार दे तो उससे सीख लेना चाहिए और उनका प्यार समझना चाहिये। माता पिता हमेशा अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। मां बाप की बातों को मानना चाहिए और उनके बताये रास्ते पर ही चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पूज्य जेकबाबाद जिला सिंधी पंचायत के महासचिव श्री कमल कस्तूरी ने किया और कार्यक्रम के संयोजक दीपचंद चावला रहे। अंत में सभी ने एक साथ भोजन किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जनसेवा को समर्पित रहा सारा जीवन गौरतलब है कि स्वर्गीय नंदकुमार कस्तूरी का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उनके इसी आदर्श को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन किया गया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह कार्यक्रम यह संदेश देता है कि जब समाज एकजुट होकर शिक्षा को बढ़ावा देता है, तो वह न केवल बच्चों का भविष्य संवारता है, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

- दर्शनार्थी के साथ नीचता की सारी हदें पार कर मारपीट कर रहा अपनी व्यवस्था का नजारा ये कृत्य उस जगह पर डंके की चोट में होते है जहां आपका कार्यालय है तमाम कर्मचारी मौजूद रहते है जहां कर्मचारियों की ड्यूटी होती है आपके कर्मचारी कितने कर्तव्य निष्ट है नजारा देखिए।*1
- कौन कहता है आवाज सुनने वाला नहीं है आवाज तो लगाओ1
- इंदौर के द होटल हब के गोदाम में लगी भीषण आग फायर ने काबू पाया बीती रात को अचानक से धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटे उठी आगजनी की घटना के समय आसपास के रहवासियों में अफरातफरी रहवासी क्षेत्र में गोदाम संचालित किया जा रहा था हजारों लीटर पानी छिड़कर आग पर काबू पाया गया विपिन छांछड़ का मकान बताया जा रहा है तीन मंजिला मकान में लगी थी आग लाखों का माल जला मौके पर फिलहाल कोई सुरक्षा उपकरण नहीं मिले इंदौर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही है रोजाना कही ना कही आग की घटनाएं नजर आ रही है और इसी के तहत मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बीती रात को भीषण आग जाने की घटना घटित हुई जिसमें तीन मंजिला इमारत में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया बताया जा रहा है कि होटल संचालक द्वारा यहां पर होटल में उपयोग होने वाला सामान रखा गया था। मौके पर फायर विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। वियो एडिशनल डीसीपी सुमित करकेटा के मुताबिक मल्हारगंज के गली नंबर 3 में स्थित विपिन छांछड़ तो मकान बताया जा रहा है जो की तीन मंजिला है तीसरी मंजिल पर टीन शेड लगा हुआ है। और नीचे डी होटल हब का बोर्ड लगा हुआ था जिसको लेकर बताया जाए की होटल का सामान जिसमें बर्तन और होटल में उपयोग होने वाले सामग्री रखी हुई थी उसमें अचानक से लगने के कारण आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर आ गए सूचना मिलते ही फायर विभाग द्वारा मौके पर कई लीटर पानी छिड़क कर आग पर काबू पाया गया साथी बिजली विभाग द्वारा बिजली बंद कर दिए जो कि कई घंटे तक रहिवासी क्षेत्र में बिजली गुल रही सवाल यह खड़ा होता है कि गोदाम में किसी तरह का कोई फायर सेफ्टी उपलब्ध नहीं पाई गई साथ ही रहिवासी क्षेत्र में गोडाउन संचालित हो रहा था फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जाएगी यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई भी की जाएगी। बाइट सुमित करकेटा, एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- श्वेताम्बर जैन महासंघ न्यास के तत्वाधान में आयोजित इस आयोजन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है मंगल जुलूस मंगलवार सुबह राजवाड़ा से प्रारंभ होगा और नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों खजूरी बाजार, बड़ा गणपति होते हुए दलाल बाग तक पहुंचेगा, जहां यह एक विशाल धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगा कार्यक्रम में इंदौर में विराजित संतों के सान्निध्य में प्रवचन आयोजित होंगे इस