Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 19.04.2026 को थाना सरायलखन्सी क्षेत्रार्न्तगत तथागत होटल मे एक युवती के आत्महत्या करने व की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत की बाईट ।
RISHI RAI
आज दिनांक 19.04.2026 को थाना सरायलखन्सी क्षेत्रार्न्तगत तथागत होटल मे एक युवती के आत्महत्या करने व की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत की बाईट ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Satyavan Chauhan1
- Post by Reporter1
- बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है। #Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh1
- देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने संसद में नारी वंदन महिला आरक्षण विधायक पास नहीं होने के बाद विपक्ष पर बोला हमला।1
- ✅मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत परित्यक्ता/तलाकशुदा/निराश्रित/दहेज हेतु प्रताड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन व सशक्तिकरण हेतु जनपद में बृहद् स्तर पर चलाया गया "बहू-बेटी अभियान"* ✅ मिशन शक्ति टीमों द्वारा नये आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसएः 2023) के बारे में दी गयी जानकारी तथा विशेष प्रावधानों व ‘दंड से न्याय की ओरःपीड़ित केन्द्रित प्रावधान’ के बारे में भी अवगत कराया गया* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक, देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित तथा दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण तथा नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.04.2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत विशेष पहलः *"बहू-बेटी अभियान"* जनपद देवरिया में व्यापक स्तर पर चलाया गया। जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर चौपाल/जागरूकता सम्मेलन आदि आयोजित कर उक्त अभियान चलाया गया। थाना रामपुर कारखाना मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा रामपुर कारखाना में, थाना बघौचघाट मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम तिरमासाहून हुनमान चबूतरा में, थाना रुद्रपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा जगदीश्वरनाथ मंदिर में, थाना भाटपार रानी मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम लखना उर्फ डोमडीह में, थाना बनकटा मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम बनकटा में, थाना बरहज मिशन शक्ति टीम द्वारा आजाद नगर दक्षिणी में, थाना भलुअनी मिशन शक्ति टीम द्वारा शिवमंदिर भलुअनी में, थाना सुरौली मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम जंगल तरैनी में बहू-बेटी अभियान चलाया गया। इसी प्रकार अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों व कस्बों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गयीं। उक्त अभियान में थानों की मिशन शक्ति टीम / एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र की परित्यक्ता /विधवा / तलाकशुदा /कामकाजी महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों, दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के गुर व कानूनी प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया । इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी/ संस्थागत हेल्पलाइन नंबरों जैसे- आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, जननी सुरक्षा हेल्पलाइन 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस हेल्पलाइन नं0 108, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि से अवगत कराया गया। शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं यथा- निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन योजना, नारी सम्मान-नारी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना, विधिक सहायता हेतु विविध प्रावधानों- फैमिली काउंसलिंग, निःशुल्क विधिक परामर्श तथा नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम—2023) के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किया गया ।2
- पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु बीती रात को एन0बी0डब्ल्यू0 वारण्टियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया, जिसमें पूरे जनपद में 29 एन0बी0डब्ल्यू0 वारण्टियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया । विधिक कार्यवाही प्रचलित है1
- Post by Satyavan Chauhan1
- रसड़ा (बलिया): तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा खिरौनी में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गाँव की मुख्य RCC सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा होने के कारण पूरी सड़क जर्जर हो चुकी है। जलभराव के चलते ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी (SDM) को लिखित पत्रक भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण आज सड़क का नामो निशान मिटता जा रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि जल्द ही नाली का निर्माण कराकर सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। #BalliaNews #Rasra #Khirauni #CivicIssues #PublicOutrage #UttarPradesh #RoadConditions #AdministrationFailure #LocalNews**1
- पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु बीती रात को एन0बी0डब्ल्यू0 वारण्टियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया, जिसमें पूरे जनपद में 29 एन0बी0डब्ल्यू0 वारण्टियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया । विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *..............अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह की बाइट*1