वर्ष की विशेषता यह है कि विश्व में चल रहे युद्ध जैसे हालातों के बीच भगवान महावीर के “जियो और जीने दो” के संदेश को केंद्र में रखते हुए झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी समाज जनों द्वारा अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां दी जाएगी जो समाज में शांति और सह-अस्तित्व का संदेश फैलाने का कार्य करेंगी। आयोजकों के अनुसार इस भव्य जुलूस में 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है विशेष बात यह है कि पूरे आयोजन में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। मार्ग अवरुद्ध न हो इसके लिए सीमित मंच और केवल पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इंदौर की गौरवशाली परंपरा और अनुशासन का भी परिचायक बनेगा1
- कुदरत का करिश्मा या माँ की दुआ का असर? इंदौर का एक घर, जो कुछ दिन पहले तक दर्द और खामोशी से भरा था… आज वहीं खुशियों की किलकारियाँ गूँज रही हैं। राजा रघुवंशी के जाने से टूटा यह परिवार अब एक नई उम्मीद के सहारे फिर से खड़ा हो रहा है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है—और पूरा परिवार उसे अपने “राजा” का ही रूप मान रहा है। संयोग भी ऐसा कि रोंगटे खड़े कर दे—जिस ग्यारस के दिन राजा ने आखिरी सांस ली थी, उसी ग्यारस के दिन नन्हा मेहमान इस घर आया। और समय? सिर्फ दो मिनट का फर्क। 2:40 पर एक माँ की गोद सूनी हुई… और 2:42 पर उसी घर में फिर से जीवन की पहली पुकार सुनाई दी। माँ उमा रघुवंशी की आँखों में आँसू हैं—लेकिन इस बार उन आँसुओं में दर्द नहीं, एक भरोसा है… कि उनका राजा कहीं गया नहीं, बस नए रूप में लौट आया है। एक तरफ इंसाफ की लड़ाई जारी है, और दूसरी तरफ ये छोटी सी मुस्कान पूरे परिवार के टूटे दिलों को फिर से जोड़ रही है। कभी-कभी कुदरत चुप रहकर भी सबसे बड़ी बातें कह जाती है… और शायद माँ की दुआ सच में कभी खाली नहीं जाती।1
- Post by Aarti Raikwar1
- इन्दौर टीही–धार नवीन रेलखंड के ओएचई लाइन में 2.2 केवी एंटी-थेफ्ट चार्जिंग इन्दौर 30 मार्च। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। हाल ही में पीथमपुर से धार खंड के मध्य टॉवर वैगन के माध्यम से सफल ट्रायल कर ट्रैक की क्षमता का परीक्षण किया गया था। इसके पश्चात अब इस खंड में विद्युतीकरण कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। पीथमपुर–धार रेलखंड के अनेक स्थानों पर ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं एंटी-थेफ्ट उपायों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 01 अप्रैल 2026 से ओएचई लाइन में 2.2 केवी वोल्टेज से चार्जिंग करने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह पहल न केवल विद्युतीकरण कार्य को गति प्रदान करेगी, बल्कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए चोरी एवं अन्य अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण भी स्थापित करेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यरत एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे ओएचई लाइन के समीप कार्य करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें। बिना सक्षम अनुमति एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के किसी भी प्रकार का कार्य न किया जाए तथा किसी भी संभावित जोखिम की स्थिति में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं उत्तरदायी होगा। इसके अतिरिक्त, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे विद्युतीकरण क्षेत्र में किसी प्रकार की छेड़छाड़ अथवा अवैध गतिविधि से दूर रहें। ओएचई लाइन में विद्युत प्रवाहित होने के कारण इसके संपर्क में आने पर गंभीर दुर्घटना या करंट लगने का खतरा बना रहेगा।1
- समाज की महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे बख्शी राम जी जैन पवन जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी अहिंसा के पुजारी थे और जैन समाज होने के पद चिन्ह पर चल रहा है इंडिया न्यूज़ 7 से पत्रकार राजेंद्र मालवीय1